एक्सप्लोरर

HDFC का शेयर बन गया कमाऊ, 13 सालों में 460 फीसदी का उछाल, क्या अब भी है महाशेयर में मौका

HDFC Share: एक साल में शेयर 16 फीसदी नीचे गए हैं और 13 साल में इसमें 467 फीसदी का उछाल आया है. इसके चलते लॉन्ग टर्म में निवेश से फायदा होने की उम्मीद बढ़ गई है.

HDFC Share: एचडीएफसी बैंक की तरक्की को पता नहीं किस की नजर लग गई है. प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक और इसकी एनबीएफसी कंपनी एचडीएफसी के मर्जर के बाद से ही निवेशकों ने इससे मुंह मोड़ लिया है. पिछले एक साल में बैंक एक शेयर लगभग 16 फीसदी नीचे जा चुके हैं. हालांकि, यह 13 साल पहले के रेट से लगभग 467 फीसदी ऊपर हैं. इसके चलते गिरे हुए शेयरों को खरीद कर आप भविष्य में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. 

6 महीने में 10 फीसदी नीचे गए शेयर 

एचडीएफसी बैंक के शेयर सोमवार को 0.21 फीसदी गिरावट के साथ 1427.30 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे. बैंक का मार्केट कैप 10.86 लाख करोड़ रुपये हो चुका है. इसके चलते यह देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है. मगर, बीएसई पर 6 महीने में बैंक के शेयर लगभग 10 फीसदी और एक साल में 15.86 फीसदी नीचे जा चुके हैं. बैंक का अमेरिकन डिपाजिटरी रेसिप्टस (ADR) फिलहाल 55.01 डॉलर है. इस एडीआर में भी 6 महीने में 11.73 फीसदी और एक साल में 17.43 फीसदी की गिरावट आई है. 

लॉन्ग टर्म निवेश में दे सकता है फायदा 

इन सबके बावजूद एचडीएफसी बैंक के शेयर को मल्टीबैगर का तमगा हासिल है. इस गिरावट के चलते बैंक के शेयर खरीदकर मुनाफा बनाने की अच्छी संभावनाएं पैदा हो रही हैं. शेयर अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर 1757.80 से लगभग 19 फीसदी नीचे है. अगर आप लॉन्ग टर्म में निवेश का प्लान बना रहे हैं तो यह शेयर मेगास्टार साबित हो सकता है. इस शेयर ने निवेशकों को तीन गुना तक पैसा बनाकर दिया है. 

लगभग 35 फीसदी जा सकता है ऊपर 

बैंक ने 2011 में अपने शेयर को स्प्लिट भी किया था. इसके चलते यदि किसी के पास 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 1000 शेयर थे तो वो 5000 हो गए थे. इसके बाद 2019 में किए गए स्प्लिट के चलते अब उनकी संख्या 10 हजार हो चुकी है. एचडीएफसी बैंक के शेयर 13 साल पहले 252 रुपये के भाव पर थे. इसके बाद यह 466.61 फीसदी ऊपर गए. इसके चलते विशेषज्ञ फिलहाल इसके 20 से 35 फीसदी ऊपर जाने का अनुमान लगा रहे हैं. उनका मानना है कि मर्जर से पूर्व की स्थिति में आने में बैंक को कुछ समय लगेगा. हालांकि, बैंक का शेयर आने वाले कुछ महीनों में 1750 रुपये तक पहुंच सकता है. ट्रेंडलाइन डेटा के अनुसार, यह एक साल में 35 फीसदी तक उछल सकता है. 

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें 

PLI Scheme: सैमसंग, टाटा समेत इन कंपनियों को फायदा, हजारों करोड़ देने वाली है सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट
Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी
Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget