एक्सप्लोरर

Home Loan Burden: घटाना चाहते हैं होम लोन का बोझ तो अपनाएं ये स्ट्रेटजी, कम लगेगा ब्याज और होगी लाखों की बचत

How to reduce Home Loan Burden: घर खरीदने का सपना पूरा करने के लिए ज्यादातर लोग होम लोन लेते हैं. होम लोन को पूरे टेन्योर के हिसाब से देखें तो लोग मूलधन से ज्यादा ब्याज भर देते हैं...

अपना घर हर किसी का सपना होता है. महानगरों में रियल एस्टेट जिस तरह से महंगा हुआ है, इस सपने को पूरा कर पाना आसान नहीं रह गया है. अक्सर लोग इस सपने को पूरा करने के लिए होम लोन का सहारा लेते हैं. इसके लिए बैंक या एनबीएफसी आसानी से फाइनेंस मुहैया करा भी देते हैं, लेकिन यह काफी महंगा साबित होता है. ज्यादातर मामलों में ऐसा होता है कि लोग मूलधन से ज्यादा ब्याज भर देते हैं.

ब्याज बचाने के ये उपाय

चूंकि घर खरीदना कोई छोटा फाइनेंशियल टारगेट नहीं है, ऐसे में कम ही लोग हैं जो पूरा पेमेंट कर घर खरीद पाते हैं. मतलब होम लोन लेना एक तरह से अपरिहार्य हो जाता है. हालांकि अगर कुछ तरीके अपनाए जाएं तो लोग होम लोन पर लाखों की बचत कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि होम लोन का ब्याज किन तरीकों से कम किया जा सकता है और इन उपायों से लोगों को किस हद तक की बचत हो सकती है...

जितना ज्यादा टेन्योर, उतना ज्यादा ब्याज

सबसे पहले ये जान लीजिए कि होम लोन एक लॉन्ग टर्म लोन है. लोग 20, 25,30 सालों के लिए लोन लेते हैं. ऐसे में ब्याज मूल रकम से बहुत ज्यादा हो जाता है. लोन का टेन्योर जितना अधिक होगा, आप उतनी ज्यादा किस्तें भरेंगे और उतना ही ज्यादा ब्याज का बोझ पड़ेगा. मतलब साफ है कि होम लोन का बोझ कम करने के लिए आपको सबसे पहले टेन्योर को कम करने पर ध्यान देना होगा. यह काम अप प्रीपेमेंट के माध्यम से कर सकते हैं.

मूल धन से ज्यादा भर देते हैं ब्याज

अब मान लीजिए कि आपने 50 लाख रुपये का लोन लिया है. ब्याज दर 9 फीसदी है और लोन का टेन्योर 20 साल यानी 240 महीने है. ऐसे में आपकी मासिक किस्त बनती है 44,987 रुपये. फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस हिसाब से कैलकुलेट करें तो आप 50 लाख रुपये के लोन के बदले अगले 20 सालों में बैंक को 1,07,96,880 रुपये का भुगतान करते हैं. दूसरे शब्दों में कहें तो मूल धन 50 लाख रुपये और उस पर सिर्फ ब्याज हो गया करीब 58 लाख रुपये.

ब्याज बचाने का बेसिक फॉर्मूला

अब सबसे बेसिक फॉर्मूला अपनाते हैं... हर साल एक ईएमआई प्रीपेमेंट करने की,यानी हर साल एक महीने की ईएमआई एक्स्ट्रा भरने की. अगर आप ये स्ट्रेटजी अपनाएंगे तो आप टोटल 7.65 लाख रुपये का प्रीपेमेंट कर देंगे. इस मामले में लोन टेन्योर में 45 महीने की कमी आएगी और आप 45.01 लाख रुपये का टोटल ब्याज भरेंगे. मतलब आपको ब्याज पर करीब 13 लाख रुपये की बचत होगी.

इस तरह से बचेंगे 35 लाख

एक तरीका ये है कि आप हर साल लोन के 5 फीसदी अमाउंट का प्रीपेमेंट कर दें. ऐसे में 10 बार में टोटल प्रीपेमेंट होगा 23.76 लाख रुपये का. लोन टेन्योर 240 महीने से कम होकर 109 महीने रह जाएगा. आप इस मामले में सिर्फ 23 लाख रुपये के आस-पास का ब्याज भरेंगे यानी बचत 35 लाख रुपये से ज्यादा हो जाएगी. वहीं अगर आप हर साल में एक बार बैलेंस के 5 फीसदी का भुगतान करते हैं तो आपको 31.50 लाख रुपये की बचत होगी.

ये भी पढ़ें: अब देश में ही निकलेगा ढेर सारा सोना, जल्द शुरू होगा इस प्राइवेट खदान में सोने का प्रोडक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI पर चार्ज क्यों जरूरी है? देश के सबसे बड़े बैंक SBI के चेयरमैन ने बताया
UPI पर चार्ज क्यों जरूरी है? देश के सबसे बड़े बैंक SBI के चेयरमैन ने बताया
क्यों सऊदी के लिए धड़ाधड़ कैंसिल हो रहीं फ्लाइट्स, अब भारत से जाने के क्या हैं विकल्प?
क्यों सऊदी के लिए धड़ाधड़ कैंसिल हो रहीं फ्लाइट्स, अब भारत से जाने के क्या हैं विकल्प?
रिकॉर्ड हाई से 38600 रुपए से ज्यादा टूटा सोने का भाव, क्यों गिर रहे दाम?
रिकॉर्ड हाई से 38600 रुपए से ज्यादा टूटा सोने का भाव, क्यों गिर रहे दाम?
UPI बना दुनिया का सबसे बड़ा पेमेंट सिस्टम, ट्रांजैक्शंस हर महीने 24000 करोड़ पार
UPI बना दुनिया का सबसे बड़ा पेमेंट सिस्टम, ट्रांजैक्शंस हर महीने 24000 करोड़ पार

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget