एक्सप्लोरर

Electricity Supply: भारत ने बांग्लादेश को दिया झटका, बेचेगा महंगी बिजली, हर यूनिट पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

Electricity Supply: भारत अब बांग्लादेश को बिजली देने पर नई फीस लगाने की प्लानिंग कर रहा है. यदि ऐसा वाकई में हुआ तो इसका क्या असर पड़ेगा, आइये जानते हैं.

Electricity Supply: भारत से बांग्लादेश को बिजली सप्लाई होती है, लेकिन अब ये बिजली सप्लाई बांग्लादेश को मंहगी पड़ने वाली है. क्योंकि भारत ने बांग्लादेश को दी जाने वाली बिजली पर नया शुल्क लगाने का प्लान बनाया है. ये प्रपोजल क्रॉस बॉर्डर बिजली के लेन-देन के सेटलमेंट मैकेनिज्म का हिस्सा है. बांग्लादेश को सप्लाई की जाने वाली बिजली पर नया सेटलमेंट नोडल एजेंसी (SNA) चार्ज 0.005 रुपये यानी आधा पैसा प्रति यूनिट लगाया गया है.

पहले कितनी थी फीस?
दरअसल भारत के केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (CERC) ने क्रॉस बॉर्डर बिजली कारोबार के लिए SNA फीस शुरू करने का फैसला किया है. शुरुआत में ये फीस 0.01 रुपये प्रति यूनिट रखने का प्रस्ताव था. लेकिन बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड (BPDB) की आपत्ति के बाद इसे घटाकर 0.005 रुपये प्रति यूनिट कर दिया गया है. इस फीस में बिजली की शिड्यूलिंग, मीटरिंग, रीडिंग, ग्रिड संचालन और भुगतान का हिसाब-किताब जैसी सेवाओं का खर्च शामिल होगा.

ये भी पढ़ें: Sugar Price: 13-14 रुपये में मिल रही है यहां 65 रुपये वाली चीनी, जानें कौन है खरीदने का हकदार?

कितनी बिजली का होगा लेन-देन?
बांग्लादेश का पावर डिविजन भारत की सरकारी कंपनी NTPC विद्युत व्यापार निगम लिमिटेड (NVVN) और BPDB के बीच SNA समझौते पर विचार कर रहा है. इसके लिए 18 अगस्त को बांग्लादेश के वित्त विभाग से राय मांगी गई है. इस समझौते के बाद बांग्लादेश, भारत से 1,160 मेगावाट बिजली आयात करेगा. अधिकारियों के मुताबिक, समझौते में देरी होने पर इन बिजली आपूर्तियों से जुड़े लेन-देन में परेशानी आ सकती है.

बता दें कि बांग्लादेश, भारत से 2,656 मेगावाट तक बिजली लेता है. इसके लिए लिए अलग-अलग समझौते किए गए हैं. इसमें NTPC, दामोदर वैली कॉर्पोरेशन, त्रिपुरा स्टेट इलैक्ट्रिसिटी कॉर्पोरेशन और Sembcorp जैसी कंपनियों से मिलने वाली बिजली शामिल है. इसके अलावा, बांग्लादेश झारखंड के गोड्डा स्थित अडानी पावर प्लांट से 1,496 मेगावाट बिजली भी लेता है. अडानी पावर के साथ मौजूदा समझौते में इस तरह के शुल्क से जुड़े प्रावधान पहले से मौजूद हैं. इसलिए इस बिजली के लिए अलग SNA समझौते की जरूरत नहीं होगी.

ये भी पढ़ें: स्टेशनरी की दुकान खोलनी है तो थोक में कहां सस्ता मिलेगा सामान? जानिए

प्रतीक्षा राणावत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 12 वर्षों का अनुभव है. इन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मल्टीमीडिया (B.Sc - Multimedia) में ग्रेजुएशन किया है और इसके बाद जन संचार (Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया है. अपने करियर की शुरुआत इन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, लेकिन समय के साथ लेखन में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई. वर्तमान में प्रतीक्षा बिजनेस से जुड़े विषयों के लिए लेखन करती हैं. इसके साथ- साथ ही इन्हें ट्रैवलिंग, नई चीज़ों को एक्सप्लोर करना और किताबें पढ़ने का भी शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget