एक्सप्लोरर

PM Suryodaya Yojana: 1 रुपये का भी नहीं होगा खर्च और हमेशा के लिए फ्री हो जाएगी बिजली, सामने आई ये डिटेल

Rooftop Solar Scheme: सरकार ने देश में सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना का ऐलान किया है...

हाल ही में शुरू की गई प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की डिटेल्स धीरे-धीरे सामने आ रही है. अब सामने आई एक जानकारी के अनुसार, योजना के तहत लोगों को अब अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार से ज्यादा सब्सिडी मिलेगी. लोग अब बिना एक रुपये के खर्च के भी अपनी छतों पर बिजली पैदा कर सकेंगे.

अभी मिल रही है 40 फीसदी सब्सिडी

यह जानकारी दी है केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पहले लोगों को अपनी छतों पर सोलर पैनल लगवाने के लिए 40 फीसदी सब्सिडी मिलती थी. प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के तहत उन्हें अब 60 फीसदी सब्सिडी मिलेगी. बाकी 40 फीसदी रकम लोग लोन के रूप में ले सकते हैं.

ऐसे ग्राहकों पर सरकार का ध्यान

सरकार का प्रयास है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोग इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा पाएं. सरकार ने एक करोड़ घरों की छतों पर इस योजना के तहत सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य तय किया है. सरकार सब्सिडी बढ़ाकर चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग बिना लोन लिए इस योजना के तहत अपने घर में सोलर पैनल लगवा सकें. इसके तहत उन लोगों पर खास ध्यान है, जिनकी महीने की बिजली की खपत 300 यूनिट से कम है.

छत पर बनने वाली बिजली से भरा जाएगा लोन

हालांकि अगर कोई व्यक्ति लोन भी लेना चाहे तो उसके ऊपर कोई प्रेशर नहीं आने वाला है. सरकार इस योजना को लागू करने के लिए स्पेशल पर्पस व्हीकल बन रही है. हर राज्य के लिए अलग एसपीवी बनाई जाएंगी. सरकार से मिलने वाली 60 फीसदी सब्सिडी के अलावा बाकी 40 फीसदी हिस्से को एसपीवी से लोन के रूप में लिया जा सकता है. लाभार्थी की छत पर उसकी जरूरत से अतिरिक्त पैदा होने वाली बिजली एसपीवी के द्वारा खरीदा जाएगा और उससे लोन की भरपाई की जाएगी. इस तरह 10 सालों में लोन चुकता हो जाएगा और लोन चुक जाने के बाद सोलर पैनल प्रॉपर्टी लाभार्थी के नाम पर ट्रांसफर कर दी जाएगी.

बजट में इतने हजार करोड़ का प्रावधान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते महीने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद इस योजना का ऐलान किया था. उसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में 1 फरवरी को बजट पेश करते हुए योजना के बारे में जानकारी दी. बजट में योजना के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा था कि इस योजना से लोग सालाना 15 हजार से 18 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं.

इस लक्ष्य को पाने में मिल सकती है मदद

सरकार ने देश में सौर ऊर्जा से 100 गीगावाट बिजली के उत्पादन का लक्ष्य रखा है. वित्त वर्ष 2019-20 में सौर ऊर्जा से करीब 35 गीगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा था. चालू वित्त वर्ष में यह उत्पादन 73 गीगावाट के पार निकल जाने का अनुमान है. पीएम सूर्योदय योजना के तहत 1 करोड़ घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने से सरकार को 100 गीगावाट का लक्ष्य हासिल करने में भी मदद मिल सकती है. 1 करोड़ छतों पर सोलर पैनल लगने से करीब 20-25 गीगावाट बिजली का उत्पादन हो सकता है.

ये भी पढ़ें: ईडी की तलवार, खतरे में परमिट, दूर हो रहे दुकानदार! पेटीएम के सामने मुश्किलों का अंबार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBL Bank में मर्ज होंगी Emirates NBD की भारतीय शाखाएं, RBI ने दी मंजूरी
RBL Bank में मर्ज होंगी Emirates NBD की भारतीय शाखाएं, RBI ने दी मंजूरी
17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
17 अक्टूबर को बैंक बंद? जानें कहां-कहां मिली है छुट्टी और क्या है कारण
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
रसोई गैस के दाम जानकर ही बुक करें सिलेंडर, दिल्ली से मुंबई तक देखें आज का ताजा रेट
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget