एक्सप्लोरर

Ashneer Grover: BharatPe में हुई 15 करोड़ यूजर्स के डेटा की चोरी? अश्नीर ग्रोवर ने किस पर और क्यों लगाए गंभीर आरोप

BhartPe Data Theft: भारतपे के को-फाउंडर अश्नीर ग्रोवर ने आरोप लगाया है कि भारतपे में सबसे बड़ी डेटा चोरी हुई है. आंकड़ा 15 करोड़ यूजर्स का है जो बेहद गंभीर मामला है.

India biggest data theft: BharatPe के को-फाउंडर अश्नीर ग्रोवर ने एक और बड़ा दावा किया और गंभीर आरोप लगाए हैं. अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने भारत पे के फाउंडर भाविक कोलाडिया (Bhavik Koladiya) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाविक ने भारत में अबतक की सबसे बड़ी डेटा चोरी की है. अश्नीर ग्रोवर के मुताबिक, भाविक कोलाडिया ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ऐप के 150 मिलियन से ज्यादा यूजर्स की पर्सनल डेटा चोरी की है. 

अश्नीर ग्रोवर ने नेशनल पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया (NPCI) को एक ईमेल में आरोप लगते हुए लिखा कि भारते पे में उन्हें रिडेम्पशन का मौका देना एक गंभीर गलती थी." उन्होने कहा कि क्रेडिट कार्ड फ्रॉड के लिए कोलाडिया को अमेरिका में दोषी ठहराया गया. अमेरिका में कोलाडिया 18 महीनों के लिए हाउस अरेस्ट किए गए थे. बाद में भारत भेज दिया गया. 

'जाली टिकट पर यात्रा करने की कोशिश'

अश्नीर ग्रोवर ने अपने ईमेल में कहा कि कोलाडिया पर एक FIR दिल्ली एयरपोर्ट पर दर्ज की गई है, क्योंकि उन्होंने एक जाली टिकट पर गुजरात के लिए यात्रा करने का प्रयास किया था. अश्नीर ग्रोवर ने एफआईआर की कॉपी और सजा से संबंधी दस्तावेज भी सबमिट किया. वहीं दूसरी ओर कोलाडिया ने उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. 

भाविक कोलाडिया ने क्या कहा

भाविक कोलाडिया ने अपने खिलाफ लगाए गए "आधारहीन और झूठे आरोपों" का खंडन किया है. उन्होंने मनीकंट्रोल को जानकारी दी ''ये आरोप मेरे और उनके खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहे एक मामले को लेकर प्रतिशोध और हताशा के कारण है''. ग्रोवर ने एक और आरोप लगाते हुए कहा कि 2021 में BharatPe में कर्मचारी रहते हुए कोलाडिया ने अपनी पत्नी के नाम पर ओटप्लेस सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड नामक बिजनेस शुरू किया था. 

ग्रोवर ने कहा कि भारतपे के वर्तमान प्रबंधन, अध्यक्ष और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के पूर्व प्रमुख रजनीश कुमार के नेतृत्व में मुखबिरों को चुप कराया जा रहा है.

ये भी पढ़ें

Home Loan EMIs: बैंक जाकर लिखें सिर्फ एक एप्लीकेशन, नहीं बढ़ेगी आपके होम लोन की ईएमआई 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का बड़ा फैसला, जितने साल नौकरी, उतनी महीने की सैलरी
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का बड़ा फैसला, जितने साल नौकरी, उतनी महीने की सैलरी
RBI ने जारी किया 1000 का मंदिर वाला नया नोट? जानिए PIB ने क्या बताया है
RBI ने जारी किया 1000 का मंदिर वाला नया नोट? जानिए PIB ने क्या बताया है
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?
मक्का एथेनॉल के दाम पर घमासान, आपकी गाड़ी का पेट्रोल महंगा होगा?
5 साल की FD: आम नागरिक और वरिष्ठ नागरिक के ब्याज में कितना अंतर?
5 साल की FD: आम नागरिक और वरिष्ठ नागरिक के ब्याज में कितना अंतर?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget