एक्सप्लोरर

हीरो मोटोकॉर्प का ईवी सेगमेंट में बढ़ा निवेश, एथर एनर्जी में एक्स्ट्रा 2.2 फीसदी हिस्सा 124 करोड़ रुपये में खरीदेगी

Hero MotoCorp: हीरो मोटोकॉर्प ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि एथर एनर्जी में 2.2 फीसदी शेयरों के अधिग्रहण के लिए इसके मौजूदा शेयरधारक से अतिरिक्त शेयरों की खरीद के रूप में निवेश किया जा रहा है.

Hero MotoCorp: हीरो मोटोकॉर्प की बाइक को लेकर क्रेज बना रहता है लेकिन कुछ समय से कंपनी अपने कारोबार में इलेक्ट्रिक व्हीकल पर भी फोकस बढ़ा रही है. अब खबर है कि हीरो मोटोकॉर्प 124 करोड़ रुपये में इलेक्ट्रिक 2 व्हीलर कंपनी एथर एनर्जी में 2.2 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदेगी. हीरो मोटोकॉर्प ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि ऑटो प्रमुख कंपनी एथर एनर्जी के मौजूदा निवेशक से शेयर खरीदेगी. एथर एनर्जी के एक मौजूदा शेयरधारक से 2.2 फीसदी तक के अधिग्रहण के लिए अतिरिक्त शेयरों की खरीद की जा रही है.

भारत की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "2.2 फीसदी शेयरों के अधिग्रहण के लिए एथर एनर्जी के मौजूदा शेयरधारक से अतिरिक्त शेयरों की खरीद के रूप में निवेश किया जा रहा है." 

पहले ही किया था हीरो मोटोकॉर्प ने ऐलान

पवन मुंजाल की अगुवाई वाली हीरो मोटोकॉर्प ने छह महीने पहले कहा था कि वह 140 करोड़ रुपये में ईवी स्टार्टअप में अतिरिक्त 3 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी. उस समय कंपनी ने कहा था कि 3 फीसदी हिस्सेदारी से एथर एनर्जी में हीरो मोटोकॉर्प की हिस्सेदारी बढ़कर 39.7 फीसदी हो जाएगी. हीरो मोटोकॉर्प के पास फिलहाल एथर एनर्जी में 39.7 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

कब तक सौदा होगा पूरा

कंपनी ने कहा कि इस अधिग्रहण में 124 करोड़ रुपये तक का निवेश शामिल है और इसके 31 जुलाई 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है. 

एथर एनर्जी के बारे में जानें

बेंगलुरु स्थित एथर एनर्जी इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर और ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी डिजाइनिंग, मैन्यूफेक्चरिंग, प्रोडक्शनन, बिक्री, सर्विसिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और सॉफ्टवेयर मैनेजमेंट के सेगमेंट में है. बीते वित्त वर्ष 2023-24 में एथर एनर्जी की इनकम 1753.8 करोड़ रुपये रही थी. बेंगलुरु में 2013 में स्थापित ईवी कंपनी एथर एनर्जी तीन ब्रांडों- एथर 450X, एथर 450 प्लस और एथर 450S के साथ 2 व्हीलर्स का डिजाइन और प्रोडक्शन करती है. इसके पास 100 शहरों में 1400 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशनों का नेटवर्क भी है.

ये भी पढ़ें

Air India: 9 महीने में बंद हो जाएगी विस्तारा, एअर इंडिया के साथ विलय को मिली एनसीएलटी से हरी झंडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: टाटा संस का अगला चेयरमैन कैसे चुना जाएगा? कौन-कौन हैं रेस में?
Xप्लेन: टाटा संस का अगला चेयरमैन कैसे चुना जाएगा? कौन-कौन हैं रेस में?
5800 रुपया महंगा हुआ सोना, 13200 रुपये बढ़ी चांदी की कीमत; महज 72 घंटे में रॉकेट सा चढ़ा भाव
5800 रुपया महंगा हुआ सोना, 13200 रुपये बढ़ी चांदी की कीमत; महज 72 घंटे में रॉकेट सा चढ़ा भाव
'मस्क ने ब्रिटेन को खरीद लिया', यूजर के पोस्ट पर अरबपति ने पूछा- कितनी है देश की कीमत?
'मस्क ने ब्रिटेन को खरीद लिया', यूजर के पोस्ट पर अरबपति ने पूछा- कितनी है देश की कीमत?
अंडा-चिकन से लेकर लहसून-प्याज तक, सब महंगा, किन-किन चीजों के बढ़े दाम?
अंडा-चिकन से लेकर लहसून-प्याज तक, सब महंगा, किन-किन चीजों के बढ़े दाम?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget