एक्सप्लोरर

Google Layoffs: क्या आने वाले वक्त में गूगल करेगी और छंटनी? CEO सुंदर पिचाई ने बता दिया आगे का प्लान

Google Layoffs 2023: दिग्गज टेक कंपनी के गूगल में और छंटनी के कयासों के बीच गूगल के सीईओ नें एक महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कंपनी के आगे के प्लान के बारे में जानकारी दी है.

Google Layoffs: साल 2022 से शुरू हुई टेक कंपनियों की छंटनी का सिलसिला साल 2023 (Layoffs 2023) में भी जारी है. मेटा (Meta Layoffs) , माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft Layoffs) , अमेजन, ट्विटर जैसी कई कंपनियों ने पिछले कुछ महीनों में कई चरण की छंटनी की है. इसका असर दुनियाभर के करोड़ों कर्मचारियों पर पड़ा है. इस लिस्ट में दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google Layoffs) का नाम भी शामिल है. अमेजन और मेटा के नक्शे कदम पर चलते हुए क्या गूगल भी जल्द ही बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की दूसरे दौर की छंटनी कर सकती है?

इस सवाल का जवाब देते हुए वॉल स्ट्रीट जर्नल से बातचीत करते हुए गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने कहा कि कंपनी फिलहाल अपने कामकाज को लेकर बहुत फोकस्‍ड है और अभी इसे गति देने के लिए बहुत से काम करना बचा है. उन्होंने कहा कि हम अपने जरूरी कार्य को प्राथमिकता के हिसाब से देखेंगे और लोगों का चुनाव उसी हिसाब से करेंगे.

आने वाले वक्त में गूगल में हो सकती है और छंटनी

वॉल स्ट्रीट जर्नल से बातचीत करते सुंदर पिचाई ने यह इशारा किया कि आने वाले वक्त में गूगल और कर्मचारियों की छंटनी (Google to Layoffs more Employees) कर सकता है. सीईओ ने यह साफ किया कि वह गूगल में कामकाज को 20 फीसदी अधिक कुशल बनाने चाहते हैं. ऐसे में हम हर दिन अपने काम को बेहतर ढंग से करने की कोशिश कर रहे हैं. इसके साथ ही सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने कहा कि कंपनी अपने खर्च और कमाई के हिसाब को दोबारा रीस्ट्रक्चर करने की कोशिश कर रही है. इसके बिना काम न रुके और खर्च में भी कटौती हो सकेगी.  

गूगल का AI पर है फोकस

गूगल AI केंद्रीय कार्यक्रम पर भी फोकस कर रहा है. उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बात करते हुए कहा कि हम लगातार एआई (Google on AI) पर लगातार काम कर रहे हैं. हम अपने अहम कार्यों को AI इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं. मगर इस क्षेत्र में अभी बहुत से कार्य बाकी हैं. पिचाई ने साफ तौर पर यह जानकारी नहीं दी कि कंपनी अगले चरण में कुल कितने कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है, मगर छंटनी का इशारा जरूर दिया. गूगल पिछले कई दिनों से अपने खर्च को कम करने के लिए प्लान तैयार कर रहा है. ऐसे में आने वाले वक्त में और छंटनी की खबर मिल सकती है. 

ये भी पढ़ें-

IT Raid: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इन बैंकों पर की बड़ी कार्रवाई, छापे में 1000 करोड़ रुपये के हेरफेर का हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के किस राज्य में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल? पूरे 29 रुपए का है अंतर
देश के किस राज्य में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल? पूरे 29 रुपए का है अंतर
4 बड़े सरकारी बैंकों में सरकार घटाएगी हिस्सेदारी, आम जनता को मिलेंगे 25% शेयर
4 बड़े सरकारी बैंकों में सरकार घटाएगी हिस्सेदारी, आम जनता को मिलेंगे 25% शेयर
4.45 रुपया महंगी हुई CNG, जानें अब क्या है नई कीमत?
4.45 रुपया महंगी हुई CNG, जानें अब क्या है नई कीमत?
खुशखबरी! Indian Bank ने बढ़ाया ब्याज, अब 555 और 777 दिन की जमा पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न
खुशखबरी! Indian Bank ने बढ़ाया ब्याज, अब 555 और 777 दिन की जमा पर मिलेगा ज्यादा रिटर्न

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget