एक्सप्लोरर

Housing Real Estate: दिखाई देने लग गए रियल एस्टेट के 'अच्छे दिन', हाउसिंग सेक्टर के लिए उज्ज्वल भविष्य के ये 5 इशारे!

Indian Housing Sector: कई मुश्किल साल को झेलने के बाद रियल एस्टेट सेक्टर लंबे समय से अच्छे दिनों का इंतजार कर रहा है. पिछले पांच-सात सालों में इस सेक्टर ने लगातार कई झटकों का सामना किया है...

रियल एस्टेट सेक्टर ने हाल-फिलहाल कई मुश्किल सालों का सामना किया है. पिछले कुछ सालों के दौरान इस सेक्टर को एक के बाद एक कई झटके लगे हैं. नोटबंदी, जीएसटी, रेरा, कोरोना महामारी और रियल एस्टेट डेवलपरों के डिफॉल्ट ने पूरे सेक्टर को लंबे समय तक परेशान किया. हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि रियल एस्टेट सेक्टर के अच्छे दिन ज्यादा दूर नहीं रह गए हैं. हाल के दिनों में सेक्टर के लिए स्थितियां तेजी से सुधरी हैं.

नारेडको और केपीएमजी इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत का रियल एस्टेट सेक्टर वृद्धि के मजबूत संकेत दिखा रहा है. वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर का साइज 200 बिलियन डॉलर का था. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह साइज बढ़कर 2024-25 तक 1 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच सकता है. आइए जानते हैं कि रियल एस्टेट सेक्टर खासकर हाउसिंग को लेकर कैसे इशारे मिल रहे हैं...

घरों की मांग का ट्रेंड (Housing Demand)

सबसे पहले घरों की मांग का ट्रेंड जानते हैं. पिछला साल रेसिडेंशियल रियल एस्टेट सेक्टर के लिए अच्छा साबित हुआ था. साल 2022 के दौरान रेसिडेंशियल रियल एस्टेट सेक्टर में नई बिक्री का नया रिकॉर्ड बन गया. इस दौरान बिक्री में 68 फीसदी की शानदार ग्रोथ दर्ज की गई. अच्छी बात यह रही कि छोटे व मंझोले शहरों से अच्छी मांग निकलकर आने लगी है, जो बेहतर भविष्य का सबसे मजबूत इशारा है. बड़े शहरों का ट्रेंड भी अच्छा है. एनारॉक की एक रिपोर्ट बताती है कि 2023 की पहली तिमाही के दौरान देश के सात बड़े शहरों में घरों की मांग बढ़कर 1.14 लाख यूनिट पर पहुंच गई, जो साल भर पहले 99,500 यूनिट रही थी. वहीं नाइट फ्रैंक की एक रिपोर्ट बताती है कि देश के 8 बड़े शहरों में पिछले वित्त वर्ष के दौरान घरों की बिक्री 34 फीसदी बढ़ी.

घरों का बढ़ता आकार (House Size Increases)

एनारॉक की ही एक अलग रिपोर्ट बताती है कि देश में नए घरों की जो डिमांड आ रही है, वह बड़े घरों की ज्यादा है. पिछले पांच सालों के दौरान नए घरों का साइज 7 फीसदी बढ़ा है. देश के सात बड़े शहरों में घरों का औसत साइज अब बढ़कर 1,225 वर्गफीट हो गया है, जो 2018 में करीब 1,150 वर्गफीट हुआ करता था.

विदेशी निवेश (Foreign Investment)

रियल एस्टेट सेक्टर के लिए निवेश एक बड़ी समस्या बन गई थी, लेकिन ऐसा लग रहा है कि अब इस मामले में भी दिक्कतें दूर होने वाली हैं. साल 2017 से 2022 के दौरान विदेशी पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स ने इसमें 26.6 बिलियन डॉलर यानी करीब 2.20 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है.

प्राइवेट इक्विटी निवेश (PE Investment)

निवेश के मोर्चे पर एक और अच्छी खबर यह है कि एफपीआई के साथ-साथ पीई इन्वेस्टमेंट भी बढ़ रहा है. इंटरनेशनल प्रॉपर्टी कंसल्टेंट सेविल्स के अनुसार, साल 2022 के अंत तक भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर में प्राइवेट इक्विटी इन्वेस्टमेंट 3.4 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया था. इस तरह से कोविड के बाद पहली बार पीई इन्वेस्टमेंट इस स्तर पर पहुंचा है.

ब्याज दर (Interest Rate)

पिछले एक साल के दौरान रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 2.50 फीसदी की वृद्धि की, जिसके बाद लगभग सभी बैंकों ने कमोबेश इसी अनुपात में होम लोन को महंगा किया. ब्याज दरें बढ़ने के बाद भी घरों की बिक्री में तेजी देखी जा रही थी. अब रिजर्व बैंक ने रेपो रेट बढ़ाने के क्रम को रोक दिया है. अप्रैल और जून 2023 की एमपीसी बैठक में रेपो रेट को स्थिर रखा गया है. इससे आने वाले दिनों में बैंक ब्याज दरों को कम कर सकते हैं. यह हाउसिंग सेक्टर के लिए बूस्टर का काम कर सकता है.

ये भी पढ़ें: अडानी एंटरप्राइजेज आज भी मजबूत, अडानी पावर को नुकसान, ऐसा रहा बाकी शेयरों का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget