एक्सप्लोरर

क्या ITR फाइल करने की फिर से बढ़ेगी डेडलाइन? आयकर विभाग ने दे दिया अपना जवाब

ITR Filing Deadline: आयकर विभाग ने शनिवार को कहा कि असेस्मेंट ईयर 2025-26 के लिए अब तक छह करोड़ से अधिक लोगों के रिटर्न उन्हें मिल चुके हैं. जबकि कई डेडलाइन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

ITR Filing Deadline: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की डेडलाइन खत्म होने में अब बस दो दिन बचे हुए हैं. आयकर विभाग ने शनिवार को कहा कि असेस्मेंट ईयर 2025-26 के लिए अब तक छह करोड़ से अधिक लोगों के रिटर्न उन्हें मिल चुके हैं. जबकि पेशेवर निकाय सरकार से अंतिम तिथि बढ़ाने का आग्रह कर रहे हैं. इसे देखते हुए आयकर विभाग ने उन सभी लोगों को भी सलाह दी है जिन्होंने अभी तक आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आईटीआर दाखिल नहीं किया है, वे आखिरी वक्त में हड़बड़ी से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना रिटर्न दाखिल करें. 

आयकर विभाग ने दिया जवाब

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "टैक्सपेयर्स और टैक्स प्रोफेश्नल्स का धन्यवाद जिन्होंने हमें अब तक 6 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) के लक्ष्य तक पहुंचने में मदद की है और यह संख्या अभी भी जारी है." साथ ही, विभाग ने यह भी बताया कि रिटर्न भरने और इससे संबंधित सेवाओं के लिए उनका हेल्पडेस्क चौबीसों घंटे काम कर रहा है. इस साल, अपडेटेड आईटीआर फॉर्म जारी होने में देरी के कारण नॉन-ऑडिट रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख को 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी गई थी. अब तक जमा किए गए रिटर्न की संख्या पिछले साल के मुकाबले कम है. 31 जुलाई, 2024 तक 7.6 करोड़ आईटीआर जमा किए जा चुके थे. 13 सितंबर तक, इस साल यह संख्या लगभग छह करोड़ थी.

डेडलाइन बढ़ाने की डिमांड 

कर्नाटक राज्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन (KSCAA), ICAI की सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल और एडवोकेट्स टैक्स बार एसोसिएशन (ATBA) सहित पेशेवर निकायों ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) को पत्र लिखकर पोर्टल की गड़बड़ियों, उपयोगिता सेवाओं में देरी, देश के कुछ हिस्सों में बाढ़ और त्योहारी सीजन को देखते हुए समय सीमा बढ़ाने की मांग की है. कई टैक्स एक्सपर्ट्स ने भी सोशल मीडिया पर फाइलिंग में आने वाली कठिनाइयों का जिक्र किया है. हालांकि,  समय सीमा को आगे बढ़ाए जाने को लेका विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. 

 

ये भी पढ़ें:

बचे अब सिर्फ 4 दिन... आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन नजदीक, चूक गए तो ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है जेब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उधर अमेरिका ने दागी मिसाइल, इधर कच्चे तेल में लगी आग; मिडिल ईस्ट में टेंशन से फिर रॉकेट सा भागा क्रूड
उधर अमेरिका ने दागी मिसाइल, इधर कच्चे तेल में लगी आग; मिडिल ईस्ट में टेंशन से फिर रॉकेट सा भागा क्रूड
Share Market: लाल निशान पर खुला शेयर, सेंसेक्स में 300 से ज्यादा अंकों की गिरावट; निफ्टी 139 अंक कमजोर
लाल निशान पर खुला शेयर, सेंसेक्स में 300 से ज्यादा अंकों की गिरावट; निफ्टी 139 अंक कमजोर
Stocks to Watch: आज फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्स, लगाया गया दांव दिला सकता है मोटा मुनाफा
आज फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्स, लगाया गया दांव दिला सकता है मोटा मुनाफा
Gold- Silver Price Today: सोना हुआ और सस्ता, चांदी में भी बड़ी गिरावट, क्या ये है खरीदारी का अच्छा मौका?
Gold- Silver Price Today: सोना हुआ और सस्ता, चांदी में भी बड़ी गिरावट, क्या ये है खरीदारी का अच्छा मौका?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में भरी मुंबई की तुलसी झील, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
Fifa World Cup 2026: भारत ही नहीं… दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में से 8 नहीं खेल रहे फीफा वर्ल्ड कप, देखें पूरी लिस्ट
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
डेयरी खोलने के लिए किसानों को इस स्कीम्स में मिलेगी सरकारी मदद, जानें कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget