एक्सप्लोरर

New Housing Scheme: किरायेदारों का घर का सपना जल्द होगा पूरा! शहरी इलाकों के लिए सरकार शुरू करने जा रही नई स्कीम

New Housing Scheme: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने नई हाउसिंग स्कीम लॉन्च करने ऐसान किया है. इससे शहरों में रहने वाले लोगों का खुद के घर का सपना साकार होगा.

New Housing Scheme: 77 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहरों में किराये में रहने वाली बड़ी आबादी को खुशखबरी देते हुए एक नई हाउसिंग स्कीम को लॉन्च करने का ऐलान किया. राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार देश के मिडिल क्लास जो शहरों में किराये के मकान में रहती है उसके लिए जल्द ही एक नई योजना शुरू करने जा रही है. इससे लोगों का खुद के घर का सपना साकार होगा और उन्हें बैंक के महंगे ब्याज दर से भी राहत मिलेगी.

इंटरेस्ट सब्सिडी स्कीम लॉन्च करेगी सरकार-पीएम मोदी

लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि देश में एक बड़ी आबादी है जो किराये के घरों में शहरी इलाकों में रहती है. ऐसे में मध्यमवर्ग के परिवारों का खुद के घर का सपना पूरा करने के लिए सरकार एक इंटरेस्ट सब्सिडी स्कीम लॉन्च करने वाली है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने यह फैसला लिया है कि हम देश के लाखों परिवारों को घर खरीदने में मदद करेंगे. इसके लिए सरकार ऋण के ब्याज में राहत के लिए एक स्कीम जल्द लॉन्च करने वाली है. इसका सीधा फायदा रेट के घरों में रहने वाले लोगों, झुग्गियों और अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले परिवारों को मिलेगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द इस स्कीम को लॉन्च करेगी.

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (PMAY-U) का हो रहा संचालन

केंद्र सरकार शहरी इलाकों में रहने वाले गरीब और मध्यम वर्ग परिवारों के लिए पहले से ही प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (PMAY-U) स्कीम चला रही है. इस स्कीम की शुरुआत 25 जून, 2015 को की गई थी. इस योजना के तहत देश भर के शहरी इलाकों में पात्र लाभार्थियों को कम कीमत में सभी सुविधाओं से लैस पक्के घर दिलवाए जाते हैं.

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में सरकार ने कुल 118.90 लाख घरों को 31 जुलाई 2023 तक अपनी मंजूरी दी है. इसमें से 76.02 लाख घरों लाभार्थियों को मिल चुके हैं और बाकी में काम चल रहा है. ध्यान देने वाली बात ये है कि पीएमएवाई-यू की क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी योजना के तहत देश के गरीब वर्ग को 6.5 फीसदी ब्याज दर की छूट मिलती है. ऐसे में हर घर के हिसाब से लाभार्थियों को कुल 2.67 लाख रुपये का फायदा मिल सकता है.

ये भी पढ़ें-

Inflation in India: सब्जियों ने एक बार फिर बढ़ा दी महंगाई! जानिए आम आदमी को कब तक मिलेगी राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget