एक्सप्लोरर

House Construction Cost: महंगा होने लगा अपने घर का सपना, बढ़ने लगे सीमेंट के भाव, 3 महीने में आ गई इतनी तेजी

Cement Prices: पिछली तिमाही के दौरान सीमेंट के भाव तेजी से बढ़े हैं. सीमेंट कंपनियों ने बढ़ी लागत का बोझ अपने ऊपर से कम करने के लिए दाम में बढ़ोतरी की है...

अपना घर बनवाने की योजना बना रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है. कुछ महीनों की राहत के बाद एक बार फिर से सीमेंट के भाव बढ़ने लग गए हैं. सितंबर तिमाही के दौरान सीमेंट के दम में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखी गई. इसके चलते घर बनाने की लागत भी लगातार बढ़ी है. आने वाले दिनों में तेजी का यह ट्रेंड बरकरार रहने के अनुमान हैं.

सिर्फ एक महीने में आई इतनी तेजी

ब्रोकरेज फर्म जेफरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एक एनालिसिस के अनुसार, सितंबर महीने के दौरान सीमेंट की औसत कीमतें एक महीने पहले यानी अगस्त की तुलना में 4 फीसदी बढ़ गईं. वहीं पूरी तिमाही की बात करें तो सितंबर तिमाही में सीमेंट के भाव उससे पहले की तिमाही यानी अप्रैल-जून 2023 की औसत कीमत की तुलना में 0.5 फीसदी से 1 फीसदी तक ज्यादा रहे.

इस कारण कंपनियों ने बढ़ाए भाव

जेफरीज इंडिया के एनालिस्ट का मानना है कि सीमेंट की कीमतों में आई ये तेजी मुख्य रूप से पूर्वी भारत में सीमेंट के भाव में हुई बढ़ोतरी के कारण है. सीमेंट कंपनियां बढ़ी लागत का बोझ अब खुद वहन न कर एक हिस्सा ग्राहकों के ऊपर डाल रही है. एनर्जी कॉस्ट ने सीमेंट कंपनियों की लागत बढ़ाई है. इसी के असर को कम करने के लिए सीमेंट की खुदरा कीमतें बढ़ाई जा रही हैं.

पूर्वी भारत में सबसे ज्यादा बढ़े दाम

जेफरीज इंडिया के अनुसार, पूर्वी भारत में सीमेंट की कीमतें सबसे ज्यादा बढ़ी हैं. अगस्त के अंत में सीमेंट के जो भाव चल रहे थे, वे सितंबर के अंत में 50 से 55 रुपये प्रति बैग तक बढ़ गए. वहीं देश के अन्य हिस्सों में सीमेंट के भाव तुलनात्मक रूप से काफी कम बढ़े हैं. एनालिस्ट का कहना है कि बाकी हिस्सों में इस दौरान प्रति बोरी भाव 20 रुपये तक बढ़ा है.

इन कारणों से बनी रहेगी तेजी

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले तक सीमेंट के भाव में तेज गिरावट आ रही थी. अभी भी भाव लॉन्ग टर्म के हिसाब से कम ही है. जुलाई महीने में सीमेंट काफी सस्ता हो गया था. हालांकि अब दो महीने से तेजी का दौर लौट आया है. आने वाले महीनों में तेजी का ट्रेंड बने रहने का अनुमान है. अगले साल चुनाव से पहले सरकारी खर्च पर जोर रहने से सेक्टर में मांग का परिदृश्य मजबूत है. वहीं लागत में कमी आने के आसार फिलहाल नहीं दिख रहे हैं.

ये भी पढ़ें: आपको भी है टाटा के नए आईपीओ का इंतजार? ऐसे निवेशकों को मिलेगा 10 पर्सेंट रिजर्वेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धनतेरस पर सोना-हीरा खरीदने की है तैयारी? पहले जान लें जरूरी बातें और नियम
धनतेरस पर सोना-हीरा खरीदने की है तैयारी? पहले जान लें जरूरी बातें और नियम
क्या बगैर DA मनेगी त्योहार? जानें कब तक आएगा सरकार का फैसला
क्या बगैर DA मनेगी त्योहार? जानें कब तक आएगा सरकार का फैसला
महिलाओं के घर के काम को सरकार देगी पहचान, Swiggy- Zomato वालों का भी सर्वे
महिलाओं के घर के काम को सरकार देगी पहचान, Swiggy- Zomato वालों का भी सर्वे
आज कितने में बिक रहा गोल्ड? जानें 24 से लेकर 18 कैरेट का लेटेस्ट रेट
आज कितने में बिक रहा गोल्ड? जानें 24 से लेकर 18 कैरेट का लेटेस्ट रेट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
अमृतसर में मामूली विवाद पर खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
अमृतसर में मामूली विवाद पर खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
OTT पर आई 'गजब रात', पहले नाम था 'घूसखोर पंडित', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
OTT पर आई 'गजब रात', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी से दिखते हैं ये लक्षण, ऐसे करें पहचान
बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
Embed widget