एक्सप्लोरर

यहां शुरू किया गया 'एनर्जी कैफे', मिलेगी इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी एक्सचेंज की सर्विस 

दिल्ली क्षेत्र में बैटरी अदला-बदली स्टेशन स्थापित हुए हैं. इन स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहन बैटरी अदल-बदल कर सकेंगे और लोगों को बैटरी के खर्च पर बचत होगी.

IGL News: देश की सबसे बड़ी रिटेल सीएनजी कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने बैटरी अदला-बदली स्टेशन के लिये पुणे की इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी काइनेटिक ग्रीन के साथ गठजोड़ किया है. इस स्टेशन पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों के 'डिस्चार्ज' बैटरी को पूरी तरह से 'चार्ज' बैटरी से बदला जाएगा.

आईजीएल ने एक बयान में कहा, ''गठजोड़ के तहत आईजीएल और काइनेटिक बैटरी अदला-बदली स्टेशन स्थापित करेंगे. इसकी शुरुआत दिल्ली क्षेत्र से हुई है. इन स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहन बैटरी अदल-बदल कर सकेंगे.''

उपयोगकर्ता आसानी से अपने फोन पर 'एनर्जी कैफे मोबाइल ऐप' डाउनलोड कर उसके जरिये निकटतम बैटरी अदला-बदली स्टेशन का पता लगा सकते हैं. वे उपलब्ध बैटरी में से बुकिंग बुक कर सकते हैं और डिजिटल भुगतान माध्यम से भुगतान कर सकते हैं. उन्हें उतना ही भुगतान करना होगा, जितना उन्होंने चार्ज बैटरी का उपयोग किया है.

कंपनी के अनुसार, ''बैटरी अदला-बदली व्यवस्था के तहत इलेक्ट्रिक वाहन ग्राहकों को बिना लिथियम ऑयन बैटरी के बेचा जा सकता है. चालक उपयोग के आधार पर भुगतान कर बैटरी ले सकते हैं.''

आईजीएल ने दावा किया कि इससे इलेक्ट्रिक वाहन की लागत लगभग आधी हो सकती है. इससे न केवल इनके दाम पेट्रोल-डीजल वाहनों के बराबर हो सकते हैं बल्कि उससे कम भी हो सकते हैं. आईजीएल के प्रबंध निदेशक ए के जना ने कहा कि बैटरी अदला-बदली समाधान ई-वाहनों (ईवी) अपनाने को काफी बढ़ावा देगा.

काइनेटिक ग्रीन एनर्जी एंड पावर सॉल्यूशंस लिमिटेड की संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एस फिरोदिया मोटवानी ने कहा, ''हमें भरोसा है कि यह समाधान भारत में ईवी क्षेत्र में क्रांति लाएगा, आज, हमने पहले दो स्टेशन शुरू किये हैं और 2022 में 50 स्टेशन स्थापित करने की योजना है.''

ये भी पढ़ें

Edible Oil: होली के मौके पर कैसे हैं खाने के तेल के दाम, जानें सरसों-मूंगफली तेल के भी रेट

यूक्रेन संकट का भारतीय अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ेगा, IMF ने जताई आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget