एक्सप्लोरर

Stock Market Update: बजट के एक दिन पहले शेयर बाजार में किए गए निवेश पर मिलता है नेगेटिव रिटर्न! स्टडी में हुआ खुलासा

Stock Market Today: स्टडी के मुताबिक अगर कोई निवेशक बजट के एक दिन पहले निवेश करता है तो इस बात की ज्यादा संभावना होती है कि निवेश पर नेगेटिव रिटर्न मिलेगा.

Stock Market Update: जुलाई के तीसरे हफ्ते में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए मोदी 3.0 का पहला बजट पेश होने वाला है. बजट पेश होने से पहले ही शेयर बाजार लगातार नए रिकॉर्ड हाई बना रहा है. सेंसेक्स 80,000 के ऐतिहासिक हाई से थोड़े ही फासले की दूरी पर है. जबकि निफ्टी 24,000 के ऊपर कारोबार कर रहा है और 25,000 के आंकड़े की ओर बढ़ रहा है. बजट पेश होने से पहले एक चौंकाने वाली स्टडी सामने आई है. इस स्टडी के मुताबिक ये देखने को मिला है कि शेयर बाजार के निवेशक बजट पेश होने के एक हफ्ते पहले बाजार में अपने एक्सपोजर को कम कर लेते हैं और बजट पेश होने के एक हफ्ते के बाद फिर से शेयर बाजार में एंट्री कर लेते हैं. और जो बजट के एक दिन पहले एंट्री कर लेते हैं उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है. 

बजट के दिन कैसी रही है शेयर बाजार की चाल

कैपिटलमाइंड फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड जो कि सेबी रजिस्टर्ड पोर्टफोलियो मैनेजर है उसने 24 साल में बजट के दौरान शेयर बाजार की चाल को लेकर स्टडी किया है. इस रिपोर्ट के मुताबिक साल 2000 से सीएनएक्स500 (CNX500) ने 24 बजट दिनों के दौरान -0.1 फीसदी मेडियन रिटर्न दिया है. इस स्टडी के मुताबिक पिछले 24 सालों में सबसे ज्यादा रिटर्न 1 फरवरी 2021 को पेश हुए बजट वाले दिन निवेशकों को मिला है 4.1 फीसदी का रिटर्न मिला था. जबकि सबसे ज्यादा नुकसान 6 जुलाई 2009 को पेश किए गए बजट वाले दिन निवेशकों को हुआ था. इस दिन -5.4 फीसदी का नुकसान हुआ था. 

बजट के बाद निवेश कर हैं बाजार में एंटर 

कैपिटलमाइंड फाइनेंशियल सर्विसेज की स्टडी के मुताबिक बजट पेश होने के एक हफ्ते पहले और एक हफ्ते बाद जो मार्केट की चाल होती वो बेहद चौंकाने वाली होती है. निवेशक बजट दिन के दिन हने वाले उतार-चढ़ाव के चलते अपने एक्सपोजर को कम कर देते हैं क्योंकि 63 फीसदी समय नेगेटिव रिटर्न मिलता है. लेकिन इस इवेंट के खत्म होने के बाद जैसे ही अस्थिरता खम हो जाती है निवेशक फिर से बाजार में एंटर कर लेते हैं और इस दौरान 62 फीसदी समय पॉजिटिव रहा है.    

बजट से पहले निवेश पर नेगेटिव रिटर्न

इस स्टडी के मुताबिक अगर कोई निवेशक बजट के एक दिन पहले निवेश करता है तो एक महीने के बाद 54 फीसदी इस बात की संभावना होती है कि निवेश पर नेगेटिव रिटर्न मिलेगा. लेकिन अग कोई निवेशक अपने निवेश की अवधि को बढ़ाता है जो उसे अगले 2-3 सालों में पॉजिटिव रिटर्न मिलता है. कैपिटलमाइंड के इंवेस्टमेंट और हेड ऑफ रिसर्च अनुप विजयकुमार ने कहा, हमारे अध्ययन के मुताबिक बजट से पहले और उसके फौरन बाद बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. हालांकि लंबी अवधि में बाजार की चाल कॉरपोरेट्स के अर्निंग्स ग्रोथ (Corporate Earnings Growth) की बुनियाद पर निर्भर करता है. उन्होंने निवेशकों को सलाह देते हुए, बजट से लगाई जा रही उम्मीदों या घोषणाओं के आधार पर इक्विटी आवंटन से बचना चाहिए. इसकी जगह अपने वित्तीय लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए अपने इंवेस्टमेंट प्लान के साथ आगे बढ़ना चाहिए.   

ये भी पढ़ें 

IPO Listing: अलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स के शेयरों की शांत शुरुआत, 14 फीसदी प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Diesel Rate: ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत
ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत
Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget