एक्सप्लोरर

चीन देखता रह गया और भारत निकल गया कहीं आगे... अमेरिका में 30 लाख iPhone भेजकर बन गया टॉप एक्सपोर्टर

India iPhone Export: भारत चीन को पछाड़ते हुए अमेरिका के लिए आईफोन का टॉप एक्सपोर्टर बन गया है. अप्रैल में भारत से अमेरिका में आईफोन के 30 लाख यूनिट्स भेजे गए.

India iPhone Export: अमेरिका को आईफोन एक्सपोर्ट किए जाने के मामले में भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. रिसर्च फर्म ओमडिया के एक अनुमान के मुताबिक, अप्रैल के महीने में भारत से अमेरिका आईफोन एक्सपोर्ट में 76 परसेंट तक का उछाल आया है. इस दौरान लगभग 3 मिलियन यूनिट्स की शिपिंग हुई है. यानी कि अप्रैल में भारत से अमेरिका 30 लाख आईफोन भेजे गए.

इसके विपरीत, चीन से अमेरिका में iPhone शिपमेंट 76 परसेंट घटकर सिर्फ 900,000 यूनिट रह गया है. ऐसा पहली बार हुआ है, जब अमेरिकी मार्केट में आईफोन की सप्लाई में भारत ने चीन से बेहतर परफॉर्मेंस किया है. यह ऐप्पल की ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग स्ट्रैटेजी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. 

चीन में आईफोन बनाना हुआ महंगा

दरअसल, अप्रैल के ही महीने में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन में बने आईफोन के निर्यात पर 30 परसेंट टैरिफ लगा दिया. जबकि भारत सहित दूसरे देशों से आयात 10 परसेंट का टैरिफ लगाया गया.

इसी 20 परसेंट के अंतर की वजह से कंपनी को चीन में आईफोन बनाना महंगा लगने लगा और कंपनी भारत को एक विकल्प के तौर पर देखते हुए अपना मैन्युफैक्चरिंग बेस यहां शिफ्ट करने लगी. हमारे देश में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, फॉक्सकॉन और पेगाट्रॉन आईफोन बनाती है. मजबूत सप्लाई चेन, कम श्रम लागत, सरकारी स्कीम जैसी कई चीजों पर फोकस करते हुए भारत में आईफोन बनाना कंपनी को अधिक किफायती लगा. 

भारत के सामने आ सकती है चुनौती

इससे पहले, ऐप्पल के सीईओ टिम कुक भी यह साफ तौर पर कह चुके हैं कि जून तिमाही के दौरान अमेरिका में बेचे जाने वाले ज्यादातर आईफोन भारत में ही बनाए जाएंगे. हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत की मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी तेजी से आगे बढ़ रही है. अमेरिका में हर तिमाही लगभग 2 करोड़ iPhone की मांग को पूरा करना भारत के लिए 2026 से पहले मुमकिन नहीं होने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें:

EPFO 3.0 जल्द होने जा रहा लॉन्च, चौंका देंगे इसके एक से बढ़कर एक फायदे; इन 5 बड़े बदलावों पर डालें एक नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: टाटा संस का अगला चेयरमैन कैसे चुना जाएगा? कौन-कौन हैं रेस में?
Xप्लेन: टाटा संस का अगला चेयरमैन कैसे चुना जाएगा? कौन-कौन हैं रेस में?
5800 रुपया महंगा हुआ सोना, 13200 रुपये बढ़ी चांदी की कीमत; महज 72 घंटे में रॉकेट सा चढ़ा भाव
5800 रुपया महंगा हुआ सोना, 13200 रुपये बढ़ी चांदी की कीमत; महज 72 घंटे में रॉकेट सा चढ़ा भाव
'मस्क ने ब्रिटेन को खरीद लिया', यूजर के पोस्ट पर अरबपति ने पूछा- कितनी है देश की कीमत?
'मस्क ने ब्रिटेन को खरीद लिया', यूजर के पोस्ट पर अरबपति ने पूछा- कितनी है देश की कीमत?
अंडा-चिकन से लेकर लहसून-प्याज तक, सब महंगा, किन-किन चीजों के बढ़े दाम?
अंडा-चिकन से लेकर लहसून-प्याज तक, सब महंगा, किन-किन चीजों के बढ़े दाम?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget