एक्सप्लोरर

Credit Card Portability: मोबाइल नंबर की तरह पोर्ट कर सकते हैं क्रेडिट कार्ड, यहां जानें पूरा प्रोसेस

What is Credit Card Network?: अभी जैसे आप सर्विस से खुश नहीं होने पर मोबाइल नंबर की कंपनी बदल लेते हैं, कुछ ऐसी ही सुविधा क्रेडिट कार्ड के मामले में भी जल्द ही मिलने जा रही है...

भारत में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले तेजी से बढ़ रहे हैं. बैंकिंग सेवाओं के विस्तार के साथ ही क्रेडिट कार्ड की पहुंच भी बढ़ रही है. इसके साथ ही क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में भी बदलाव हो रहा है. रिजर्व बैंक अब इस मामले में एक नया बदलाव करने की तैयारी में है. यह बदलाव अमल में आने के बाद क्रेडिट कार्ड के मामले में भी ग्राहकों को उसी तरह से पोर्ट करने की सुविधा देगा, जैसा अभी मोबाइल नंबर के मामले में मिलता है.

क्रेडिट कार्ड नेटवर्क पोर्टेबिलिटी

मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी यानी एमएनपी अब कोई नई चीज नहीं रह गई है. ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के उद्देश्य से एमएनपी की शुरुआत की गई थी. अगर आप अपने मौजूदा सर्विस प्रोवाइडर से खुश नहीं हैं तो आप अपना मोबाइल नंबर आराम से पोर्ट करा सकते हैं. रिजर्व बैंक कुछ ऐसा ही क्रेडिट कार्ड के मामले में करना चाहता है. इसे क्रेडिट कार्ड नेटवर्क पोर्टेबिलिटी नाम दिया गया है.

क्या है क्रेडिट कार्ड नेटवर्क?

आगे बढ़ने से पहले ये जान लेते हैं कि आखिर ये क्रेडिट कार्ड नेटवर्क क्या है? अगर आप भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपने अपने कार्ड पर मास्टर कार्ड, वीजा, रूपे, डाइनर्स क्लब आदि का नाम देखा होगा. ये ही क्रेडिट कार्ड नेटवर्क हैं. बैंक क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए इन नेटवर्क के साथ टाई-अप करते हैं. ये नेटवर्क क्रेडिट कार्ड से लेन-देन को संभव बनाते हैं. एक तरह से ये विभिन्न बैंकों के बीच पुल की तरह काम करते हैं.

रिजर्व बैंक का ड्राफ्ट

रिजर्व बैंक का कहना है कि ग्राहकों को अपना पसंदीदा क्रेडिट कार्ड नेटवर्क चुनने की सुविधा मिलनी चाहिए. इसे लेकर रिजर्व बैंक ने ड्राफ्ट सर्कुलर जारी किया है. अगर यह ड्राफ्ट नियम बन जाता है तो बैंक आपको अपनी मर्जी से किसी भी नेटवर्क का क्रेडिट कार्ड नहीं पकड़ा पाएंगे. बैंकों को ग्राहकों से पूछना पड़ेगा कि उन्हें किस नेटवर्क का क्रेडिट कार्ड चाहिए.

पुराने कार्ड पर ऐसे मिलेगी सुविधा

अब सवाल उठता है कि अगर किसी के पास पहले से क्रेडिट कार्ड है और वह उसका नेटवर्क बदलना चाहता है, तो क्या यह संभव है? रिजर्व बैंक ने ड्राफ्ट में इसके लिए भी प्रावधान किया है. हर क्रेडिट कार्ड की एक वैलिडिटी होती है, जो 1 साल, 2 साल, 4 साल आदि हो सकती है. इसके लिए आप अपने कार्ड की एक्सपायरी डेट देख सकते हैं. उसके बाद कार्ड को रीन्यू कराना होता है. पुराने ग्राहकों को रीन्यू कराते समय नेटवर्क बदलने का विकल्प मिलेगा.

फायदे में रहेंगे ग्राहक

रिजर्व बैंक के इस प्रावधान से सबसे बड़ा फायदा ग्राहकों को होने वाला है. अलग-अलग नेटवर्क अपने कार्ड पर अलग-अलग तरीके के फीचर देते हैं. किसी की फीस कम होती है, तो कोई ज्यादा रिवार्ड देता है. इसी तरह हर नेटवर्क के कैशबैक व यूजेज रिवार्ड अलग होते हैं. नेटवर्क बदलने की सुविधा मिलने पर यूजर अपने इस्तेमाल के हिसाब से उपयुक्त नेटवर्क को चुन सकेगा.

रूपे की भी लगेगी लॉटरी

इसके साथ ही स्वदेशी नेटवर्क रूपे को इससे बड़ा फायदा हो सकता है. रिजर्व बैंक ने कुछ समय पहले ही क्रेडिट कार्ड के लिए यूपीआई सुविधा की शुरुआत की है. हालांकि यह सुविधा हर किसी के लिए नहीं है. सिर्फ रूपे कार्ड के यूजर ही यूपीआई के जरिए अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसे में नेटवर्क बदलने की सुविधा मिलने पर बड़ी संख्या में यूजर रूपे को अपना सकते हैं.

ये भी पढ़ें: अगर हो जाए ये काम तो 15 रुपये लीटर हो जाएगा पेट्रोल का दाम, जानिए कितना सही है गडकरी का फॉर्मूला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में 111 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल, डीजल ने पटना में मारी छलांग, जानें आज का ताजा दाम
मुंबई में 111 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल, डीजल ने पटना में मारी छलांग, जानें आज का ताजा दाम
8वें वेतन आयोग की दशहरे के बाद तुरंत बड़ी बैठक, जानें मीटिंग का पूरा शेड्यूल
8वें वेतन आयोग की दशहरे के बाद तुरंत बड़ी बैठक, जानें मीटिंग का पूरा शेड्यूल
दिल्ली में आज क्या-क्या बंद है? शराब की दुकान से बैंक तक, घर से निकलने से पहले देखें ताजा अपडेट
दिल्ली में आज क्या-क्या बंद है? शराब की दुकान से बैंक तक, घर से निकलने से पहले देखें ताजा अपडेट
आज LPG सिलेंडर की बुकिंग के लिए देने पड़ेंगे कितने पैसे? अभी चेक कर लें रेट
आज LPG सिलेंडर की बुकिंग के लिए देने पड़ेंगे कितने पैसे? अभी चेक कर लें रेट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget