एक्सप्लोरर

Home Insurance के कई हैं फायदे, चोरी होने पर भी मिलता है हर्जाना, जानें पूरी डिटेल 

Home Insurance: घर का बीमा कराने पर आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं. यह प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान होने पर आर्थिक सहायता देती है. 

Home Insurance  Benefits: अपना घर होना हर किसी का सपना होता है. ऐसे में घर के हिफाजत के लिए होम इंश्योरेंस जरूरी है. घर का बीमा (Home Insurance) प्राकृतिक आपदाओं से घर को होने वाले नुकसान की आर्थिक भरपाई के लिए लिया जाता है. इसके तहत घर सुरक्षित रखने के साथ ही कई अन्य चीजों को भी कवर किया जाता है. भूकंप, बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं (Natural Disasters) से घर को नुकसान हो सकता है. ऐसे में यह बीमा नुकसान को रिकवर करता है. 

इन सुविधाओं के लिए आप भी होम इंश्योरेंस (Home Insurance) करा सकते हैं और अपने घर को नुकसान होने पर रिकवरी कर सकते हैं. साथ ही चोरी होने और अन्य छोटी मोटी चीजों के नुकसान पर भी बीमा के तहत रिकवी की जा सकती है. आइए जानते हैं होम इंश्योरेंस के और क्या फायदे हैं. 

होम इंश्योरेंस क्या होता है 

जैसे जीवन बीमा (Life Insurance) मृत्‍यु होने की दशा में पॉलिसीधारक के परिवार को सम एश्‍योर्ड का भुगतान करता है, वैसे ही होम इंश्योरेंस भी घर को होने वाले नुकसान को कवर करता है. एक अच्छा होम इंश्योरेंस प्राकृतिक आपदा से लेकर अन्य तरह के नुकसान को कर सकता है. बीमा कंपनी की ओर से इस तरह के बीमा पर वित्तीय सहायता दी जाती है. इस तरह के बीमा को कोई भी ले सकता है. इसका लाभ लेने के लिए नियमित प्रीमियम की राशि देनी होगी. 

होम इंश्योरेंस के फायदे

व्यापक सुरक्षा 
घर का बीमा केवल आपके घर को ही नहीं बल्कि गैरेज, हॉल, परिसर आदि को भी कवर करता है. साथ ही इसके तहत एड ऑन सुविधा के तहत फर्नीचर और अन्य प्रोडक्ट को भी कवर किया जा सकता है. 

प्राकृतिक आपदा से कवर 
प्राकृतिक आपदा आने पर आपके घर को भारी नुकसान हो सकता है. ऐसे में यह बीमा पूरे घर को सुरक्षा देने के लिए वित्तीय सहायता के तौर पर एक बड़ा अमाउंट दे सकती है. इससे आपको ज्यादा नुकसान का सामना नहीं करना पड़ेगा. 

चोरी से कवर 
चोरी और सेंधमारी के दौरान हुए घर के नुकसान को कवर किया जाता है. कुछ बीमा पॉलिसी तो घर में चोरी हुए सामान को भी कवर करती है. 

कितने तरह के होते हैं होम इंश्योरेंस 
आग लगने पर बीमा, प्राकृतिक आपदा से नुकसान कवर के लिए बीमा, किरायेदार के लिए बीमा, मकान मालिक के लिए बीमा, व्यापक बीमा, घर के सामानों के सुरक्षा के लिए बीमा और मरम्मत या पुनर्निर्माण के लिए भी बीमा उपलब्‍ध है.

यह भी पढ़ें 
Home Loan: बड़े काम के हैं ये पांच तरीके, होम लोन की ईएमआई हो जाएगी कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट
इस राज्य ने गठित किया 8वां वेतन आयोग, वेतन पेंशन पर 18 महीने में आएगी रिपोर्ट
चीनी-चावल और दाल फिर हुई महंगी, दीवाली से पहले सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट
चीनी-चावल और दाल फिर हुई महंगी, दीवाली से पहले सप्लाई चेन में बड़ी रुकावट
अमेरिका का दोहरा रवैया, भारत पर पाबंदी लगाकर खुद रूस से खरीद रहा तेल
अमेरिका का दोहरा रवैया, भारत पर पाबंदी लगाकर खुद रूस से खरीद रहा तेल
How to Buy Cheapest Shoes: मेरठ में कहां मिलते हैं सबसे सस्ते जूते?
How to Buy Cheapest Shoes: मेरठ में कहां मिलते हैं सबसे सस्ते जूते?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा ऐलान, 'सभी पार्टियां SC में याचिका दाखिल करेंगी'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली पोस्ट में दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
Embed widget