एक्सप्लोरर

PVC Aadhaar Card: आधार कार्ड हो गया है गुम तो फटाफट इस तरह ऑर्डर करें नया PVC कार्ड, केवल देना होगा इतना शुल्क

PVC Aadhaar Card: अगर आपका आधार कार्ड गुम हो गया है तो हम आपको नया पीवीसी आधार ऑर्डर करने के ऑनलाइन प्रोसेस के बारे में बता रहे हैं.

How to Order PVC Aadhaar Card: आधार कार्ड आजकल के वक्त में सबसे जरूरी दस्तावेज बन चुका है. किसी भी सरकारी स्कीम का लाभ लेने से लेकर यात्रा के दौरान, स्कूल, कॉलेज का एडमिशन लेने आदि सभी कार्यों के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ती है. ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड कहीं गुम हो जाए तो आप आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में आधार जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) आधार यूजर्स को पीवीसी आधार कार्ड मंगवाने की सुविधा देती है. अगर आपका आधार कार्ड भी खो गया है तो हम आपको पीवीसी कार्ड आसानी से ऑनलाइन मंगाने के प्रोसेस के बारे में बता रहे हैं.

क्या होता है पीवीसी आधार कार्ड?

अगर किसी व्यक्ति का आधार कार्ड गुम हो जाता है तो ऐसी स्थिति में आप उसे दोबारा बनवा सकते हैं. इसके लिए आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना. PVC का मतलब है Polyvinyl Chloride है. यह डिजिटल साइन किया हुआ क्यूआर कोड (QR Code) के साथ ऐसा कार्ड है जो क्रेडिट, डेबिट कार्ड की तरह दिखता है. इस कार्ड को आप कार्ड की तरह रखकर कहीं भी लेकर जा सकते हैं. इस कार्ड में भी आधार नंबर, नाम, लिंग आदि की तरह सभी जानकारी दर्ज होती है.

कितना देना होगा शुल्क

कोई भी आधार यूजर पीवीसी आधार कार्ड को ऑनलाइन ऑर्डर कर सकता है. इसके लिए आपको केवल 50 रुपये का शुल्क देना होगा. इस पेमेंट को आप ऑनलाइन माध्यम से दे सकते हैं. पेमेंट के लिए क्रेडिट या डेबिट कार्ड के साथ ही यूपीआई का विकल्प भी मौजूद है. आइए जानते हैं पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर करने के प्रोसेस के बारे में.

कैसे करें पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर-

  • इसके लिए सबसे पहले आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/genricPVC पर क्लिक करें.
  • फिर आपना 12 डिजिट का आधार नंबर और कैप्चा कोड को दर्ज करें.
  • इसके बाद सेड ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करें. अगर आपका नंबर रजिस्टर नहीं है तो My Mobile Number is not Registered के विकल्प पर क्लिक करके अपना नंबर दर्ज करें और फिर ओटीपी मंगवाए.
  • फिर आगे ओटीपी दर्ज करें और टर्म और कंडीशन को पढ़ें और उस पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपके सामने आधार के सभी डिटेल्स दिखाई देगा.
  • आगे Make Payment के विकल्प को चुनें और फिर क्रेडिट या डेबिट कार्ड के विकल्प को चुनकर तुरंत पेमेंट करें.
  • पेमेंट करते ही आपको एक पीडीएफ फॉर्मेट में एक रिसिप्ट मिलेगा.
  • फिर स्टेटस देखने के लिए आपको Service Request Number एसएमएस के जरिए मिलेगा.
  • अब आप इस SRN नंबर के जरिए अपने आधार का स्टेटस चेक कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

APY: रिटायरमेंट के बाद नहीं रहेगी पैसों की चिंता, केवल 210 रुपये के निवेश पर मिलेगा 60,000 का पेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार की जेट फ्यूल स्कीम से कंपनियों ने फेरा मुंह, फ्लाइट टिकट पर बड़ी खबर
सरकार की जेट फ्यूल स्कीम से कंपनियों ने फेरा मुंह, फ्लाइट टिकट पर बड़ी खबर
'क्या हम गुलाम हैं', केन्या के राष्ट्रपति ने देश में TATA का काम रोका
'क्या हम गुलाम हैं', केन्या के राष्ट्रपति ने देश में TATA का काम रोका
चीनी फिर हो गई सस्ती, आज कितने गिरे दाम? जानिए
चीनी फिर हो गई सस्ती, आज कितने गिरे दाम? जानिए
देश के बड़े बिजनेसमैन ने मांगा 14000 करोड़ का कर्ज, बैंक देने लगे 24000 करोड़
देश के बड़े बिजनेसमैन ने मांगा 14000 करोड़ का कर्ज, बैंक देने लगे 24000 करोड़

वीडियोज

दिल्ली में जिम के बाहर मौत का इंतजार !
AIIMS में इलाज के लिए तरसती 'तन्वी'! क्या यही है देश का 'राइट टू हेल्थ'?
नेपाल त्रासदी का नया वीडियो, देख कांप जाएगी रूह
Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
'सभी विपक्षी पार्टियों से गठबंधन...', RLD को लेकर बीजेपी के मंत्री का बड़ा बयान
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
आस्था के नाम पर…, जीतेन्द्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बनाने पर क्या बोले ओवैसी
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
हिमाचल: पेंशनर्स को कब मिलेगा बकाया? CM सुक्खू बोले- 'आर्थिक सुधार...'
Embed widget