एक्सप्लोरर

कालाधन मालिकों पर शिकंजाः आईटी रिटर्न में किया बदलाव तो जुर्माना और जेल!

नई दिल्लीः नोटबंदी के बाद रिवाइज्ड आयकर रिटर्न का दुरूपयोग करने वालों पर कार्रवाई होगी. आयकर विभाग को आशंका है कि इसका फायदा उठाकर लोग अपने कालेधन को सफेद कर सकते हैं. नोटबंदी के बाद करदाताओं ने अगर अपनी आय छिपाने के लिए टैक्‍स रिटर्न फॉर्म में हेरफेर किया, तो उन्‍हें जेल जाना पड़ सकता है.

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्‍ट टैक्‍सेस (सीबीडीटी) ने बुधवार को यह चेतावनी जारी की है कि नोटबंदी के बाद जिन लोगों के टैक्स रिटर्न में फेरबदल नजर आएगा, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट उनकी जांच करने की तैयारी कर रहा है. सीबीडीटी के मुताबिक इनकम, इन हैंड कैश या मुनाफे में अगर बड़ा बदलाव दिखा तो उसकी गहराई से जांच की जाएगी और गड़बड़ी मिलने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा. बड़ी गड़बड़ी मिलने पर टैक्‍सपेयर्स को जेल भी जाना पड़ सकता है और रि‍टर्न के अलावा अगर बही-खातों में किसी तरह का फेरबदल होता है तो वो भी जांच के दायरे में आ सकता है.

आयकर रिटर्न के नियमों के मुताबिक भूलचूक होने पर दोबारा रिटर्न भरने का प्रावधान है, इसमें अपनी आय बदलकर दिखाने और उसी हिसाब से टैक्स भरकर संशोधित आयकर रिटर्न भरने की व्यवस्था होती है, आयकर विभाग ने हिदायत दी है कि नोटबंदी के बाद अपना काला धन सफेद करने की कोशिश करने वालों पर नजर रखे हैं और ऐसा करने वाले के खिलाफ जांच होगी. जांच में गलत पाये जाने वालों को जुर्माना भुगतना पड़ सकता है साथ ही जेल भी हो सकती है.

ब्‍लैकमनी रखने वालों के खि‍लाफ सरकार जो अभि‍यान चला रही है उसी कड़ी में सीबीडीटी की चेतावनी को अगला कदम माना जा रहा है. सरकार ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि काले धन के मालिक किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे और उनके बच निकलने के सारे रास्ते सरकार बंद कर रही है. ऐसे में अगर कोई सोच रहा था कि अपनी संपत्ति बढ़ाकर और उसका रिवाइज्ड रिटर्न भरकर वो काले धन को सफेद कर लेंगे, ये खबर उनके मंसूबों पर पानी फेरने वाली साबित होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

94 लाख थे, बचे सिर्फ 16 हजार, नोएडा PNB घोटाले में सबसे ज्यादा किसान बेहाल
94 लाख थे, बचे सिर्फ 16 हजार, नोएडा PNB घोटाले में सबसे ज्यादा किसान बेहाल
खत्म हुआ टाटा का एक दशक पुराना राज, अब रिलायंस देश का नंबर 1 कॉर्पोरेट ग्रुप
खत्म हुआ टाटा का एक दशक पुराना राज, अब रिलायंस देश का नंबर 1 कॉर्पोरेट ग्रुप
ट्रैक्टर टायर पर GST 18% से घटकर 5% होगा, 1 नवंबर से लागू करने का प्रस्ताव
ट्रैक्टर टायर पर GST 18% से घटकर 5% होगा, 1 नवंबर से लागू करने का प्रस्ताव
LinkedIn यूजर का वो आइडिया जो Zomato ने माना, क्या है कंपनी का मेहमान मोड?
LinkedIn यूजर का वो आइडिया जो Zomato ने माना, क्या है कंपनी का मेहमान मोड?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget