एक्सप्लोरर

Drip Pricing: ड्रिप प्राइसिंग के खिलाफ सरकार ने जारी की वॉर्निंग, जानिए कैसे पहुंचाती है आपको नुकसान 

Government Warning: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन ड्रिप प्राइसिंग को लेकर पहले ही चेतावनी जारी कर चुके हैं. अब भारत सरकार ने शिकायत के लिए हेल्पलाइन और व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है.

Government Warning: केंद्र सरकार ने ड्रिप प्राइसिंग (Drip Pricing) को लेकर चेतावनी जारी की है. सरकार ने कहा है कि यह छिपे हुए चार्जेस से आपको चौंका सकती है. साथ ही कंज्यूमर्स से कहा है कि अगर उनके साथ ऐसी कोई घटना हो तो वह तुरंत मदद मांग सकते हैं. इसके लिए उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने हेल्पलाइन नंबर एनसीएच 1915 (NCH 1915) या व्हाट्सएप नंबर 8800001915 पर संपर्क करने को भी कहा है. ड्रिप प्राइसिंग के मसले को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन (Joe Biden) ने भी उठाया था. 

कम कीमत दिखाकर ललचाते हैं कस्टमर्स को

डिपार्टमेंट ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह चेतावनी देते हुए लिखा कि ड्रिप प्राइसिंग आपको एमआरपी से भी ज्यादा कीमत देने पर मजबूर कर सकती है. ट्वीट में उन्होंने एक उदाहरण देते हुए ड्रिप प्राइसिंग के बारे में समझाया है. यदि किसी जूते की कीमत 4700 रुपये है तो ड्रिप प्राइसिंग में सारे चार्ज जोड़कर इसका रेट 5100 रुपये पर पहुंच सकता है. 

अमेरिकी सरकार भी इससे लड़ने की तैयारी में 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने मार्च में एक ट्वीट करते हुए बताया था कि उनकी सरकार ड्रिप प्राइसिंग को खत्म करने के लिए प्रयासरत है. इससे कस्टमर्स को बड़ा नुकसान हो सकता है. उन्होंने बताया था कि कभी आपने फूड डिलीवरी एप से खाना मंगाने की कोशिश की है तो आप देखते होंगे कि कीमत पहले के मुकाबले बढ़ जाती है. इसे ही ड्रिप प्राइसिंग कहते हैं. हम ड्रिप प्राइसिंग समेत अन्य सभी तरह की जंक फीस को खत्म करेंगे.

क्या है ड्रिप प्राइसिंग 

इस रणनीति के तहत आपको किसी भी प्रोडक्ट या सर्विस की कीमत का कुछ हिस्सा ही दिखाई देता है. इसके बाद जब आप खरीद के अंतिम चरण में पहुंचते हैं तो कीमत बढ़ जाती है. ड्रिप प्राइसिंग में ज्यादातर लोकल टैक्स या बुकिंग चार्ज छिपाए जाते हैं. विज्ञापन में, ईमेल या वेबसाइट पर कीमत छिपाकर दिखाई जाती है. कंपनियों की कोशिश होती है कि कस्टमर कम कीमत के चलते उनका सामान खरीदने के लिए आएं. इससे उपभोक्ताओं के साथ ही पारदर्शी कीमत दिखाने वाले विक्रेताओं को भी नुकसान होता है.

ये भी पढ़ें 

Home Loan: होम लोन पर आरबीआई के आंकड़े चौंकाने वाले, 10 ट्रिलियन रुपये की उछाल सिर्फ 2 साल में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न नौकरी ना चाकरी, अभिजीत दीपके पहनते हैं 30 हजार के जूते! कमाई का जरिया क्या?
न नौकरी ना चाकरी, अभिजीत दीपके पहनते हैं 30 हजार के जूते! कमाई का जरिया क्या?
LPG के बढ़े दाम, 252 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर, अब बांग्लादेश-पाकिस्तान में कितना पहुंचा रेट?
LPG के बढ़े दाम, 252 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर, अब बांग्लादेश-पाकिस्तान में कितना पहुंचा रेट?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा है सोना, 1.51 लाख के पार, जानें चांदी का क्या है हाल?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा है सोना, 1.51 लाख के पार, जानें चांदी का क्या है हाल?
कॉरपोरेट FD में बंपर रिटर्न, कौन-कौनसी कंपनियां दे रहीं 8.95% तक का ब्याज?
कॉरपोरेट FD में बंपर रिटर्न, कौन-कौनसी कंपनियां दे रहीं 8.95% तक का ब्याज?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget