एक्सप्लोरर

RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद इंडियन बैंक, करूर वैश्य बैंक ने बढ़ाई ब्याज दरें, लोन होगा महंगा

इंडियन बैंक और करूर वैश्य बैंक ने एमसीएलएआर बढ़ा दिया है जिसके बाद इन बैंकों के सभी तरह के लोन पर ब्याज की दरें बढ़ जाएंगी.

नई दिल्लीः रिजर्व बैंक के नीतिगत दर में बढ़त करने के अगले ही दिन बैंकों ने ब्याज दर बढ़ाना शुरू कर दिया. इससे होम लोन, ऑटो लोन और बिजनेस के लिये लिए जाने वाले कर्ज महंगे हो जाएंगे. इंडियन बैंक और करूर वैश्य बैंक ने एमसीएलएआर बढ़ा दिया है जिसके बाद इन बैंकों के सभी तरह के लोन पर ब्याज की दरें बढ़ जाएंगी.

इंडियन बैंक, करूर वैश्य बैंक ने बढ़ाए एमसीएलआर सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक और करूर वैश्य बैंक ने एमसीएलएआर (मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लैंडिंग रेट्स) में 0.10 फीसदी का इजाफा किया है. शेयर बाजारों को यह सूचना दी गई है. सरकारी क्षेत्र के इंडियन बैंक ने तीन महीने से पांच साल की अवधि के कर्ज पर एमसीएलआर में 0.1 फीसदी की बढ़त की है. इसी तरह करूर वैश्य बैंक ने भी छह महीने और एक साल की अवधि के कर्ज पर ब्याज दर में इतनी ही वृद्धि की है.

स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक एचडीएफसी बैंक पहले ही बढ़ा चुके हैं दरें रिजर्व बैंक के रेपो दर (मुख्य नीतिगत दर) बढ़ाये जाने की आशंका में भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक जैसे कुछ बड़े बैंक पहले ही कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) बढ़ा चुके हैं.

कल रिजर्व बैंक ने बढ़ाई थीं रेपो रेट-रिवर्स रेपो रेट चालू वित्त वर्ष की दूसरी द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में रिजर्व बैंक ने मुद्रास्फीति बढ़ने की आशंका में कल रेपो दर 0.25 फीसदी बढ़ाकर 6.25 फीसदी कर दी. पिछले साढ़े चार साल में पहली बार रेपो रेट में बढ़ोतरी की गई है.

बैंक आफ महाराष्ट्र भी बढ़ा सकता हैं दरें बैंक आफ महाराष्ट्र ने भी ब्याज दर बढ़ाने का संकेत दिया है. बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी आर पी मराठे ने कहा कि रेपो दर में बढ़ोतरी से बैंक के ब्याज दर में मामूली वृद्धि की संभावना है.

आरबीआई ने 4 सालों में पहली बार बढ़ाई ब्याज दरें, बढ़ सकती है आपकी EMI ऐसे बढ़ने वाली है आपके होम लोन, कार लोन की EMI
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें
नेपाल जाने वालों को राहत, अब ले जा सकेंगे इतने हजार रुपए
नेपाल जाने वालों को राहत, अब ले जा सकेंगे इतने हजार रुपए
Layoffs के बाद IT सेक्टर की तस्वीर बदली, जानें अप्रेजल- सैलरी स्ट्रक्चर और नई नौकरियों का पूरा लेखा-जोखा
Layoffs के बाद IT सेक्टर की तस्वीर बदली, जानें अप्रेजल- सैलरी स्ट्रक्चर और नई नौकरियों का पूरा लेखा-जोखा
क्रेडिट कार्ड से खर्च 2 लाख करोड़ के पार, ये दो बैंक हैं टॉप पर
क्रेडिट कार्ड से खर्च 2 लाख करोड़ के पार, ये दो बैंक हैं टॉप पर

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget