एक्सप्लोरर

PLI Scheme: सैमसंग, टाटा समेत इन कंपनियों को फायदा, हजारों करोड़ देने वाली है सरकार

Manufacturing in India: स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई पीएलआई स्कीम के लक्ष्यों को जिन कंपनियों ने पा लिया है, उन्हें प्रोत्साहन मिलने वाला है...

देश में विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई पीएलआई स्कीम से टाटा और सैमसंग समेत कई कंपनियों को फायदा होने वाला है. स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग के लिए रखी गई शर्त को पूरा करने के चलते कई कंपनियों को सरकार से हजारों करोड़ों रुपये का प्रोत्साहन मिलने वाला है.

इन कंपनियों को होने वाला है फायदा

पीएलआई स्कीम के तहत जिन कंपनियों को प्रोत्साहन की रकम मिलने वाली है, उनमें फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन, पेगाट्रॉन, सैमसंग, डिक्सॉन टेक्नोलॉजीज आदि का नाम शामिल है. फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन और पेगाट्रॉन एप्पल के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर मैन्युफैक्चरिंग करती हैं. विस्ट्रॉन को कुछ समय पहले टाटा समूह ने खरीद लिया था. वहीं डिक्सॉन टेक्नोलॉजीज स्मार्टफोन मैन्युफैक्चर करने वाली घरेलू कंपनी है.

4,400 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम

इन कंपनियों को सरकार की ओर से प्रोत्साहन के रूप में 4,400 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम मिलने वाली है. पीएलआई यानी प्रोडक्शन लिंक्ड इन्सेंटिव स्कीम का लक्ष्य देश में विनिर्माण को बढ़ावा देना है. सरकार ने स्मार्टफोन समेत कई सेक्टरों के लिए पीएलआई स्कीम की शुरुआत की है. इस स्कीम के तहत कंपनियों को तय अवधि में मिनिमम मैन्युफैक्चरिंग जैसी शर्तों को पूरा करना होता है, तभी सरकार से प्रोत्साहन मिलता है.

इस कारण मिलेगा प्रोत्साहन

फॉक्सकॉन, विस्ट्रॉन, पेगाट्रॉन, सैमसंग और डिक्सॉन ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान उन लक्ष्यों को हासिल करने में कामयाबी हासिल की, जो सरकार ने पीएलआई स्कीम के तहत प्रोत्साहन पाने के लिए सेट किए थे. स्मार्टफोन पीएलआई स्कीम के तहत एक दर्जन से ज्यादा कंपनियां चुनी गई थीं. इस बार 10 से ज्यादा कंपनियों को शर्तें पूरी नहीं करने के चलते प्रोत्साहन नहीं मिल रहा है.

इन कंपनियों को नहीं मिलेगा लाभ

केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के तहत स्मार्टफोन पीएलआई स्कीम के लिए 6,504 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. हालांकि आशंका जताई जा रही है कि शायद इस रकम का पूरा इस्तेमाल नहीं हो पाए. कई कंपनियां पीएलआई स्कीम के लक्ष्यों से पीछे हैं. ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन कंपनियों में श्याओमी की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर राइजिंग स्टार (भारत एफआईएच), लावा, ऑप्टिएमस इलेक्ट्रॉनिक्स आदि शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: इस मल्टीबैगर शेयर का बंपर रिटर्न, 3 साल में आई 765 पर्सेंट तेजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mutual Fund: सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें
सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें
E20 Fuel: सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
E20: एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget