एक्सप्लोरर

Market Outlook: 24 हजार अंक की दहलीज पर निफ्टी, रैली के रथ पर सवार, इस सप्ताह कर जाएगा पार?

Share Market This Week: लोकसभा चुनाव का परिणाम सामने आने के बाद घरेलू शेयर बाजार में अब तक लगभग साढ़े सात फीसदी की जबरदस्त रैली रिकॉर्ड की जा चुकी है...

लोकसभा चुनाव का परिणाम सामने आने के बाद से घरेलू शेयर बाजार में शानदार रैली देखी जा रही है. बाजार लगातार तीन सप्ताह से मजबूत हो रहा है और चुनाव बाद अब तक साढ़े सात फीसदी तक चढ़ चुका है. इस रैली में अब तक कई नए रिकॉर्ड बने हैं और अब एनएसई का निफ्टी50 इंडेक्स पहली बार 24 हजार अंक के स्तर को पार करने के लिए तैयार है.

पिछले सप्ताह ऐसा रहा बाजार

बीते सप्ताह के अंतिम दिन 21 जून शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखी गई. बीएसई सेंसेक्स 269.03 अंक (0.35 फीसदी) लुढ़ककर 77,209.90 अंक पर बंद हुआ. वहीं एनएसई निफ्टी 65.90 अंक (0.28 फीसदी) गिरकर 23,501.10 अंक पर रहा. हालांकि साप्ताहिक आधार पर बाजार फायदे में ही रहा. पूरे सप्ताह के हिसाब से सेंसेक्स 217.13 अंक या 0.28 फीसदी और निफ्टी 35.5 अंक या 0.15 फीसदी मजबूत हुआ.

लगातार 3 सप्ताह से चली आ रही रैली

उससे पहले 14 जून को समाप्त हुए सप्ताह में बाजार में शानदार तेजी देखी गई थी. उस सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 3.7 फीसदी के फायदे में रहा था, जबकि निफ्टी 3.4 फीसदी मजबूत होकर बंद हुआ था. चुनाव के बाद बाजार लगातार तीन सप्ताह से मजबूत हो रहा है. 4 जून को लोकसभा चुनाव का परिणाम सामने आने के बाद निफ्टी50 अब तक 7.50 फीसदी चढ़ चुका है. यह बाजार की सबसे शानदार रैली में से एक है.

इस इतिहास के करीब निफ्टी50 इंडेक्स

लगातार 3 सप्ताह की रैली में घरेलू बाजार ने कई नए रिकॉर्ड भी बनाए. इस दौरान बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ने कई बार नया-नया ऑल टाइम हाई लेवल हासिल किया. पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 77,851.63 अंक के और निफ्टी 23,667.10 अंक के उच्च स्तर तक गया. इस कारण बाजार के जानकार उम्मीद कर रहे हैं कि कल से शुरू हो रहे नए सप्ताह में स्थितियां अनुकूल रहने पर निफ्टी इतिहास में पहली बार 24 हजार अंक के स्तर को हासिल कर सकता है.

घरेलू बाजार के अनुकूल हैं ये फैक्टर

सप्ताह के दौरान बाजार पर असर डालने वाले संभावित कारकों की बात करें तो कुल मिलाकर माहौल अच्छा लग रहा है. 10 नए आईपीओ और 11 नए शेयरों की लिस्टिंग से पूरे सप्ताह के दौरान बाजार की गतिविधियां तेज रहने वाली हैं. एफपीआई करीब ढाई महीने की लगातार बिकवाली के बाद फिर से लिवाली करने लगे हैं. वोलटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स गिरा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: इस सप्ताह टाइटन, आरईसी, इंडसइंड जैसे शेयर कराएंगे निवेशकों को कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chaayos समेत 41 रेस्टोरेंट्स को भरना पड़ा 50 हजार जुर्माना, जानें आपसे कोई सर्विस चार्ज लें तो कहां करें शिकायत?
Chaayos समेत 41 रेस्टोरेंट्स को भरना पड़ा 50 हजार जुर्माना, जानें आपसे कोई सर्विस चार्ज लें तो कहां करें शिकायत?
बड़ी खबर: बंद होंगे 11 करोड़ टीवी, 4 से 6 गुना बढ़ेगा केबल और DTH का मंथली चार्ज? सरकार का आया बयान
बड़ी खबर: बंद होंगे 11 करोड़ टीवी, 4 से 6 गुना बढ़ेगा केबल और DTH का मंथली चार्ज? सरकार का आया बयान
पहले टैक्स दो, फिर मिलेगा रिफंड, इस देश में शॉपिंग के बदले नियम, एयरपोर्ट पर करना होगा ये काम
पहले टैक्स दो, फिर मिलेगा रिफंड, इस देश में शॉपिंग के बदले नियम, एयरपोर्ट पर करना होगा ये काम
Luxury Life: भारत में आखिर कितनी नेटवर्थ पर मिलती है लग्जरी लाइफ? जानें 50 करोड़ का भी है बड़ा रोल
भारत में आखिर कितनी नेटवर्थ पर मिलती है लग्जरी लाइफ? जानें 50 करोड़ का भी है बड़ा रोल

वीडियोज

Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
Embed widget