एक्सप्लोरर

Income Tax Return: पैन को लेकर नहीं किया ये काम,  तो ITR भरने पर 6 हजार रुपये का होगा नुकसान 

अगर आप आईटीआर फाइल करने जा रहे हैं और आपने अभी तक पैन कार्ड को लेकर ये काम नहीं किया है तो आपको 6000 रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा.

अगर आपने पैन कार्ड को आधार से 30 जून 2023 तक लिंक नहीं किया है तो आपका पैन कार्ड बेकार हो जाएगा. अगर एक बार पैन कार्ड बेकार हो जाता है तो आप कई जरूरी काम को पूरा नहीं कर पाएंगे. इसमें इनकम टैक्‍स रिटर्न भरने से लेकर बैंक से पैसों के ट्रांजेक्‍शन तक शामिल हैं. पैन कार्ड न‍िष्क्रिय होने पर आप आईटीआर 31 जुलाई से पहले दाखिल नहीं कर पाएंगे. 

ऐसा इसलिए है क्‍योंकि इनकम टैक्‍स की समय सीमा एक महीने से भी कम समय है और पैन कार्ड को एक्टिव करने में अधिकतम 30 दिन का समय लगेगा. अगर कोई पैन कार्ड मौजूदा समय में न‍िष्क्रिय है तो जुर्माना भरने के बाद वह फिर से एक्टिव किया जा सकता है.   ऐसे में पैन कार्ड के एक्टिव होने तक आईटीआर फाइल करने की समय सीमा चूक जाने की संभावना है. 

समय सीमा समाप्‍त होने के बाद कैसे भरना होगा आईटीआर 

अगर आप 31 जुलाई से तक आईटीआर नहीं फाइल करते हैं तो आपको लेट आईटीआर फाइल करना होगा. इसे विलंबित आईटीआर कहा जाता है. इसके तहत टैक्‍सपेयर्स को जुर्माने के साथ आईटीआर फाइल करना होता है. ऐसे में अगर पैन कार्ड 31 जुलाई के बाद एक्टिव होता है तो आपको विलंबित आईटीआर फाइल करना होगा. इसका मतलब है कि आपको पैन कार्ड एक्टिव कराने और विलंबित आईटीआर के लिए जुर्माना भरना होगा. 

कितना लगेगा जुर्माना 

अगर कुल आय 5 लाख रुपये से ज्‍यादा है तो आपको विलंबित आईटीआर भरने पर जुर्माना 5 हजार रुपये देना होगा. अगर आपका पैन वर्तमान में न‍िष्क्रिय है तो आपको 5 हजार रुपये लेट फीस का भुगतान करना पड़ सकता है. वहीं अपने पैन को आधार से लिंक करने का जुर्माना 1 हजार रुपये हैं. ऐसे में कुल 6 हजार रुपये का शुल्‍क भरना होगा.  

हालांकि अगर आपकी कुल इनकम 5 लाख रुपये से ज्‍यादा नहीं है तो लेट आईटीआर फाइल करने पर 1 हजार रुपये का विलंब शुल्‍क लागू होगा. इसका मतलब है कि 6 हजार रुपये की जगह आपको सिर्फ 2 हजार रुपये का भुगतान करना होगा. 

जुर्माना चुकाया है तो ही भर पाएंगे आईटीआर 

अगर आपने पैन और आधार लिंक करने के लिए जुर्माना पहले चुकाया है तो ही आप आईटीआर फाइल कर पाएंगे. मतलब पैन और आधार को लिंक करने के लिए 30 जून तक जुर्माने का भुगतान कर दिया था तो ही आपको पैन को आधार से लिंक किए जाने की अनुमति होगी. आयकर विभाग के ट्वीट के मुताबिक, अगर 30 जून तक लिंकिंग के लिए जुर्माना भर दिया है और पैन लिंक नहीं हुआ है तो विभाग की ओर से विचार किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें 

Credit Card Portability: मोबाइल नंबर की तरह पोर्ट कर सकते हैं क्रेडिट कार्ड, यहां जानें पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च

वीडियोज

Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget