एक्सप्लोरर

IREDA Stock Price: इरेडा का स्टॉक फिर 200 रुपये के पार, ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट के बाद 8.50% चढ़ा शेयर

IREDA Stock Price: कंपनी ने 32 रुपये के प्राइस पर बाजार से IPO में पैसे जुटाये थे. और आईपीओ प्राइस से स्टॉक में 541 फीसदी का उछाल आ चुका है.

IREDA Stock Price: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. लेकिन आज के सत्र में रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से जुड़ी सरकारी एनबीएफसी कंपनी इरेडा ( IREDA) के स्टॉक ने निचले लेवल से शानदार वापसी की और फिर से शेयर 200 रुपये के ऊपर जा पहुंचा. वजह है ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई डायरेक्ट की रिपोर्ट ने जिसमें उसने इरेडा के स्टॉक को निवेशकों को खरीदने की सलाह दी है. इसी रिपोर्ट के चलते स्टॉक नीचे लेवल से घुमा और 192.80 रुपये के लेवल से 8.40 फीसदी के उछाल के साथ 209 रुपये पर जा पहुंचा. कारोबार खत्म होने पर स्टॉक 4.71 फीसदी के उछाल के साथ 205.35 रुपये पर क्लोज हुआ है. 

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने इरेडा ( Indian Renewable Energy Development Agency) के शेयर को निवेशकों को खऱीदने की सलाह दी है. ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि स्टॉक अगले 12 महीने में 28 फीसदी के उछाल के साथ 250 रुपये तक जा सकता है. इसी रिपोर्ट के सामने आने के बाद स्टॉक में तेजी आई. इरेडा के शेयर की लिस्टिंग आईपीओ आने के बाद नवंबर 2023 में हुई थी. कंपनी ने 32 रुपये के शेयर प्राइस पर बाजार से पैसे जुटाये थे. और आईपीओ प्राइस से स्टॉक में 541 फीसदी का उछाल आ चुका है. साल 2024 में स्टॉक दोगुना हो चुका है. 3 महीने में शेयर में 37 फीसदी की तेजी आई है. 

इरेडा रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए फाइनेंसिंग का काम करती है. कंपनी में 72 फीसदी हिस्सेदारी भारत सरकार की है. आईसीआईसीआई डायरेक्ट के मुताबिक सरकार वित्त वर्ष 2029-30 तक रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी को बढ़ाकर 500 गीगावाट करना चाहती है जिसपर 24.43 लाख करोड़ निवेश की दरकार होगी जिसमें इरेडा की बड़ी भूमिका होगी. 

इसी साल केंद्र सरकार ने 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना को लॉन्च किया है जिसका इरेडा को फायदा हो सकता है. इरेडा ने पीएम-कुसुम स्कीम, रूफटॉप सोलर और दूसरे बी2सी सेक्टर्स को लोन देने के लिए रिटेल डिविजन तैयार किया है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें 

Stock Market Update: बजट के एक दिन पहले शेयर बाजार में किए गए निवेश पर मिलता है नेगेटिव रिटर्न! स्टडी में हुआ खुलासा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
August 2026 Deadline: अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget