एक्सप्लोरर

IIP Growth: एक ही दिन में दो-दो गुड न्यूज, खुदरा महंगाई में गिरावट के बाद इतना बढ़ा औद्योगिक उत्पादन

Industrial Production: मई महीने में खुदरा महंगार्द 2 साल में सबसे कम हो गई, वहीं अप्रैल महीने के दौरान देश के औद्योगिक उत्पादन में शानदार सुधार देखने को मिला है...

अर्थव्यवस्था (Indian Economy) के मोर्चे पर आज दो-दो अच्छी खबर सामने आई है. पहले खुदरा महंगाई (Retail Inflation) में और कमी का आंकड़ा सामने आया, फिर औद्योगिक उत्पादन (Industrial Production) बढ़ने के आंकड़े सामने आ गए. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल महीने के दौरान देश के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर (IIP Growth Rate) में शानदार सुधार हुआ है.

मार्च की तुलना में बंपर सुधार

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (Ministry of Statistics and Programme Implementation) के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल महीने में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 4.2 फीसदी रही है. इससे पहले मार्च महीने में आईआईपी की ग्रोथ रेट महज 1.6 फीसदी रही थी, जो पांच महीने का सबसे निचला स्तर था.

साल भर पहले से कम हुई वृद्धि

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने सोमवार को आईआईपी ग्रोथ के आंकड़ों को जारी किया. आंकड़ों के अनुसार, इस साल अप्रैल में भारत का औद्योगिक उत्पादन 4.2 फीसदी की दर से बढ़ा है, जो भले ही एक महीने पहले की तुलना में काफी बेहतर है, लेकिन साल भर पहले की तुलना में कम है. साल भर पहले यानी अप्रैल 2022 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक 6.7 फीसदी की दर से बढ़ा था.

सेक्टर वाइज ऐसा रहा हाल

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2023 में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 4.9 फीसदी और खनन उत्पादन 5.1 फीसदी की दर से बढ़ा है. इस दौरान बिजली के उत्पादन में 1.1 फीसदी की गिरावट आई है.

2 साल में सबसे कम महंगाई

इससे पहले खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी किए गए. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मई महीने में खुदरा मुद्रास्फीति और कम होकर 4.25 फीसदी पर आ गई. यह खुदरा महंगाई का 2 साल का सबसे निचला स्तर है. इससे पहले अप्रैल महीने में यह कम होकर 4.7 फीसदी पर आ गई थी. खुदरा महंगाई के लगातार कम होने से आने वाले समय में कर्ज की ब्याज दरें कम होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं.

ये भी पढ़ें: दिखाई देने लग गए रियल एस्टेट के 'अच्छे दिन', हाउसिंग सेक्टर के लिए उज्ज्वल भविष्य के ये 5 इशारे!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बहुत ज्यादा बढ़ेंगे LPG के दाम! 59000 करोड़ के घाटे में गैस कंपनियां
बहुत ज्यादा बढ़ेंगे LPG के दाम! 59000 करोड़ के घाटे में गैस कंपनियां
SIP या ULIP, 1 करोड़ का फंड बनाने के लिए कौनसा निवेश है बेहतर?
SIP या ULIP, 1 करोड़ का फंड बनाने के लिए कौनसा निवेश है बेहतर?
Ethanol: एथेनॉल से जलेगा रसोई का चूल्हा? सरकार ने योजना पर दिया बड़ा अपडेट
एथेनॉल से जलेगा रसोई का चूल्हा? सरकार ने योजना पर दिया बड़ा अपडेट
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?

वीडियोज

Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Embed widget