एक्सप्लोरर

Union Budget 2022: नैचुरल गैस को GST के दायरे में लाने की मांग, बजट में वित्त मंत्री के सामने होंगे ये चैलेंज

Budget 2022: 1 फरवरी को बजट पेश होने से पहले कई उद्योग संगठन की मांगें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने हैं और इसी कड़ी में नैचुरल गैस को भी जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की जा रही है.

Budget 2022: बजट (Budget) पेश होने में आज के दिन को मिलाकर कुल पांच दिन बाकी हैं और सार्वजनिक गैस क्षेत्र (PSU Gas Companies) की कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक उद्योग संगठन ने सरकार से आने वाले बजट में नैचुरल गैस (Natural Gas) को वस्तु और सेवा कर-जीएसटी (GST) के दायरे में लाने की मांग की है. 

FIPI ने बजट पूर्व ज्ञापन में की मांग
फेडरेशन ऑफ इंडियन पेट्रोलियम इंडस्ट्री- एफआईपीआई (FIPI) ने अपने बजट-पूर्व ज्ञापन में पाइपलाइन के जरिये नैचुरल गैस के परिवहन और आयातित एलएनजी के गैस में बदलने पर जीएसटी को युक्तिसंगत बनाने की भी मांग की है.

उद्योग संगठन ने कहा कि गैस आधारित अर्थव्यवस्था के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को साकार करने और पर्यावरण के अनुकूल ईंधन की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए प्राकर्तिक गैस को जीएसटी के दायरे में लाना चाहिए. बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत सरकारी सेक्टर की कंपनियों को रीप्रेसेंट करने वाला ये उद्योग संगठन पहले भी कई बार नैचुरल गैस को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग करता रहा है. 

मौजूदा वैट और टैक्स की दरें हैं ज्यादा
वर्तमान में प्राकर्तिक गैस जीएसटी के दायरे से बाहर है. इस पर फिलहाल केंद्रीय उत्पाद शुल्क, राज्य वैट (Value Added Tax), केंद्रीय बिक्री कर लगाया जाता है. नैचुरल गैस पर कई राज्यों में बहुत ज्यादा वैट लगाया जाता है. नैचुरल गैस पर आंध्र प्रदेश में 24.5 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 14.5 फीसदी, गुजरात में 15 फीसदी और मध्य प्रदेश में 14 फीसदी वैट है.

कई टैक्स से गैस इंडस्ट्री पर निगेटिव असर
एफआईपीआई ने कहा, "नैचुरल गैस को जीएसटी व्यवस्था में शामिल न करने से नैचुरल गैस की कीमतों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. गैस उत्पादकों/आपूर्तिकर्ताओं को कई तरह के टैक्स का सामना करना पड़ता है." उद्योग मंडल ने कच्चे तेल, नैचुरल गैस, पेट्रोल, डीजल और एटीएफ जैसे पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में जल्द से जल्द शामिल करने की मांग की है. साथ ही एलएनजी को प्रदूषणकारी तरल ईंधन के साथ प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए इंपोर्ट ड्यूटी को कम करने का भी आग्रह किया है.

2030 तक नैचुरल गैस की हिस्सेदारी बढ़ाकर 15 फीसदी करने का लक्ष्य
उल्लेखनीय है कि प्रधान मंत्री ने 2030 तक देश में नैचुरल गैस की हिस्सेदारी को 15 फीसदी तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है. इसकी वर्तमान में हिस्सेदारी 6.2 फीसदी है. नैचुरल गैस के उपयोग बढ़ने से ईंधन लागत कम होगी, साथ ही कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी.

ये भी पढ़ें

TCS बनी दुनिया में दूसरी सबसे वैल्यूएबल आईटी कंपनी, Infosys तीसरे स्थान पर, टॉप 25 में पांच और भारतीय कंपनियां शामिल

Cheap Loan For EV: सस्ते और प्राथमिकता के आधार पर मिलेगा इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए लोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget