एक्सप्लोरर

Tata Tech IPO: आपको भी है टाटा के नए आईपीओ का इंतजार? ऐसे निवेशकों को मिलेगा 10 पर्सेंट रिजर्वेशन

Tata Tech IPO Draft: करीब 2 दशक बाद टाटा समूह कोई आईपीओ लेकर आ रहा है. यह आईपीओ टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी टाटा टेक का होने वाला है...

शेयर बाजार के निवेशक लंबे समय से टाटा समूह के नए आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं. करीब 2 दशक के अंतराल पर टाटा समूह का यह नया आईपीओ आ रहा है. अब टाटा समूह की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ आने वाला है. हालांकि अब टाटा समूह ने आईपीओ को लेकर कुछ बदलाव किया है, जिसके लिए बाजार नियामक सेबी के पास आईपीओ ड्राफ्ट में ऐडेंडम फाइल किया गया है.

आईपीओ में बिकेंगे इतने शेयर

नए आईपीओ डॉक्यूमेंट के अनुसार, टाटा टेक के आईपीओ में 2 रुपये फेस वैल्यू के 9.57 करोड़ शेयर होंगे. आईपीओ में टाटा मोटर्स ऑफर फोर सेल के जरिए 8.11 करोड़ शेयर बेचेगी. वहीं अल्फा टीसी आईपीओ में 9.71 करोड़ शेयर और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड-1 48.58 लाख शेयर बेचेगी. टाटा टेक्नोलॉजीज समूह की वाहन कंपनी टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी है.

अभी इतनी है प्रमोटर्स की हिस्सेदारी

कंपनी ने प्रस्तावित आईपीओ के लिए जेएम फाइनेंशियल, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट और बोफा सिक्योरिटीज को लीड मैनेजर बनाया है. आईपीओ की रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है. इस आईपीओ के जरिए कंपनी के प्रमोटर्स अपनी हिस्सेदारी कम करने वाले हैं. अभी टाटा टेक्नोलॉजीज में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 87.58 फीसदी है.

इनके लिए 10 पर्सेंट रिजर्वेशन

प्रस्तावित आईपीअओ के ड्राफ्ट में अब जो बदलाव किए गए हैं, उसमें सबसे अहम है टाटा मोटर्स के शेयरहोल्डर्स के लिए रिजर्वेशन. ऐडेंडम में बताया गया है कि प्रस्तावित आईपीओ में टाटा मोटर्स के शेयरहोल्डर्स के लिए 10 फीसदी का रिजर्वेशन रहेगा. कंपनी ने बताया है कि टाटा मोटर्स के पात्र शेयरहोल्डर इस रिजर्व कैटेगरी में 2 लाख रुपये से ज्यादा की बोली नहीं लगा पाएंगे.

इस कारण बेसब्री से इंतजार

टाटा समूह का आखिरी आईपीओ 19 साल पहले टाटा कंसल्टेंसी सर्विस का आया था. टाटा समूह की आईटी कंपनी टीसीएस अभी भारतीय शेयर बाजार की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी है. टीसीएस के अलावा भी टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाइटन समेत टाटा समूह के कई शेयर बाजार के निवेशकों के पसंदीदा रहे हैं. समूह के कई शेयरों ने बीते सालों के दौरान मल्टीबैगर रिटर्न देकर निवेशकों को मोटी कमाई कराई है. स्वाभाविक है कि निवेशकों को टाटा टेक के आईपीओ का बेसब्री से इंतजार है.

ये भी पढ़ें: खुलते ही गिरा बाजार, शुरुआती कारोबार में 450 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 125 अंक डाउन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने बढ़ाए पेट्रोल के दाम, 2 अक्टूबर से मिलने लगा 3 रुपये महंगा
पाकिस्तान ने बढ़ाए पेट्रोल के दाम, 2 अक्टूबर से मिलने लगा 3 रुपये महंगा
RBI के नए Executive Director बने सुधाकर मल्ली, संभालेंगे ये जिम्मेदारियां
RBI के नए Executive Director बने सुधाकर मल्ली, संभालेंगे ये जिम्मेदारियां
Tax Notice इग्नोर करना महिला को पड़ा भारी, जुड़ा 1.5 करोड़ का टैक्स
Tax Notice इग्नोर करना महिला को पड़ा भारी, जुड़ा 1.5 करोड़ का टैक्स
2BHK का किराया 70000 और डिपॉजिट 4 लाख, बेंगलुरु में किराए ने तोड़ा रिकॉर्ड
2BHK का किराया 70000 और डिपॉजिट 4 लाख, बेंगलुरु में किराए ने तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget