एक्सप्लोरर

Income Tax Return: आईटीआर का नया पोर्टल जल्द होने जा रहा लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स एवं डिटेल्स

ITR E-filing Portal 3.0: इस साल 7.28 करोड़ टैक्सपेयर्स ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया था. इनमें से 72 फीसदी ने नए टैक्स रिजीम को अपना लिया है.

ITR E-filing Portal 3.0: इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) भरने की प्रक्रिया को लगातार सरल बनाने की कोशिश की जा रही है. इसके चलते हर साल इनकम टैक्स रिटर्न भरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अब आईटीआर ई-फाइलिंग के लिए नया पोर्टल लॉन्च करने की तैयारी कर ली है. इसे और ज्यादा यूजर फ्रेंडली, आसान और सुरक्षित बनाया गया है. टैक्सपेयर्स को इस नए पोर्टल के जरिए कई सारी सुविधाएं भी मिलेंगी. आइए इस बारे में सारी जानकारी आपको देते हैं. 

30 नवंबर तक अपनी सिफारिशें दे देगी समिति 

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के इंटर्नल सर्कुलर के अनुसार, आईटीआर ई-फाइलिंग पोर्टल 3.0 में पिछली सारी सुविधाएं मौजूद होंगी. इसके अलावा आईटीआर भरने, सभी तरह के फॉर्म जमा करने और अन्य कई सुविधाएं दी जाएंगी. सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर (CPC) इसी पोर्टल के जरिए ही रिटर्न प्रोसेस करता है. ई-फाइलिंग पोर्टल 3.0 को तैयार करने के लिए आईटी डिपार्टमेंट ने सभी स्टेकहोल्डर्स की सलाह भी ली है. इसके लिए एक कमेटी का गठन भी किया जाएगा ताकि टैक्सपेयर्स, टैक्स प्रोफेशनल, विभिन्न डिपार्टमेंट और जनता की राय भी जानी जा सके. यह समिति अपनी सिफारिशें 30 नवंबर, 2024 तक दे देगी. 

ई-फाइलिंग से जुड़ी शिकायतों को कम करने में मिलेगी मदद 

आईटीआर ई-फाइलिंग पोर्टल 3.0 की मदद से टैक्सपेयर्स को कई तरह के लाभ होंगे. टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव के जरिए लोगों की ई-फाइलिंग से जुड़ी शिकायतों को कम से कम करने का प्रयास किया जाएगा. साथ ही यूजर एक्सपीरियंस बेहतर करके लोगों के रिटर्न फाइल करना आसान बनाया जाएगा. इसकी मदद से प्रोसेसिंग जल्दी की जा सकेगी. इसके चलते प्रोसेसिंग टाइम भी कम होगा और लोगों को रिटर्न जल्दी मिल सकेगा.

7.28 करोड़ टैक्सपेयर्स ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया

वित्त वर्ष 2023-25 और एसेसमेंट ईयर 2024-25 के लिए 31 जुलाई, 2024 तक 7.28 करोड़ टैक्सपेयर्स ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया था. यह आंकड़ा एसेसमेंट ईयर 2023-24 में दाखिल किए गए 6.77 करोड़ आईटीआर से 7.5 फीसदी ज्यादा है. वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) के अनुसार, 72 फीसदी रिटर्न नए टैक्स रिजीम (New Tax Regime) के तहत दाखिल किए गए हैं. कुल 7.28 करोड़ रिटर्न में से 5.27 करोड़ आयकर रिटर्न नए इनकम टैक्स रिजीम के तहत फाइल किए गए हैं. सिर्फ 2.01 करोड़ आयकर रिटर्न ही पुराने टैक्स रिजीम (Old Tax Regime) में फाइल किए गए.  

ये भी पढ़ें 

Petrochemicals: तेजी से बढ़ रहा पेट्रोकेमिकल सेक्टर, देश में आएगा 87 अरब डॉलर का निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3500 रुपये महीना SIP से बनाएं है 3 करोड़ का फंड, समझ लें रिटर्न का जादू
3500 रुपये महीना SIP से बनाएं है 3 करोड़ का फंड, समझ लें रिटर्न का जादू
भोपाल में खुला भारत का पहला कचरा कैफे, प्लास्टिक दो, पोहा लो
भोपाल में खुला भारत का पहला कचरा कैफे, प्लास्टिक दो, पोहा लो
PNB की ब्रांच से 35 करोड़ रुपए गायब, बड़ी संख्या में बैंक पहुंचे ग्राहक
PNB की ब्रांच से 35 करोड़ रुपए गायब, बड़ी संख्या में बैंक पहुंचे ग्राहक
सिर्फ 3 दिन में मिलेगा नया GST नंबर, रजिस्ट्रेशन में 5 बड़े बदलाव जानें
सिर्फ 3 दिन में मिलेगा नया GST नंबर, रजिस्ट्रेशन में 5 बड़े बदलाव जानें

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget