एक्सप्लोरर

काम की बात: कैसे बिना किसी परेशानी के हासिल करें इंश्योरेंस क्लेम, ये टिप्स आपके आएंगी काम

Insurance claim: पॉलिसी खरीदना तभी सफल माना जाएगा जब आपका इंश्योरेंस क्लेम बिना किसी परेशानी के आपको मिल जाए. अक्सर देखा गया है कि बड़ी संख्या में लोगों का इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट होता है.

Insurance claim: आप जब कोई बीमा खरीदते हैं तो बीमा एजेंट आपको पॉलिसी के बारे में कई बड़े-बड़े दावे करता है. लेकिन पॉलिसी खरीदना तभी सफल माना जाएगा जब आपका इंश्योरेंस क्लेम बिना किसी परेशानी के आपको मिल जाए. अक्सर देखा गया है कि बड़ी संख्या में लोगों का इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट होता है. आज हम आपको कुछ ऐसे ही कारणों के बारे में बताएंगे जो इंश्योरेंस क्लेम के रद्द होने की वजह बनते हैं.

टर्म्स एंड कंडीशन को पढ़ें
लोग आमतौर पर बीमा लेते वक्त कंपनी की ओर से दी गई टर्म्स एंड कंडीशन को नहीं पढ़ते हैं. यह एक बड़ी गलती है. आपको हर चीज को खुद चेक करना चाहिए. सभी पेपर्स ध्यान से पढ़ने चाहिए. आजकल बीमा कंपनियां इंश्योरेंस से जुड़ी जानकारियां अपनी वेबसाइट्स पर भी डालती हैं. आप पोर्ट्ल पर भी नियम और शर्तों को जाकर पढ़ सकते हैं. बिना पूरा पढ़ें पॉलिसी से जुड़े डाक्यूमेंट्स पर साइन न करें. अक्सर बीमा एजेंट यह भी कहते हैं कि सिर्फ आप साइन कर दें बाकी सब मैं कर दूंगा.  लेकिन आपको इस बात को नहीं मानना है बल्कि हर चीज अच्छी तरह से पढ़ने के बाद ही साइन करने हैं.

क्लेम करने में देरी
क्लेम समय से फाइल करना चाहिए. घटना के फौरन बाद ही अपना क्लेम फाइल करेंगे तो बेहतर रहेगा. ज्यादातर कंपनी आपको 7 दिन से 30 दिन तक का समय देती हैं. इस बीच क्लेम जरूर फाइल कर दें.

हेल्थ इंश्योरेंस
हेल्थ इन्श्योरेंस लेते समय पहले से हुई बीमारियों की जानकारी जरूर देनी चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आगे चलकर आपका क्लेम रिजेक्ट हो सकता है. इसलिए बेहद जरूरी है कि आप प्री एक्जिस्टिंग इलनेस के बारे में कंपनी को ठीक तरह से जानकारी दें.

मोटर इंश्योरेंस
आप अगर अपनी गाड़ी में कोई बदलाव करते हैं जैसे आपने सीएनजी किट लगवाई है या गाड़ी की बॉडी में कोई बदलाव किया है तो इसकी जानकारी जरूरी बीमा कंपनी को दें. यह जानकारी नहीं देने पर आपका क्लेम रिजेक्ट हो सकता है. यह ध्यान रखें कि कुछ खास नुकसान को बीमा कंपनी पॉलिसी में कवर नहीं करती है. इसके लिए अलग से ऐड-ऑन कवर्स लेने चाहिए ताकि आगे जाकर किसी तरह की परेशानी न हो.

ये भी पढ़ें 

Stock Market Update: निर्मला सीतारमण के बजट को शेयर बाजार का सलाम, सेंसेक्स और निफ्टी जबरदस्त उछाल के साथ हुआ बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में हर साल कितने करोड़ की बिजली चोरी होती है? चौंका देंगे रिपोर्ट के आंकड़े
दिल्ली में हर साल कितने करोड़ की बिजली चोरी होती है? चौंका देंगे रिपोर्ट के आंकड़े
ऑनलाइन घोटालों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67% लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी रुपया
ऑनलाइन घोटालों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67% लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी रुपया
अमेरिका ने अपने ही बैंक पर क्यों लगा दिया 1.2 अरब डॉलर का रिकॉर्ड जुर्माना?
अमेरिका ने अपने ही बैंक पर क्यों लगा दिया 1.2 अरब डॉलर का रिकॉर्ड जुर्माना?
सस्ती होगी चीनी, सरकार ने वक्त से पहले जारी किया 14 लाख टन का घरेलू बिक्री कोटाprice
सस्ती होगी चीनी, सरकार ने वक्त से पहले जारी किया 14 लाख टन का घरेलू बिक्री कोटा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget