एक्सप्लोरर

यूएस फेड के ब्याज दरों में कटौती के फैसले से धराशायी भारतीय रुपया, जानें डॉलर के मुकाबले कितना टूटा

Indian Currency: यूएस फेड ने उम्मीद के मुताबिक ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कमी की और संकेत दिया कि साल के बाकी हिस्से में भी उधारी लागत घट सकती है.

Rupee vs Dollar: अमेरिकी केंद्रीय बैंक यूएस फेडरल रिजर्व द्वारा नीतिगत दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती के बाद भारतीय मुद्रा पर दबाव देखा गया है. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे टूटकर 88.01 के स्तर पर आ गया. कारोबारी अब फेड के फैसले के व्यापक असर का आकलन कर रहे हैं.

रुपये में गिरावट

यूएस फेड ने उम्मीद के मुताबिक ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कमी की और संकेत दिया कि साल के बाकी हिस्से में भी उधारी लागत घट सकती है. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार (US Forex Market) में रुपया डॉलर के मुकाबले 87.93 पर खुला, लेकिन कारोबार के दौरान गिरकर 88.01 पर आ गया. इस तरह यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 16 पैसे कमजोर हुआ.

बुधवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 24 पैसे चढ़कर 87.85 पर बंद हुआ था. इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.17 प्रतिशत बढ़कर 97.03 पर पहुंच गया. वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.12 प्रतिशत गिरकर 67.87 डॉलर प्रति बैरल पर था.

शेयर बाजार में तेजी

दूसरी ओर, फेड की दर कटौती के बाद आईटी शेयरों में खरीदारी बढ़ने से भारतीय शेयर बाजार में मजबूती आई. हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स 447.5 अंक ऊपर चढ़कर 83,141.21 पर पहुंच गया. जबकि, एनएसई निफ्टी 50 भी 118.7 अंक उछलकर 25,448.95 पर पहुंच गया.

सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा और टाटा मोटर्स में उल्लेखनीय बढ़त रही, जबकि बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और कोटक महिंद्रा बैंक लाल निशान में बंद हुए. वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत गिरकर 67.86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बुधवार को 1,124.54 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की.

ये भी पढ़ें: मंदी की कगार पर खड़े अमेरिका को यूएस फेड ने दी राहत, ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget