एक्सप्लोरर

ITR Filing 2024: अगले महीने से डाउनलोड कर पाएंगे फॉर्म 16, जानें इसका आसान प्रोसेस

ITR Filing: आईटीआर फाइल करने के लिए फॉर्म 16 आवश्यक है. हम आपको इसके डाउनलोड करने के आसान प्रोसेस के बारे में बता रहे हैं.

Income Tax Return Filing 2024: वित्त वर्ष 2023-24 और असेसमेंट ईयर 2024-25 (AY 2024-25) के लिए आईटीआर फाइल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन कई ऐसे नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो फॉर्म 16 न मिल पाने के कारण इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं कर पा रहे हैं. फॉर्म 16 में सैलरीड क्लास व्यक्ति की इनकम और खर्च का पूरा ब्योरा होता है. ऐसे में आपको कितनी सैलरी मिली, कितना टैक्स कटा इन सभी की जानकारी आसानी से फॉर्म 16 से मिल जाती है. इसके अलावा फॉर्म 16A और 27D फॉर्म भी आईटीआर फाइल करने के लिए जरूरी है.

आईटीआर फाइल करने के लिए फॉर्म 16, 16A और 27D है जरूरी

अक्सर नियोक्ता कंपनियां अपने कर्मचारियों के लिए फॉर्म 16 मई के अंत या जून की 15 तारीख तक जारी करती हैं. अगर आपके पास फॉर्म 16 नहीं है तो आप फॉर्म 16A और 27D फॉर्म के जरिए भी आईटीआर फाइल कर सकते हैं. इन फॉर्म को आसानी से ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है.

फॉर्म 16 में दर्ज होती है पूरी जानकारी-

फॉर्म 16 में सैलरीड क्लास व्यक्ति की पूरी जानकारी दर्ज होती है. एंप्लॉयर के लिए हर साल के अंत में यह आवश्यक होता है कि वह अपने कर्मचारियों के लिए फॉर्म 16 जारी करें. इसे आमतौर पर कंपनियों द्वारा मई के अंत और जून तक जारी कर दिया जाता है. इस फॉर्म में कंपनी द्वारा काटे गए टीडीएस आदि जैसी जानकारी दर्ज होती है. इस फॉर्म से टैक्सपेयर्स के टैक्स की जानकारी का भी पता चलता है.

इस फॉर्म को कैसे करें डाउनलोड?

1. फॉर्म 16 को 15 जून के बाद से TRACES वेबसाइट यानी TDS समाधान विश्लेषण और सुधार सक्षम प्रणाली (TDS Reconciliation Analysis and Correction Enabling System) से डाउनलोड किया जा सकता है.
2. इसके लिए आप ट्रेसेज का आधिकारिक वेबसाइट www.tdscpc.gov.in/en/home.html पर क्लिक करें.
3. आगे लॉगिन सेक्शन पर क्लिक करके ड्रॉपडाउन मैन्यू में टैक्सपेयर के विकल्प को चुनें.
4. आगे यूजर आईडी, पासवर्ड और पैन नंबर डालकर लॉगिन करें. आगे टैक्स क्रेडिट या वेरिफाई के सेक्शन पर क्लिक करें.
5. आगे टीडीएस के लिए फॉर्म 16/16 ए/27 डी में से किसी एक का चुनाव कर लें.
6. आगे एक पेज खुलेगा जिसमें कंपनी से टैन नंबर, वित्त वर्ष, तिमाही आदि का अनुरोध दर्ज करना होगा.
7. आगे आप 16/16 ए/27 डी में से किसी भी एक फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-

Bank Holiday For Election: सोमवार को देश के इन शहरों में चुनावों के कारण बैंक रहेंगे बंद, चेक करें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget