एक्सप्लोरर

Tax Reduced on Oil: सरकार ने डीजल, ATF समेत इस तेल पर घटा दिया टैक्स, खबर के दम पर उछले ऑयल एंड गैस शेयर

Tax Reduced On Diesel, ATF & Crude: क्या डीजल, एटीएफ के साथ कच्चे तेल पर टैक्स घटने से आपको होगा कुछ फायदा या बनी रहेगी मौजूदा स्थिति? जानें पेट्रोल पर सरकार ने क्या फैसला लिया है.

Windfall Tax Reuced: शेयर बाजार में ऑयल एंड गैस सेक्टर और इससे जुड़ी कंपनियों के शेयरों में आज उछाल देखा जा रहा है. इसके पीछे एक बड़ी वजह है कि सरकार ने आज कच्चे तेल, डीजल और एविएशन फ्यूल पर विंडफॉल टैक्स में कटौती का ऐलान कर दिया है. इससे ऑयल एंड गैस कंपनियों के शेयरों में तेजी लौटी है. विंडफॉल टैक्स की जारी की गई दरें 17 जनवरी, 2023 यानी आज से लागू हो गई हैं.

कच्चे तेल पर क्या है सरकार का फैसला

केंद्र सरकार ने घरेलू बाजार में उत्पादित कच्चे तेल (Crude Oil) के विंडफॉल टैक्स में 200 रुपये प्रति टन की कटौती कर दी है. कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स को 2100 रुपये प्रति टन से कम करके 1900 रुपये प्रति टन कर दिया गया है. इस तरह इसमें सीधा 200 रुपये प्रति टन की कमी की गई है.

एविएशन टरबाइन फ्यूल पर कितना घटा विंडफॉल टैक्स

एविएशन टरबाइन फ्यूल पर (ATF) पर विंडफॉल टैक्स का रेट 4.5 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3.5 रुपये प्रति लीटर करने का एलान किया गया है. एटीएफ या जेट फ्यूल के विंडफॉल टैक्स में प्रति लीटर 1 रुपये की गिरावट आई है.

डीजल पर भी विंडफॉल टैक्स घटाया गया

केंद्र सरकार ने एक नोटिफिकेशन निकालकर डीजल पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स को 6.5 रुपये प्रति लीटर से 1.5 रुपये प्रति लीटर कम किया है. इससे अब डीजल पर लगने वाला विंडफॉल टैक्स घटकर 5 रुपये प्रति लीटर हो गया है जो पहले 6.5 रुपये प्रति लीटर था.

पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स को लेकर क्या है खबर

पेट्रोल पर सरकार ने किसी तरह के विंडफॉल टैक्स का एलान नहीं किया है और इसके निर्यात पर पहले भी कोई टैक्स लागू नहीं था. Petrol पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

इससे पहले जनवरी की शुरुआत में बढ़ाए थे विंडफॉल टैक्स

जनवरी की शुरुआत में कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स को 1700 रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 2100 रुपये प्रति टन तक ले जाया गया था. इसी समय डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 5 रुपये से बढ़ाकर 6.50 रुपये कर दी गई थी.  इसके अलावा एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 1.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 4.5 रुपये प्रति लीटर पर लाई गई थी.

क्या है विंडफॉल टैक्स

विंडफॉल टैक्स को कच्चे तेल के दाम बढ़ने से हुए मुनाफे को कम करने के लिए लगाया जाता है. इसे पिछले साल जुलाई में पहली बार केंद्र सरकार ने लागू किया था जिसका मकसद था कि ऑयल कंपनियों को कच्चे तेल के एक्सपोर्ट पर मिलने वाले मुनाफे पर सरकार कुछ टैक्स लगाकर रेवेन्यू बढ़ा सके. विंडफॉल टैक्स की समीक्षा हर 15 दिन में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड की ओर से की जाती है.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: बाजार की बढ़त पर शुरुआत, सेंसेक्स 60,100 के पार ओपन, निफ्टी 18 हजार के नीचे ही खुला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget