एक्सप्लोरर

UPI बना दुनिया का सबसे बड़ा पेमेंट सिस्टम, ट्रांजैक्शंस हर महीने 24000 करोड़ पार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, UPI के जरिए हर महीने 2400 करोड़ रुपए से ज्यादा ट्रांजैक्शन हो रहे हैं. आइये जानते हैं कि UPI पेमेंट के आंकड़े क्या है और ये इतना फेमस क्यों है.

चाय पीनी हो या फिर सब्जी खरीदनी हो, या करना हो ऑनलाइन शॉपिंग.. किसी दोस्त को पैसे भेजने हों या बिजली का बिल भरना हो, आजकल तो सब काम मोबाइल से ही हो जाता है. नंबर लिया या दुकानों पर लगे QR कोड को स्कैन किया और कुछ ही सेकंड में पेमेंट हो गई. भारत में डिजिटल पेमेंट का ये तरीका अब इतना आम हो चुका है कि कई लोग अपने पास कैश रखना भी बंद कर चुके हैं. 

UPI की कामयाबी की चर्चा दुनिया भर में हो रही है. अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया है कि UPI दुनिया का सबसे बड़ा रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम बन चुका है और हर महीने इसके जरिए 2,400 करोड़ रुपए से ज्यादा ट्रांजैक्शन हो रहे हैं. 

निर्मला सीतारमण ने क्या कहा?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार, 25 अक्टूबर को ये बात कही है. वो तब ओडिशा के भुवनेश्वर में RBI के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान के उद्घाटन के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं. उन्होंने कहा कि UPI दुनिया का सबसे बड़ा रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम बन गया है. इसका मतलब है कि लोग एक खाते से दूसरे खाते में या दुकानदार को तुरंत डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं.

UPI से कितना हो रहा है लेनदेन?
UPI की शुरुआत साल 2016 में हुई थी. उस समय डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल आज की तरह आम नहीं था. लेकिन धीरे-धीरे दुकानदारों से लेकर ग्राहकों तक ने इसे अपनाना शुरू कर दिया. अब छोटे से छोटे भुगतान के लिए भी लोग UPI का इस्तेमाल करते हैं.

सरकार की ओर से अगस्त 2026 में जारी आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में UPI से कुल 24,162 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए. इन ट्रांजैक्शन के जरिए करीब 314 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है. जबकि वित्त वर्ष 2016 से 17 में सिर्फ 1.78 करोड़ा का ट्रांजैक्शन हुआ था. वहीं, जुलाई 2026 में 2,366 करोड़ का ट्रांजैक्शन हुआ और जुलाई में लेनदेन की रकम 29.88 लाख करोड़ रही. इन आंकड़ों से पता चलता है कि UPI के इस्तेमाल में पिछले कुछ वर्षों में कितनी तेजी आई है. 

UPI इतना फेमस क्यों हुआ?
UPI के फेमस होने का एक बड़ा कारण इसका आसान प्रोसेस है. पहले पैसे भेजने के लिए बैंक की डिटेल भरनी पड़ती थी या कैश लेकर जाना होता था. लेकिन UPI ने इस प्रोसेस को आसान बना दिया है. अब ग्राहक अपने मोबाइल से QR कोड स्कैन करके पेमेंट कर सकता है. पैसे भेजने के लिए सामने वाले के UPI ID या मोबाइल नंबर भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

इसकी वजह से छोटे कारोबारियों को हर बार खुले पैसे रखने की परेशानी नहीं होती है और पेमेंट सीधा बैंक खाते में पहुंच जाता है. 

कितने देशों में चालू है UPI?
UPI अब सिर्फ भारत में ही नहीं है, अब ये 11 देशों में चालू है. इनमें संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, भूटान, श्रीलंका, नेपाल, सिंगापुर, मॉरीशस, कतर, कंबोडिया, ग्रीस और मालदीव का नाम भी शामिल हैं.

खतरे में दिल्ली का कारोबार, व्यापारियों ने PM, CM, राहुल गांधी से लगाई गुहार

About the author सृष्टि

'एबीपी नेटवर्क' में सीनियर कॉपी-एडिटर के तौर पर काम कर रहीं सृष्टि का डिजिटल मीडिया में 4 सालों से अधिक का अनुभव है. बिजनेस सेक्शन में लेखन, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है.सीसीएसयू से मास कम्युनिकेशन में स्नातक कर चुकीं सृष्टि ने अपने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स के साथ की थी, जिसके बाद वो 2.5 साल तक टाइम्स नाउ नवभारत का हिस्सा भी रहीं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

खतरे में दिल्ली का कारोबार, व्यापारियों ने PM, CM, राहुल गांधी से लगाई गुहार
खतरे में दिल्ली का कारोबार, व्यापारियों ने PM, CM, राहुल गांधी से लगाई गुहार
16.5 किलो के सोने के झुमके, भारत की कंपनी ने दुबई में रचा इतिहास
16.5 किलो के सोने के झुमके, भारत की कंपनी ने दुबई में रचा इतिहास
धीरे-धीरे फिर महंगा हो रहा सोना, आज भी बढ़ी कीमत; जानें आज का लेटेस्ट रेट?
धीरे-धीरे फिर महंगा हो रहा सोना, आज भी बढ़ी कीमत; जानें आज का लेटेस्ट रेट?
देश के इस राज्य में पहली बार खुला 5 स्टार होटल, जानिए किराया और खासियतें
देश के इस राज्य में पहली बार खुला 5 स्टार होटल, जानिए किराया और खासियतें
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget