एक्सप्लोरर

Inflation in India: सब्जियों ने एक बार फिर बढ़ा दी महंगाई! जानिए आम आदमी को कब तक मिलेगी राहत

Inflation: जुलाई में देश में खुदरा महंगाई दर 7.44 फीसदी के आंकड़े तक पहुंच गई. जुलाई में महंगाई बढ़ने के पीछे मुख्य कारण है सब्जियों के दाम में जबरदस्त बढ़ोतरी.

Inflation in India: टमाटर, प्याज समेत कई सब्जियों की बढ़ती कीमत के कारण देश में खाने-पीने का सामान महंगा हो गया है. जुलाई में खुदरा महंगाई दर ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए 7.44 फीसदी के आंकड़े को छू लिया और कल आए इस आंकड़े ने चिंता बढ़ा दी. सब्जियों की महंगाई दर के आसमान पर जाने के चलते देश में रिटेल महंगाई 42 महीने के सबसे उच्चे स्तर पर पहुंच गई है.

क्यों बढ़ रही है देश में महंगाई दर

अंग्रेजी पोर्टल मिंट में छपी रिपोर्ट के अनुसार महंगाई बढ़ने के पीछे मुख्य कारण है सब्जियों की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी. रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाले टमाटर अपने 65 महीने के उच्चतम स्तर पर बिक रहे हैं. ऐसे में इन सभी चीजों ने मिलकर महंगाई के आंकड़े को 7 फीसदी के पार पहुंचा दिया है.

सब्जियों की कीमत ने बढ़ाई महंगाई

गौरतलब है कि अप्रैल और मई में महंगाई में कमी के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को अप्रैल 2023 से स्थिर रखा हुआ है, लेकिन अब बढ़ती महंगाई ने आरबीआई के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी है. जुलाई में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) में साल दर साल होने वाले बदलाव में एक तिहाई हिस्सा यानी लगभग 32 फीसदी सब्जियों की कीमत में बढ़ोतरी के कारण दर्ज किया गया है. सब्जियों में भी टमाटर के दाम में हो रही जबरदस्त बढ़ोतरी ने चुनौतियों को और ज्यादा बढ़ा दिया है. टमाटर के अलावा प्याज जैसी सब्जियों के दाम में भी इजाफा हुआ है. ऐसे में इसका असर खुदरा महंगाई दर पर साफ दिख रहा है. ध्यान देने वाली बात ये है कि सब्जियां हर दिन इस्तेमाल होने वाली चीज है. ऐसे में इनकी बढ़ती कीमत का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ता है और फिर यह CPI को भी प्रभावित करता है.

रिजर्व बैंक की बढ़ी टेंशन

खुदरा महंगाई दर के आंकड़ों ने रिजर्व बैंक की टेंशन को बढ़ा दिया है. लंबे वक्त से रिजर्व बैंक महंगाई को काबू करके 2 से 6 फीसदी के दायरे में रखने की कोशिश कर रहा है. ऐसे में जुलाई में CPI का आंकड़ा 6 फीसदी की लिमिट को पार कर गया. ऐसे में अब रिजर्व बैंक पर यह दबाव बढ़ गया है कि वह रेपो रेट में और इजाफा करें. ऐसे में आने वाले वक्त में यह देखना दिलचस्प होगा कि महंगाई पर काबू करने के लिए आरबीआई क्या करेगा.

कब तक महंगाई पर लगेगी लगाम

लाइव मिंट में छपी रिपोर्ट के अनुसार एक्सपर्ट्स का यह मानना है कि आम लोगों को महंगाई से राहत पाने के लिए कुछ इंतजार और करना पड़ेगा. उन्हें उम्मीद है कि सब्जियों की कीमत में अक्टूबर से दिसंबर के बीच कमी आएगी. इससे पहले अगस्त में एक बार फिर महंगाई के आंकड़े डरा सकते हैं. गौरतलब है कि सरकार टमाटर की कीमत को काबू करने के लिए कई बड़े शहरों में नेशनल कोऑपरेटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया (NCCF) की मदद से दिल्ली एनसीआर समेत देश के अलग-अलग इलाके में 70 रुपये किलो के रेट से जुलाई 2023 से बिक्री कर रही है. इसके साथ ही प्राइस को कंट्रोल करने के लिए भारत सरकार नेपाल से भी टमाटर का आयात कर रही है.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: पटना में सस्ता तो लखनऊ में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget