एक्सप्लोरर

Hurun Report: जानिए क्या खाते-पीते और पहनते हैं भारत के करोड़पति, कुछ ऐसी हैं अमीरों की आदतें

Hurun India Consumer Survey: सर्वे में भारत के अमीरों के लाइफस्टाइल के तौर तरीकों पर नजर डाली गई है. इसमें करोड़पति महिलाओं की राय भी जानी गई है.

Hurun India Consumer Survey: हुरून इंडिया ने इंडियन लग्जरी कंज्यूमर सर्वे का तीसरा एडिशन जारी कर दिया है. इस सर्वे में भारतीय करोड़पतियों के पसंदीदा ब्रांड, उनकी खरीदारी की आदतें और लाइफस्टाइल ट्रेंड पर रोशनी डाली गई है. इसके लिए 150 भारतीय करोड़पति की विभिन्न प्रोडक्ट्स और सर्विसेज को लेकर राय जानी गई. सर्वे में पुरुष और महिलाएं भी शामिल किए गए. इन सभी की संपत्ति कम से कम 8 करोड़ रुपये और औसत उम्र 32 साल है. 

पिछले एक साल में ज्यादा सुखी हुए दौलतमंद  

हुरून इंडिया (Hurun Indian) के सर्वे के मुताबिक, 39 फीसदी करोड़पति ईवॉलेट या यूपीआई का इस्तेमाल पेमेंट्स के लिए करते हैं. ज्यादातर ने खुद को पिछले साल के मुकाबले ज्यादा खुश बताया. वह अब निवेश में जोखिम नहीं उठा रहे. लगभग एक तिहाई करोड़पति मानते हैं कि अच्छी कंपनी बनाकर वह अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा कर रहे हैं. लगभग 20 फीसदी करोड़पति अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए विदेश भेजना चाहते हैं. 

रोलेक्स, लुई वितॉ और गुची इनके पसंदीदा ब्रांड 

हुरून रिसर्च इंस्टिट्यूट (Hurun Research Institute) की रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग एक चौथाई करोड़पति 3 साल से भी काम समय में अपनी कार बदल लेते हैं. इनकी प्राथमिकता ऑडी, लैम्बोर्गिनी और एस्टन मार्टिन है. ये लोग ताज, हयात और मैरियट में रुकना और खाना पसंद करते हैं. साथ ही एमिरेट्स के जहाजों से उड़ना चाहते हैं. इन लोगों का मन ट्रेवलिंग में लगता है और ज्वेलरी कलेक्शन इनकी पहली प्राथमिकता है. इन लोगों को सबसे ज्यादा रोलेक्स की घड़ियां पसंद हैं. लुई वितों और गुची इनके पसंदीदा फैशन ब्रांड हैं.  

लग्जरी ब्रांड के लिए भारत का बाजार फैलेगा 

हुरून इंडिया के एमडी एवं चीफ रिसर्चर अनस रहमान जुनैद ने बताया कि 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, देश में लगभग 7 लाख करोड़पति हैं. अगले 5 साल में यह नंबर 75 फीसदी बढ़ने वाला है. इससे भारत में लग्जरी ब्रांड के लिए कई मौके आने वाले हैं. साल 2023 के सर्वे में कारोबारी, रियल एस्टेट मालिक, बड़ी सैलरी वाले, स्टॉक मार्केट दिग्गज और न्यू मिडिल क्लास को शामिल किया गया है. ये सभी अपने इनवेस्टमेंट पोर्टफोलियो में डायवर्सिफिकेशन करना चाहते हैं. इस साल अमीरों का रुझान रियल एस्टेट और स्टॉक्स की तरफ ज्यादा रहने वाला है.

ये भी पढ़ें 

Anant Radhika Wedding: अनंत और राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी से पहले अन्न सेवा शुरु, 51 हजार लोगों को न्योता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी खबर: बंद होंगे 11 करोड़ टीवी, 4 से 6 गुना बढ़ेगा केबल और DTH का मंथली चार्ज? सरकार का आया बयान
बड़ी खबर: बंद होंगे 11 करोड़ टीवी, 4 से 6 गुना बढ़ेगा केबल और DTH का मंथली चार्ज? सरकार का आया बयान
पहले टैक्स दो, फिर मिलेगा रिफंड, इस देश में शॉपिंग के बदले नियम, एयरपोर्ट पर करना होगा ये काम
पहले टैक्स दो, फिर मिलेगा रिफंड, इस देश में शॉपिंग के बदले नियम, एयरपोर्ट पर करना होगा ये काम
Luxury Life: भारत में आखिर कितनी नेटवर्थ पर मिलती है लग्जरी लाइफ? जानें 50 करोड़ का भी है बड़ा रोल
भारत में आखिर कितनी नेटवर्थ पर मिलती है लग्जरी लाइफ? जानें 50 करोड़ का भी है बड़ा रोल
Share Market Crash: सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,200 के नीचे फिसला, जानें बाजार में क्यों मची बिकवाली
Share Market Crash: सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,200 के नीचे फिसला, जानें बाजार में क्यों मची बिकवाली

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget