एक्सप्लोरर

Home Loan: होम लोन पर आरबीआई के आंकड़े चौंकाने वाले, 10 ट्रिलियन रुपये की उछाल सिर्फ 2 साल में

RBI Data: आरबीआई डेटा के अनुसार, होम लोन के आंकड़े पिछले 2 वित्त वर्ष के दौरान तेज रफ्तार से बढ़े हैं. घरों की बढ़ती कीमत और डिमांड को इसकी प्रमुख वजह माना जा रहा है.

RBI Data: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने रविवार को हाउसिंग लोन के आंकड़ों जारी किए हैं. इनके मुताबिक, देश में हाउसिंग सेक्टर में लोन के आंकड़े चौंकाने वाले गति से बढ़ रहे हैं. पिछले 2 वित्त वर्ष में होम लोन की रकम 10 लाख करोड़ रुपये (10 ट्रिलियन रुपये) बढ़ी है. कुल बकाया क्रेडिट मार्च में खत्म हुए वित्त वर्ष तक बढ़कर 27.23 लाख करोड़ रुपये (2.7 ट्रिलियन रुपये) के आंकड़े पर पहुंच गई है. मार्च, 2024 में कॉमर्शियल रियल एस्टेट का बकाया क्रेडिट 4,48,145 करोड़ रुपये हो चुका था. यह मार्च, 2022 में 2,97,231 करोड़ रुपये ही था. 

कोविड 19 के बाद घरों की डिमांड में जबरदस्त तेजी

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, कोविड 19 के बाद हाउसिंग सेक्टर की डिमांड में जबरदस्त तेजी आई है. रिहायशी प्रॉपर्टी की खरीद में बहुत ज्यादा इजाफा हुआ है. आवास के लिए बकाया लोन मार्च, 2024 में 27,22,720 करोड़ रुपये था. यह आंकड़ा मार्च, 2023 में 19,88,532 करोड़ रुपये और मार्च, 2022 में 17,26,697 करोड़ रुपये था. इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पिछले वित्त वर्ष में हाउसिंग सेल्स और कीमतों के जबरदस्त उछाल आया है. 

कोविड के चलते रुके हुए खरीदारों ने भी खरीदे घर

बैंक ऑफ बड़ौदा के चीफ इकोनॉमिस्ट मदन सबनवीस ने बताया कि होम लोन में आई इस तेजी के लिए हाउसिंग डिमांड जिम्मेदार है. हर कीमत के मकानों की डिमांड इस दौरान बढ़ी है. सस्ते घरों की डिमांड को बढ़ाने में सरकार के प्रयासों ने अहम रोल निभाया है. हाउसिंग लोन की यह ग्रोथ आगे भी मजबूत बनी रहेगी. कोविड के चलते रुके हुए खरीदारों ने भी इस दौरान घर खरीदे हैं. इसलिए आगे जाकर इसमें 15 से 20 फीसदी की कमी आ सकती है. 

बड़े शहरों में घरों की कीमत 50 से 100 फीसदी बढ़ी 

आरबीआई डेटा पर प्रॉपइक्विटी के सीईओ एवं एमडी समीर जसूजा ने कहा कि बकाया होम लोन में वृद्धि मुख्य रूप से पिछले दो वित्त वर्ष में हुए लॉन्च और बिक्री के चलते आई है. टियर 1 शहरों में वित्त वर्ष 2020-21 के बाद घरों की कीमतों में 50 से 100 फीसदी का इजाफा हुआ है. इसके चलते हर घर की बिक्री पर कर्ज भी बढ़ा है. जसूजा को उम्मीद है कि हाउसिंग सेक्टर में तेजी बनी रहेगी. पिछले कुछ समय से बड़े घरों की डिमांड भी आसमान छू रही है.

ये भी पढ़ें 

Tech Layoffs: ड्रीम कंपनी जैसा कुछ नहीं होता, टेस्ला-गूगल की छंटनी पर IIM के पूर्व छात्र ने उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा ठप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget