एक्सप्लोरर

Bank Merger: अबकी बार इन सरकारी बैंकों का होगा मर्जर! सोशल मीडिया में आए एक लेटर से वायरल हो गई लिस्ट

Banks Merger in India: सरकारी बैंकों के विलय की चर्चा फिर से छिड़ गई हैं. सोशल मीडिया पर वायरल केंद्र सरकार की तरफ से जारी एक लेटर के बाद से इस बारे में अनुमान लगाए जाने लगे हैं.

Banks Merger in India: देश में एक बार फिर से बैंकों के मर्जर पर चर्चा शुरू हो गई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आए एक डॉक्यूमेंट से चार बैंकों के मर्जर की खबरें आने लगी हैं. बैंकों के विलय के लिए अगला नंबर बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, यूनियन बैंक और यूको बैंक का हो सकता है. संसदीय समिति अगले साल की शुरुआत में इन चारों बैंक से संभावित विलय पर चर्चा शुरू कर सकती है. इस विलय के बाद दो बड़े बैंक देश में सामने आएंगे 

इन चार बैंकों के नाम आए सामने 

रॉयटर्स ने वित्त मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से यह रिपोर्ट दी है. इसके मुताबिक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियों से 2 जनवरी, 2024 को सरकार वार्ता शुरू कर सकती है इसके बाद 6 जनवरी, 2024 को बैंक ऑफ महाराष्ट्र और बैंक ऑफ इंडिया के विलय की संभावनाएं तलाशी जाएंगी यह बैठकें मुंबई और गोवा में होंगी हालांकि, सूत्रों ने इसे रूटीन एक्सरसाइज बताया है. इस डॉक्यूमेंट पर भारत सरकार के उप सचिव रमेश यादव के हस्ताक्षर हैं यह सरकारी दस्तावेज 16 नवंबर को जारी हुआ था.  

देश के महत्वपूर्ण वित्तीय संस्थानों को बुलाया गया 

रिपोर्ट के अनुसार, इस लेटर के जरिए इन चारों बैंकों के अलावा रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI), एलआईसी (LIC) के चेयरमैन, इरडा (IRDAI) और नाबार्ड को भी बुलाया गया है. साथ ही इस लेटर में न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ को भी बुलावा भेजा गया है.    

2019 में 10 सरकारी बैंकों का हुआ था मर्जर 

केंद्र सरकार ने 2019 में देश के 10 सरकारी बैंकों का मर्जर किया था इस मेगा मर्जर के बाद 4 सरकारी बैंक सामने आए थे. इससे पहले कैबिनेट ने 2017 में एसबीआई की पांच सब्सिडिरी बैंकों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में विलय को मंजूरी दी थी. मार्च, 2020 में सरकार ने ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का विलय पंजाब नेशनल बैंक में कर दिया था. इसके अलावा सिंडिकेट बैंक का विलय केनरा बैंक, कॉरपोरशन बैंक को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इलाहाबाद बैंक को इंडियन बैंक में विलय कर दिया था.

ये भी पढ़ें 

Michael O'Leary: इस सीईओ को मिलेंगे 905 करोड़ रुपये, बस एक शर्त करनी होगी पूरी  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget