एक्सप्लोरर

अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर एक और बुरी खबर, लगातार तीसरे महीने गिरा औद्योगिक उत्पादन

मोदी सरकार के लिए अर्थव्यवस्था पर एक निराश करने वाली खबर आई है. जो आंकड़े सामने आ रहे हैं उसके मुताबिक लगातार तीसरे महीने औद्योगिक उत्पादन में गिरावट दर्ज की गई है.

नई दिल्ली: लगातार दो महीनों की गिरावट के बाद अक्टूबर 2019 में देश के औद्योगिक उत्पादन के आंकडों ने भी निराश किया है. अगस्त और सितंबर के बाद अक्टूबर में भी औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों में गिरावट दर्ज की गई है. यह लगातार तीसरा महीना है जब देश में आईआईपी के आंकड़ों में गिरावट दर्ज की गई है. अक्टूबर 2019 में औद्योगिक उत्पादन का आंकड़ा 3.8 फ़ीसदी गिर गया यानी पिछले साल की तुलना में इस बार देश में औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार 3.8 फ़ीसदी धीमी पड़ गई है.

कहां कितनी गिरावट

अक्टूबर के आंकड़ों पर अगर गौर करें तो औद्योगिक उत्पादन के तीनों महत्वपूर्ण घटक खनन, निर्माण और बिजली क्षेत्र में गिरावट दर्ज की गई है. अक्टूबर 2019 में खनन क्षेत्र में अक्टूबर 2018 के मुकाबले 8 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, बात अगर निर्माण क्षेत्र की करें तो यहां पर अक्टूबर 2018 के मुकाबले अक्टूबर 2019 में 2.1 फ़ीसदी की गिरावट दर्ज की गई है जबकि बिजली क्षेत्र में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. बिजली क्षेत्र में पिछले साल की तुलना में इस बार 12.2 फ़ीसदी की गिरावट रिकॉर्ड की गई है.

सितंबर में आईआईपी के आंकड़े

अक्टूबर से पहले सितंबर 2019 में औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों ने बेहद निराश किया था. सितंबर 2019 में आईआईपी में सितंबर 2018 के मुकाबले 4.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी. यह गिरावट बीते 7 साल की सबसे बडी गिरावट थी. वहीं, सितंबर 2019 में आईआईपी की गिरावट लगातार दूसरे महीने थी क्योंकि इससे पहले अगस्त में औद्योगिक उत्पादन में 1.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी. वहीं, अगर बात मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान अप्रैल—सितंबर 2019 के आईआईपी के आंकडों की करें तो इसमें महज 1.3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अप्रैल-सितंबर 2019 के दौरान बीते अप्रैल—सितंबर 2018 के मुकाबले आईआईपी में सिर्फ 1.3 फीसदी की बढ़ोतरी बताती है कि देश में औद्योगिक उत्पादन बढ़ने की रफ्तार बेहद धीमी है.

आईआईपी है क्या

आईआईपी यानी इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन को आसान भाषा में ऐसा समझा जा सकता है कि यह वह सूचकांक है जिससे देश की अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही बढ़ोतरी दर का आंकलन किया जाता है. इसमें विभिन्न क्षेत्रों जैसे खनन, बिजली उत्पादन और निर्माण आदि में हो रही बढ़ोतरी का आंकलन किया जाता है. इन प्रमुख क्षेत्रों के आंकलन से पता चलता है कि देश में औद्योगिक उत्पादन की रफतार आखिर किस दिशा में और कितनी तेजी से बढ रही है.

इसमें विभिन्न क्षेत्रों के लिए अलग अलग वेटेज दिया जाता है. इस वेटेज के आधार पर हर क्षेत्र के उत्पादन की महीने दर महीने गणना होती है. फिर इस आंकड़े को बीते साल की समान अवधि के मुकाबले देखा जाता है जिससे पता चलता है कि बीते साल की समान अवधि के मुकाबले औद्योगिक उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है या गिरावट दर्ज की गई है.

इस तरह कर्मचारियों के मासिक वेतन में जल्द ही सकती है वृद्धि

पैसे बचाने हैं तो ये आसान से टिप्स आएंगे आपके काम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल पर 16 और ATF पर 10.5 प्रति लीटर हुआ एक्सपोर्ट टैक्स, 1 अक्टूबर से नया रेट लागू
डीजल पर 16 और ATF पर 10.5 प्रति लीटर हुआ एक्सपोर्ट टैक्स, 1 अक्टूबर से नया रेट लागू
FD, ATM, NPS और EPF, 1 अक्टूबर से रुपए-पैसों को लेकर बदल रहे कई नियम
FD, ATM, NPS और EPF, 1 अक्टूबर से रुपए-पैसों को लेकर बदल रहे कई नियम
बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, यूपी के इस जिले में 1 अक्टूबर से नियम लागू
बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, यूपी के इस जिले में 1 अक्टूबर से नियम लागू
बड़ी खबर: दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई कीमतें
बड़ी खबर: दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई कीमतें

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget