एक्सप्लोरर

IPOs Ahead: इस सप्ताह आएंगे 9 आईपीओ, शेयर बाजार पर 11 नए शेयरों की होगी लिस्टिंग

IPOs This Week: इस सप्ताह के दौरान मेनबोर्ड पर दो आईपीओ की लॉन्चिंग होगी. उनके अलावा एसएमई सेगमेंट में 7 कंपनियां आईपीओ लेकर आ रही हैं...

शेयर बाजार के लिए 24 जून से शुरू हो रहा सप्ताह बहुत व्यस्त रहने वाला है. इस सप्ताह के दौरान बाजार में दनादन आईपीओ आ रहे हैं और लिस्ट होने वाले नए शेयरों की भरमार है. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अगले 5 दिन में 9 नए आईपीओ लॉन्च होंगे, जबकि 11 नए शेयरों की लिस्टिंग होगी.

पिछले सप्ताह के आईपीओ का रिस्पॉन्स

बाजार के आंकड़ों के अनुसार, इस सप्ताह आने जा रहे आईपीओ में से मेनबोर्ड पर दो ही कंपनियों के इश्यू लॉन्च हो रहे हैं. वहीं एसएमई कैटेगरी में अगले 5 दिनों में 7 नए आईपीओ आने जा रहे हैं. इससे पहले बीते सप्ताह के दौरान डी डेवलपमेंट इंजीनियर्स और एक्मे फिनट्रेड के आईपीओ लॉन्च हुए थे, जिन्हें निवेशकों से क्रमश: 99 गुना और 55 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ.

1,500 करोड़ रुपये का ये आईपीओ

अगले पांच दिनों में लॉन्च होने जा रहे आईपीओ में एलॉइड ब्लेंडर्स का आईपीओ प्रमुख है. यह आईपीओ 25 जून को खुलेगा और 27 जून तक सब्सक्राइब किया जा सकेगा. इस आईपीओ में 1000 करोड़ रुपये के शेयरों का फ्रेश इश्यू और 500 करोड़ रुपये के शेयरों का ऑफर फोर सेल शामिल है. इस तरह यह आईपीओ ओवरऑल 1,500 करोड़ रुपये का होने वाला है. इसका प्राइस बैंड 267 से 281 रुपये का है.

इस सप्ताह आ रहे अन्य आईपीओ

सप्ताह के दौरान लॉन्च होने जा रहे अन्य इश्यू में 171 करोड़ रुपये का व्रज आयरन एंड स्टील आईपीओ, 537 करोड़ रुपये का स्टैनली लाइफस्टाइल्स आईपीओ, 64.32 करोड़ रुपये का शिवालिक पावर कंट्रोल आईपीओ, 28.05 करोड़ रुपये का सिल्वन प्लेबोर्ड आईपीओ, 30.46 करोड़ रुपये का मैसोन इंफ्राट्रेक आईपीओ, 16.05 करोड़ रुपये का Visaman ग्लोबल सेल्स आईपीओ, 23.11 करोड़ रुपये का अकिको ग्लोबल सर्विसेज आईपीओ, 22.76 करोड़ रुपये का डिवाइन पावर एनर्जी आईपीओ, 113.16 करोड़ रुपये का पेट्रो कार्बन एंड केमिकल्स आईपीओ और 22.08 करोड़ रुपये का डिएनस्टेन टेक आईपीओ शामिल हैं.

इन शेयरों की होने जा रही है लिस्टिंग

इस सप्ताह के दौरान शेयर बाजार में 11 नए शेयरों की लिस्टिंग भी होने जा रही है. उनमें स्टेनली लाइफस्टाइल, यूनाइटेड कॉटफैब, जीपी इको सॉल्यूशंस इंडिया, फाल्कन टेक्नोप्रोजेक्ट्स इंडिया, डर्लैक्स टॉप सरफेस, जीईएम एनवायरो मैनेजमेंट, विनी इमिग्रेशन एंड एजुकेशन सर्विसेज, डिंडीगुल फार्म प्रोडक्ट और मेडिकामेन ऑर्गेनिक्स शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: 24 हजार अंक की दहलीज पर निफ्टी, रैली के रथ पर सवार, इस सप्ताह कर जाएगा पार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली शॉपिंग पर रैली का साया, दिल्ली में 10 हजार करोड़ का नुकसान
दिवाली शॉपिंग पर रैली का साया, दिल्ली में 10 हजार करोड़ का नुकसान
गजब भाग रहा आज शेयर बाजार, 1000 अंक से ज्यादा उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी 23000 के पार
गजब भाग रहा आज शेयर बाजार, 1000 अंक से ज्यादा उछला सेंसेक्स, निफ्टी भी 23000 के पार
अलर्ट! आज और कल भूख हड़ताल पर रहेंगे इस सरकारी बैंक के कर्मचारी, कामकाज ठप
अलर्ट! आज और कल भूख हड़ताल पर रहेंगे इस सरकारी बैंक के कर्मचारी, कामकाज ठप
कमर्शियल सिलेंडर के बाद क्या घरेलू LPG के भी बढ़े दाम? तुरंत चेक करें लेटेस्ट रेट
कमर्शियल सिलेंडर के बाद क्या घरेलू LPG के भी बढ़े दाम? तुरंत चेक करें लेटेस्ट रेट

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव से पहले AAP को तीसरा झटका! अब अमृतसर के विधायक ने सौंपा इस्तीफा
पंजाब चुनाव से पहले AAP को तीसरा झटका! अब अमृतसर के विधायक ने सौंपा इस्तीफा
आज देर रात तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान मुरासु, IMD की चेतावनी, 2 दिन स्कूल बंद
आज देर रात तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान मुरासु, IMD की चेतावनी, 2 दिन स्कूल बंद
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, होटल के बाहर दिखी एक्टर की पहली झलक, फैंस को दी फ्लाइंग किस
Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, होटल के बाहर दिखी एक्टर की पहली झलक
न्यूजीलैंड से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
NZ से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
यूपी चुनाव के लिए BJP का चक्रव्यूह तैयार, PM मोदी और अमित शाह संभालेंगे कमान
यूपी चुनाव के लिए BJP का चक्रव्यूह तैयार, PM मोदी और अमित शाह संभालेंगे कमान
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
Paperless Airport Entry: एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
Embed widget