एक्सप्लोरर

IPO Calendar: इस सप्ताह रहेगी आईपीओ की धूम, निवेशकों से 27 सौ करोड़ रुपये जुटाने बाजार में उतरेंगी ये 5 कंपनियां

IPOs Ahead: आईपीओ के बाजार में गहमागहमी लगातार बनी हुई है. हर सप्ताह ही नहीं बल्कि लगभग हर रोज बाजार में नए आईपीओ लॉन्च हो रहे हैं...

शेयर बाजार में तेजी का दौर बना हुआ है. कुछ सेशन के उतार-चढ़ाव के बाद बाजार फिर से नई ऊंचाई पर है. इस बीच शेयर बाजार में आईपीओ की गहमागहमी भी बनी हुई है. सोमवार 5 फरवरी से शुरू हो रहे सप्ताह के दौरान कई कंपनियां आईपीओ लॉन्च कर रही हैं.

4 मेनबोर्ड, एक एसएमई आईपीओ

आईपीओ कैलेंडर के अनुसार, अगले पांच दिनों में शेयर बाजार में 5 नए आईपीओ देखने को मिलेंगे. आने वाले इन 5 आईपीओ में 4 मेनबोर्ड के हैं, जबकि एक आईपीओ एसएमई कैटेगरी का होगा. ये पांचों प्रस्तावित आईपीओ के जरिए संबंधित कंपनियां शेयर बाजार पर निवेशकों से कुल करीब 27 सौ करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं.

कतार में इन कंपनियों के आईपीओ

मेनबोर्ड पर आ रहे आईपीओ में पार्क होटल्स, जन स्मॉल फाइनेंस बैंक, कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक और राशि पेरिफेरल्स के इश्यू शामिल हैं. वहीं एसएमई सेगमेंट में इस सप्ताह का अकेला आईपीओ अल्पेक्स सोलर का है. मेनबोर्ड के 4 आईपीओ में से एक 5 फरवरी को ओपन हो रहा है, जबकि बाकी 3 की ओपनिंग 7 फरवरी को होगी. एसएमई सेगमेंट का अकेला आईपीओ 8 फरवरी को खुलेगा.

पार्क होटल्स आईपीओ (Park Hotels IPO): एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स यानी पार्क होटल्स के आईपीओ का साइज 920 करोड़ रुपये है. यह आईपीओ 5 फरवरी को खुलेगा और 7 फरवरी को क्लोज होगा. इसका प्राइस बैंड 147 रुपये से 155 रुपये रखा गया है. इसके एक लॉट में 96 शेयर हैं.

राशि पेरिफेरल्स आईपीओ (Rashi Peripherals IPO): इस आईपीओ की ओपनिंग 7 फरवरी को हो रही है. 600 करोड़ रुपये के इस आईपीओ का प्राइस बैंड 295-311 रुपये है. इसके एक लॉट में 48 शेयर हैं.

कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक आईपीओ (Capital Small Finance Bank IPO): यह एसएफबी आईपीओ 7 फरवरी को खुल रहा है. आईपीओ के लिए 9 फरवरी तक बोली लगाई जा सकेगी. आईपीओ का साइज 523 करोड़ रुपये है और प्राइस बैंड 445-468 रुपये है.इसके एक लॉट में 32 शेयर हैं.

जन स्मॉल फाइनेंस बैंक आईपीओ (Jana Small Finance Bank IPO): यह आईपीओ भी 7 फरवरी से 9 फरवरी के बीच खुलेगा. इस आईपीओ का प्राइस बैंड 393 रुपये से 414 रुपये है. इसके एक लॉट में 36 शेयर हैं.

अल्पेक्स सोलर आईपीओ (Alpex Solar IPO): एसएमई सेगमेंट वाले अकेले आईपीओ अल्पेक्स सोलर के इश्यू की ओपनिंग 8 फरवरी को होगी. इसके आईपीओ की इश्यू दर 115 रुपये प्रति शेयर तय की गई है. इस आईपीओ के तहत 64.8 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: 1 रुपये का भी नहीं होगा खर्च और हमेशा के लिए फ्री हो जाएगी बिजली, सामने आई ये डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget