एक्सप्लोरर

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक अगस्त में 8 प्रतिशत गिरा, विनिर्माण, खनन में भी गिरावट

देश के आर्थिक मोर्चे से बुरी खबर है. विनिर्माण, खनन और बिजली उत्पादन क्षेत्र में उत्पादन कम रहने से अगस्त माह में औद्योगिक उत्पादन में 8 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई. सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है.

नई दिल्ली: विनिर्माण, खनन और बिजली उत्पादन क्षेत्र में उत्पादन कम रहने से अगस्त माह में औद्योगिक उत्पादन में 8 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई. सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है. औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) पर आधारित इन आंकड़ों के मुताबिक अगस्त 2020 में एक साल पहले के मुकाबले विनिर्माण क्षेत्र के उत्पादन में 8.6 प्रतिशत गिरावट आई है जबकि खनन क्षेत्र में 9.8 और बिजली क्षेत्र के उत्पादन में 1.8 प्रतिशत की गिरावट रही है.

एक साल पहले अगस्त में भी आईआईपी में 1.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी. सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है, ‘कोविड- 19 महामारी फैलने के बाद के महीने के आंकड़ों को इस महामारी के प्रसार से पहले के माह के प्रदर्शन के साथ तुलना करना उचित नहीं होगा.’ इसमें कहा गया है, ‘प्रतिबंधों में धीरे धीरे दी गई ढील के बाद आर्थिक गतिविधियों में भी उसी के अनुरूप सुधार आया है.

यह सुधार अलग अलग स्तर पर और आंकड़ों की रिपोर्टिंग में भी आया है.’ आईआईपी के अगस्त के आंकडे जारी होने के साथ ही मई के आईआईपी के आंकड़ों को संशोधित कर शुरुआती 33.9 प्रतिशत की गिरावट से 33.4 प्रतिशत की गिरावट किया गया है. वहीं जून 2020 में आईआईपी में 15.8 प्रतिशत की गिरावट में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

देश में कोविड- 19 महामारी का प्रसार होने के साथ ही सरकार ने 25 मार्च 2020 को देशव्यापी लॉकडाउन लागू कर दिया था। इसके बाद करीब दो महीने तक आर्थिक गतिविधियां जैसे थम सी गई थी. यही वजह है कि अप्रैल 2020 में आईआईपी में 57.3 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान जरूरी गतिविधियों को छोड़कर अन्य सभी औद्योगिक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहे.

ताजा आंकड़ों के मुताबिक आईआईपी में 77.63 प्रतिशत का योगदान रखने वाले विनिर्माण क्षेत्र में अगस्त 2020 में 8.6 प्रतिशत की गिरावट रही. एक साल पहले इस क्षेत्र में 1.7 प्रतिशत की गिरावट रही दर्ज की गई थी. वहीं खनन क्षेत्र के उत्पादन में इस दौरान 9.8 प्रतिशत की गिरावट आई है. विद्युत उत्पादन एक साल पहले के 0.9 प्रतिशत के मुकाबले 1.8 प्रतिशत गिरा है.

पूजीगत सामान का उत्पादन इस दौरान 15.4 प्रतिशत घटा है जिसमें एक साल पहले अगस्त में 20.9 प्रतिशत की गिरावट आई थी. टिकाऊ उपभोक्ता सामान के उत्पादन में भी 10.3 प्रतिशत की गिरावट आई है. गैर- टिकाऊ उपभोक्ता सामानों का उत्पादन भी 3.3 प्रतिशत घटा है. आंकड़ों के मुताबिक इस साल अप्रैल से अगस्त के पांच माह के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक की यदि बात की जाये तो इसमें 25 प्रतिशत की गिरावट आई है. जबकि एक साल पहले इन पांच माह में समग्र रूप से इसमें ढाई प्रतिशत की वृद्धि हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, लेकिन बेरोजगारी बढ़ी- वर्ल्ड बैंक
भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, लेकिन बेरोजगारी बढ़ी- वर्ल्ड बैंक
धनतेरस से पहले आज सस्ता हुआ सोना, जानें 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक का रेट
धनतेरस से पहले आज सस्ता हुआ सोना, जानें 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक का रेट
इस कंपनी ने Best Employee को दी 4 करोड़ की Lamborghini, ऐसा क्या किया?
इस कंपनी ने Best Employee को दी 4 करोड़ की Lamborghini, ऐसा क्या किया?
Delhi Liquor Booking App: दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget