एक्सप्लोरर

Michael O'Leary: इस सीईओ को मिलेंगे 905 करोड़ रुपये, बस एक शर्त करनी होगी पूरी  

Ryanair Holdings Plc: आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसे सीईओ को बारे में, जो एक शर्त पूरी करते ही 905 करोड़ रुपये (100 मिलियन यूरो) पाने का हकदार हो जाएगा. आइए जानते हैं उनके बारे में.

Ryanair Holdings Plc: भारत के सबसे ज्यादा कमाने वाले सीईओ भी सालाना 100 करोड़ रुपये नहीं लेते हैं. यहां 50 करोड़ रुपये कमाने वाला सीईओ भी मीडिया की सुर्खियों में आ जाता है. मगर, आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसे सीईओ को बारे में, जो एक शर्त पूरी करते ही 905 करोड़ रुपये (100 मिलियन यूरो) पाने का हकदार हो जाएगा. हम बात कर रहे हैं, रायनएयर होल्डिंग्स पीएलसी (Ryanair Holdings Plc) के सीईओ माइकल ओ लेरी (Michael O'Leary) की. 

कैसे मिलेगी इतने सारी रकम

माइकल ओ लेरी को इतनी बड़ी रकम मिलने के काफी आसार नजर आ रहे हैं. रायनएयर होल्डिंग्स पीएलसी एक लो कॉस्ट एयरलाइन है. यह आयरलैंड कंपनी है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, यदि कंपनी के शेयर ऐसे ही बढ़ते रहे तो जल्द माइकल को 2019 की एक शर्त के मुताबिक, 100 मिलियन यूरो बोनस के तौर पर मिलेंगे. माइकल के साथ कंपनी ने मार्केट आधारित समझौता किया था. 

शर्त पूरी करने के बहुत नजदीक पहुंचे माइकल 

रिपोर्ट के अनुसार, सीईओ माइकल शर्त को पूरा करने के बहुत नजदीक पहुंच चुके हैं. यदि 28 दिन तक एयरलाइन के शेयर 21 यूरो के रेट पर बने रहे तो उन्हें 905 करोड़ रुपये के मूल्य के बराबर शेयर मिल जाएंगे. उन्हें 11.12 यूरो के रेट पर 10 मिलियन शेयर दिए जाएंगे. यह सपना जल्द सच हो सकता है. शुक्रवार को कंपनी के शेयरों का दाम 18.84 यूरो हो चुका था. 

कब तक मिल सकता है पैसा   

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल कंपनी के शेयर 50 फीसदी उछल चुके हैं. अगले 12 महीनों में कंपनी के शेयर 24.10 यूरो के रेट पर पहुंच सकते हैं. इसके साथ ही कंपनी को माइकल को 905 करोड़ रुपये देने पड़ेंगे. पिछले साल शेयर का मूल्य 13 यूरो था. यह इंसेंटिव प्लान 2028 तक का है. 

और क्या रास्ता है पैसा मिलने का 

इस इंसेंटिव को हासिल करने का माइकल के पास एक दूसरा रास्ता भी है. इसके मुताबिक, यदि कंपनी को टैक्स के बाद 2.2 बिलियन यूरो का लाभ हो तो भी माइकल अपने पैसे के हकदार हो जाएंगे. नवंबर में रायनएयर ने बताया था कि उनका इस साल का लाभ 1.85 बिलियन से 2.05 बिलियन यूरो के बीच रहेगा.  

कौन हैं माइकल ओ लेरी 

माइकल ओ लेरी आयरलैंड के डबलिन के रहने वाले हैं. वह 1994 से ही रायनएयर के सीईओ हैं. उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत केपीएमजी में अकाउंटेंट के तौर पर की थी. इसके बाद वह रायनएयर के फाउंडर टोनी रायन के वित्तीय सलाहकार बन गए और 2018 में डिप्टी चीफ एग्जीक्यूटिव. उनके पास कई रेस के घोड़े हैं. उनकी संपत्ति 2018 में एक बिलियन डॉलर आंकी गई थी.

ये भी पढ़ें

Rape Case: सज्जन जिंदल पर हीरोइन से रेप के मामले में एफआईआर, JSW ग्रुप के चेयरमैन बोले- मेरे ऊपर झूठे आरोप लगाए 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR Rules: कम कमाई पर भी लग सकता है जुर्माना, 4 लाख वाले भी हैं इस लिस्ट में शामिल, पढ़ें शर्तें
कम कमाई पर भी लग सकता है जुर्माना, 4 लाख वाले भी हैं इस लिस्ट में शामिल, पढ़ें शर्तें
Used Oil: जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget