एक्सप्लोरर

APY: रिटायरमेंट के बाद नहीं रहेगी पैसों की चिंता, केवल 210 रुपये के निवेश पर मिलेगा 60,000 का पेंशन

Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों को हर महीने 5,000 रुपये तक के पेंशन का लाभ मिल सकता है. इस स्कीम को सरकार ने साल 2015 में लॉन्च किया था.

Atal Pension Yojana: केंद्र सरकार देश के हर वर्ग के लिए अलग-अलग तरह की स्कीम लेकर आती रहती है. करोड़ों लोगों को बुढ़ापे में टेंशन से मुक्ति देने के लिए सरकार ने साल 2015 में अटल पेंशन योजना (Atal Pension Scheme) की शुरुआत की है. इस योजना के तहत हर महीने निश्चित राशि जमा करने पर खाताधारकों को 60,000 रुपये सालाना यानी 5,000 रुपये की मासिक पेंशन मिल सकती है. हम आपको इस स्कीम के डिटेल्स और पात्रता के बारे में जानकारी (APY Details) दे रहे हैं.

क्या है अटल पेंशन योजना?

यह एक सरकार समर्थित पेंशन स्कीम (Pension Scheme) है जिसे खासतौर पर गरीब या निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए बनाया गया है. इस स्कीम में 18 से 40 वर्ष के लोग जो टैक्सपेयर (Taxpayer)  नहीं है वह निवेश कर सकते हैं. योजना के तहत आप 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक का पेंशन मिल सकता है. ध्यान देने वाली बात ये है कि इस स्कीम में कुल 5 करोड़ से अधिक लाभार्थी हैं.

कितना करना होगा निवेश

अटल पेंशन योजना के तहत 18 से 40 साल के लोग योजना में निवेश करके 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की मासिक पेंशन प्राप्त कर सकते हैं. अगर आप 18 साल की उम्र में 42 रुपये प्रति महीने का निवेश करते हैं तो आपको 60 वर्ष की उम्र के बाद 1,000 रुपये बतौर पेंशन प्राप्त होगा. 2,000 रुपये का पेंशन प्राप्त करने के लिए 84 रुपये, 3,000 रुपये पेंशन के रूप में प्राप्त करने के लिए 126 रुपये, 4000 रुपये का पेंशन प्राप्त करने के लिए 168 रुपये और 5000 रुपये बतौर पेंशन प्राप्त करने के लिए 210 रुपये महीने का निवेश करना होगा. ध्यान देने वाली बात ये है कि यह एक निवेश आधारित पेंशन स्कीम है जिसमें आपको जमा की गई राशि के मुताबिक ही पेंशन का लाभ मिलता है.

60 से पहले हो जाए लाभार्थी की मृत्यु?

अगर किसी लाभार्थी की 60 वर्ष से पहले ही मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में उसके जीवन साथी को पेंशन का लाभ मिलता रहेगा. वहीं अगर किसी व्यक्ति के जीवनसाथी की भी मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में नॉमिनी को एकमुश्त राशि का लाभ मिलता है.

कैसे उठाएं योजना का लाभ

  • इस खाते को आप किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खुलवा सकते हैं.
  • सबसे पहले बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर आवेदन फॉर्म भरें.
  • इसके बाद अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • इसके बाद अपने बैंक डिटेल्स को जमा करें ताकि हर महीने उस खाते से निश्चित राशि खुद ब खुद कटकर योजना में जमा हो जाए. 

ये भी पढ़ें-

Tomato Price Cut: आज से सिर्फ 40 रुपये किलो मिलेंगे टमाटर, दिल्ली समेत इन शहरों में कम हुए दाम!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केस खत्म करने के बदले नहीं हुई कोई डील', गौतम अडानी ने अमेरिकी कोर्ट में सभी आरोपों को किया खारिज
'केस खत्म करने के बदले नहीं हुई कोई डील', गौतम अडानी ने अमेरिकी कोर्ट में सभी आरोपों को किया खारिज
Moldy Juice: फफूंदी वाला जूस पीने से टूटा व्रत, कोर्ट ने डाबर पर ठोक दिया 70000 का जुर्माना, पढ़ें मामला
फफूंदी वाला जूस पीने से टूटा व्रत, कोर्ट ने डाबर पर ठोक दिया 70000 का जुर्माना, पढ़ें मामला
प्योर पेट्रोल खरीदेंगे तो एक लीटर कितने रुपए में मिलेगा, ये E20 पेट्रोल से कितना महंगा पड़ेगा?
प्योर पेट्रोल खरीदेंगे तो एक लीटर कितने रुपए में मिलेगा, ये E20 पेट्रोल से कितना महंगा पड़ेगा?
कॉर्पोरेट मंदी और CXOs में भारी भ्रम क्या किसी बड़े बदलाव की आहट है? ज्योतिष से समझिए पूरी तस्वीर
कॉर्पोरेट मंदी और CXOs में भारी भ्रम क्या किसी बड़े बदलाव की आहट है? ज्योतिष से समझिए पूरी तस्वीर

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
Embed widget