एक्सप्लोरर

Edible Oil: होली के मौके पर कैसे हैं खाने के तेल के दाम, जानें सरसों-मूंगफली तेल के भी रेट

Edible Oil Prices: देश में खाने के तेल के दामों में आजकल उतार चढ़ाव देखा जा रहा है और होली के मौके पर तेल-तिलहन के दामों में नरमी देखी जा रही है.

Edible Oil: वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में होली के मौके पर कारोबार का मिला-जुला रुख दिखाई दिया. सरसों तेल- तिलहन, सोयाबीन तिलहन में सुधार का रुख रहा वही ऊंचे भाव पर लिवाली कमजोर पड़ने से सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई. सोयाबीन तेल, बिनौला तेल और मूंगफली तेल-तिलहन के भाव पूर्ववत रहे.

विदेशी बाजारों से संकेत
बाजार सूत्रों ने बताया कि मलेशिया एक्सचेंज में लगभग दो फीसदी की गिरावट थी, जबकि शिकॉगो एक्सचेंज लगभग डेढ़ फीसदी मजबूत था. विदेशी बाजारों में कारोबार के मिले-जुले रुख का असर स्थानीय तेल-तिलहन कारोबार पर भी दिखा और भाव मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए. सूत्रों ने कहा कि इंडोनेशिया ने पाम तेल के निर्यात पर लेवी को 375 डॉलर से बढ़ाकर अधिकतम लगभग 675 डॉलर कर दिया है जिससे सीपीओ और पामोलीन और महंगे हो गये जबकि इन तेलों के लिवाल भी कम हैं. इस विशेष परिस्थिति ने एक बार फिर तेल मामलों में आत्मनिर्भरता हासिल करने की जरुरत को महसूस कराया है.

होली के मौके पर दिखा दामों में सुधार
सूत्रों ने कहा कि होली के कारण बाजार में तिलहनों की आवक कम थी जिससे सरसों तेल-तिलहन और सोयाबीन तिलहन में सुधार देखने को मिला जबकि सोयाबीन तेल, मूंगफली तेल-तिलहन के भाव पूर्ववत रहे. उन्होंने कहा कि कांडला बंदरगाह पर जहां सोयाबीन को रिफाइंड किया जाता था वहां इस बार सरसों की रिफाइनिंग की जा रही है जो पहले कभी नहीं हुआ. हरियाणा में भी सरसों की रिफाइनिंग की जा रही है. मंडियों में सरसों की आवक 15 लाख बोरी से घटकर लगभग सात लाख बोरी रह गई है.

सूत्रों ने कहा कि ऊंचे भाव वाले सीपीओ और पामोलीन की मांग प्रभावित होने से इन तेलों के दाम में गिरावट आई. सूत्रों ने कहा कि सरकार को किसानों को प्रोत्साहन और लाभकारी खरीद का भरोसा देकर तिलहन उत्पादन बढ़ाने पर जोर देना होगा. किसानों को तिलहन उत्पादन से लाभ का भरोसा मिलने पर वे खुद-ब-खुद तिलहन उत्पादन बढ़ा सकते हैं.

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,500-7,550 (42 फीसदी कंडीशन का भाव) रुपये.

मूंगफली - 6,750 - 6,845 रुपये.

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,750 रुपये.

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,610 - 2,800 रुपये प्रति टिन.

सरसों तेल दादरी- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल.

सरसों पक्की घानी- 2,425-2,525 रुपये प्रति टिन.

सरसों कच्ची घानी- 2,475-2,575 रुपये प्रति टिन.

तिल तेल मिल डिलिवरी - 17,000-18,500 रुपये.

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,800 रुपये.

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 16,300 रुपये.

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 15,350.

सीपीओ एक्स-कांडला- 14,900 रुपये.

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,050 रुपये.

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 16,150 रुपये.

पामोलिन एक्स- कांडला- 14,900 रुपये (बिना जीएसटी के).

सोयाबीन दाना - 7,475-7,525 रुपये.

सोयाबीन लूज 7,175-7,275 रुपये.

मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये.

ये भी पढ़ें

यूक्रेन संकट का भारतीय अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ेगा, IMF ने जताई आशंका

Paytm Share Update: 35 फीसदी तक और आ सकती है Paytm के शेयर में गिरावट, ब्रोकरेज हाउस ने दिया नया टारगेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold- Silver Price Today: सोना खरीदने का ये है सही मौका या करना चाहिए इंतजार? जानें 14 जुलाई के ताजा भाव
Gold- Silver Price Today: सोना खरीदने का ये है सही मौका या करना चाहिए इंतजार? जानें 14 जुलाई के ताजा भाव
LPG Price Today: 14 जुलाई को बदले या नहीं गैस सिलेंडर के दाम? बुकिंग से पहले जान लें अपने शहर का लेटेस्ट रेट
LPG Price Today: 14 जुलाई को बदले या नहीं गैस सिलेंडर के दाम? बुकिंग से पहले जान लें अपने शहर का लेटेस्ट रेट
Petrol- Diesel Price Today: कच्चा तेल 8% से ज्यादा उछला, फिर आज कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें आज का ताजा रेट
Petrol- Diesel Price Today: कच्चा तेल 8% से ज्यादा उछला, फिर आज कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें आज का ताजा रेट
Penalty on Builder: फ्लैट बेच दिया, 10 साल तक नहीं लगाई लिफ्ट, कोर्ट ने बिल्डर पर ठोका इतने लाख का जुर्माना
फ्लैट बेच दिया, 10 साल तक नहीं लगाई लिफ्ट, कोर्ट ने बिल्डर पर ठोका इतने लाख का जुर्माना

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
नागपुर महानगरपालिका के गार्डन में ही उगा दी गांजे की फसल! सोचा कौन ही देखेगा? वीडियो से हड़कंप
नागपुर महानगरपालिका के गार्डन में ही उगा दी गांजे की फसल! सोचा कौन ही देखेगा? वीडियो से हड़कंप
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Embed widget