एक्सप्लोरर

मंदी की कगार पर खड़ी अमेरिकी इकोनॉमी को बचाने की कोशिश, US फेड ने ब्याज दरों में की 0.25% की कटौती

US Federal Reserve Interest Rate Cut: अमेरिकी केंद्रीय बैंक यूएस फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में बुधवार को 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती का ऐलान किया है. इसके साथ ही, श्रम बाजार में उपजी चिंताओं के बीच इस साल के आखिर तक दो बार और ब्याज दरों में कटौती के संकेत दिए हैं.

US Federal Reserve Cut Interest Rate: अमेरिका में मंदी का खतरा लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में वहां के केंद्रीय बैंक यूएस फेडरल रिजर्व ने बड़ा कदम उठाया है. फेडरल रिजर्व ने बुधवार को ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की मंजूरी दी है. यानी अब अमेरिका में कर्ज लेना पहले की तुलना में थोड़ा सस्ता हो जाएगा.

फेडरल रिजर्व ने संकेत दिया है कि इस साल के अंत तक वह दो बार और ब्याज दरों में कटौती कर सकता है. दरअसल, अमेरिका में श्रम बाजार (Job Market) को लेकर गंभीर चिंताएं बनी हुई हैं. नई नौकरियों की रफ्तार धीमी हो गई है और बेरोजगारी बढ़ने का खतरा है. ऐसे में ब्याज दरों में कटौती करके सरकार निवेश और खपत को बढ़ावा देना चाहती है.

ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती

फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने 11-1 के बहुमत से ब्याज दर घटाने का फैसला किया है. समिति ने बेंचमार्क ओवरनाइट लेंडिंग रेट को 0.25 प्रतिशत कम करके 4.00–4.25 प्रतिशत के दायरे में कर दिया है.

इस बैठक में केवल नए गवर्नर स्टीफन मिरान ने इस फैसले का विरोध किया. उनका मानना था कि मौजूदा आर्थिक हालात को देखते हुए ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत नहीं बल्कि 0.50 प्रतिशत की कटौती की जानी चाहिए थी.

क्या होगा असर?

कर्ज और होम लोन की ईएमआई घट सकती है, जिससे लोगों के खर्च करने की क्षमता बढ़ेगी. विदेशी निवेशक फिर से उभरते बाजारों (Emerging Markets) की ओर रुख कर सकते हैं, जिससे शेयर बाजार में तेजी आ सकती है. डॉलर के मुकाबले अन्य मुद्राओं की स्थिति मजबूत हो सकती है, और सोने-तेल जैसी वस्तुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.

ब्याज दर में कटौती के फैसले के बाद अमेरिकी बाजार में मिलाजुला रिएक्शंस मिला है. डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज जहां 0.65 प्रतिशत चढ़ा. दूसरी तरफ एसएंडपी 500 भी 0.2 प्रतिशत और नैस्डेक कंपोजिट 0.4 प्रतिशत नीचे गिर गया.  

ये भी पढ़ें: जीएसटी कट को लेकर सरकारी ने जारी किया नोटिफिकेशन, कंपनियां तैयार, जानें 22 सितंबर से क्या-क्या होगा सस्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
Per Capita Income: सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget