एक्सप्लोरर

Indian Railway Rule: अगर टिकट बुक नहीं कराया तो भी कर सकते हैं ट्रेन से यात्रा, ये है रेलवे का खास नियम

Railway Rules: आपको बता दें कि पहले यात्रा करते वक्त आपके पास केवल तत्काल टिकट (Tatkal Ticket) का ही ऑप्शन हुआ करता था. लेकिन, ज्यादा भीड़ होने के कारण कई बार तत्काल में भी टिकट नहीं मिलता था.

Platform Ticket: रेलवे को भारत (Indian Railway) की जीवनी कहा जाता है. हर दिन लाखें की संख्या में रोज लोग ट्रेन में सफर करते हैं. इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं (Women Travelling in Train) भी शामिल होती है. ट्रेन के सफर को बेहद सुविधाजनक और सस्ता माना जाता है. देश में आज भी एक बड़ा तबका लंबे सफर के लिए ट्रेन को ही पसंद करता है. लेकिन, कई बार ऐसा होता है आखिरी समय में प्लान बनने पर रिजर्वेशन टिकट (Reservation Ticket) मिलना बहुत मुश्किल हो जाता है. लेकिन, आज हम आपको ट्रेन से जुड़ी ऐसी जानकारी देने वाले हैं जिससे आपकी परेशानी दूर हो सकती है. अगर आपके पास रिजर्वेशन टिकट नहीं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप बिना किसी परेशानी के बहुत आराम से रेलवे की यात्रा (Train Travel) कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस खास नियम के बारे में-

इमरजेंसी में इस तरह कर सकते हैं यात्रा-
आपको बता दें कि पहले यात्रा करते वक्त आपके पास केवल तत्काल टिकट (Tatkal Ticket) का ही ऑप्शन हुआ करता था. लेकिन, ज्यादा भीड़ होने के कारण कई बार तत्काल में भी टिकट नहीं मिलता था. ऐसे में लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता था. ऐसे में आप केवल रेलवे स्टेशन पर मिलने वाले प्लेटफार्म टिकट की मदद से भी यात्रा कर सकते हैं. जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा केवल प्लेटफॉर्म टिकट (Platform Ticket) की मदद से भी आप ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं. अगर आपके पास टिकट खरीदने का समय नहीं है तो प्लेटफार्ट टिकट लेकर ट्रेन पर चढ़ जाइए. इसके बाद ट्रेन के टीटीई (TTE) से संपर्क करें. इसके बाद आपको जहां भी उतरना हो वहां तक का टिकट बनवा लें. आपने डेस्टिनेशन तक का टिकट लेकर आप आसानी से ट्रेन में ट्रेवल (Travelling in Train) कर सकते हैं.

सीट खाली नहीं होने की स्थिति में क्या करें?
कई बार ऐसा होता है जब ट्रेन में एक भी सीट खाली नहीं होती है. ऐसी स्थिति में भी आप ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं. ट्रेन में चढ़ने के बाद आप टीटी से संपर्क करें. सीट ना होने की हालत में भी टीटी आपको यात्रा करने से नहीं रोक सकता है. इसके लिए आपको 250 रुपये की पेनल्टी (Penalty) देनी होगी. इसके बाद आप आसानी से ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Union Budget 2022: नैचुरल गैस को GST के दायरे में लाने की मांग, बजट में वित्त मंत्री के सामने होंगे ये चैलेंज

प्लेटफॉर्म टिकट के फायदे-
प्लेटफॉर्म टिकट लेने के बहुत से फायदे (Benefits of Platform Ticket) होते हैं. प्लेटफॉर्म टिकट खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अपने परिजन को रेलवे स्टेशन पर छोड़ने आए हैं. इस टिकट को रेलवे स्टेशन पर आने वाले हर यात्रा के लिए अनिवार्य है. लेकिन, आपातकाल स्थिति में यह टिकट आपको यात्रा करने में भी सक्षम बनाता है. इस टिकट को लेने के बाद आप ट्रेन में बैठकर टीटी से अपने गंतव्य तक का टिकट ले सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: BIS Care App: बीआईएस का ये ऐप बता देगा कितना शुद्ध और खरा है आपका सोना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में कहां मिलते हैं सर्दियों के सबसे सस्ते कपड़े?
दिल्ली-NCR में कहां मिलते हैं सर्दियों के सबसे सस्ते कपड़े?
दुनिया के सबसे बड़े बैंकों की नई लिस्ट जारी, भारत के पड़ोसी देश ने गाड़े झंडे
दुनिया के सबसे बड़े बैंकों की नई लिस्ट जारी, भारत के पड़ोसी देश ने गाड़े झंडे
DDA Flats: नरेला में बुकिंग शुरू होते ही महज 2 घंटे में बिक गए 2500 से ज्यादा घर
DDA Flats: नरेला में बुकिंग शुरू होते ही महज 2 घंटे में बिक गए 2500 से ज्यादा घर
गैस और तेल को लेकर US सीनेटर ने भारत पर कसा तंज? PIB का आया बयान
गैस और तेल को लेकर US सीनेटर ने भारत पर कसा तंज? PIB का आया बयान

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget