एक्सप्लोरर

Google-Airtel Deal: एयरटेल - गूगल के डील से डिजिटल इंडिया को लगेंगे पंख, फीचर फोन यूजर्स को मिलेगा सस्ता स्मार्टफोन 

Google-Airtel Deal: गूगल ने देश की भारती एयरटेल के साथ रणनीतिक साझेदारी करने का ऐलान किया है. इस साझेदारी के तहत गूगल, भारती एयरटेल में एक अरब डॉलर का निवेश करेगी. 

Airtel-Google Deal: भारत का डिजिटल इकोसिस्टम ऐतिहासिक दौर से गुजर रहा है. दुनिया की दिग्गज कंपनियां इस अभूतपूर्व अवसर का फायदा उठाना चाहती हैं. इस अवसर को देखते हुए ग्लोबल टेक कंपनी गूगल (Google) ने  देश की दिग्गज टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के साथ रणनीतिक साझेदारी करने का ऐलान किया है. इस साझेदारी के तहत गूगल, भारती एयरटेल में एक अरब डॉलर का निवेश करेगी. 

एयरटेल में गूगल का निवेश 
भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन मुहैया कराने और 5G सर्विसेज को लेकर ये रणनीतिक साझेदारी की गई है. इस साझेदारी के तहत गूगल, भारती एयरटेल में 1 अरब डॉलर यानी करीब 7500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. गूगल यह निवेश गूगल फॉर इंडिया डिजिटाइजेशन फंड के हिस्से के तौर पर कर रही है. Google 700 मिलियन डॉलर (5,224.4 करोड़ रुपये) निवेश करके भारती एयरटेल में 1.28 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी. भारती एयरटेल ने साफ किया है कि गूगल उनकी कंपनी में 734 रुपये के प्रति शेयर के भाव पर ये हिस्सा खरीदेगी. 

 

डिजिटल इंडिया के लिए अहम साझेदारी
पांच सालों के लिए मल्टी ईयर डील के तहत गूगल 300 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी. मौजूदा समय में, भारत के 1.3 बिलियन लोगों में से लगभग 750 मिलियन लोगों तक इंटरनेट की पहुंच मोबाइल फोन के माध्यम से है. लेकिन अभी भी लगभग 350 मिलियन फीचरफोन या बेसिक फोन यूज करने वाले यूजर्स हैं जो स्मार्टफोंस के महंगे होने के कारण उसे खरीद नहीं पा रहे हैं. इस डील के तहत एयरटेल 350 मिलियन यानि 35 करोड़ मोबाइल फोन कस्टमर्स को सस्ता और अफोर्डेबल स्मार्टफोन उपलब्ध करायेगी. इससे फीचरफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स भी स्मार्टफोन से जुड़कर इसके जरिए इंटरनेट सर्फिंग समेत अन्य डिजिटल सर्विस एक्सेस कर सकेंगे.

दोनों कंपनियां स्मार्टफोंस बनाने वाली कंपनियों के साथ साझेदारी कर अलग-अलग प्राइस रेंज के सस्ते स्मार्टफोन उपलब्ध कराने का अवसर तलाशेंगी. गूगल एयरटेल साथ मिलकर संभावित रूप से 5G के लिए भारत-विशिष्ट नेटवर्क डोमेन विकसित करेंगी. इसके अलावा, दोनों कंपनियां उद्यमों, विशेष रूप से छोटे और मझोले उद्यमियों को सहयोग करेगी जिसके तहत उद्यमियों द्वारा डिजिटल टेक्नोलॉजी अपनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए भारत में क्लाउड इकोसिस्टम को विकसित करने पर भी ध्यान केंद्रित करेंगी.  

भारती एयरटेल के अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल ने इस डील पर कहा कि, एयरटेल और गूगल इनोवेटिव उत्पादों के माध्यम से भारत के डिजिटल डिविडेंड को बढ़ाने के लिए साझा दृष्तिकोण रखते हैं. फ्यूचर रेडी नेटवर्क, डिजिटल प्लेटफॉर्म, शानदार डिस्ट्रूीब्यूशन नेटवर्क और पेमेंट इकोसिस्टम होने के चलते हम भारत के डिजिटल इकोसिस्टम के और
विस्तार के लिए गूगल के साथ मिलकर काम करने की आशा करते हैं. 

गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि दोनों कंपनियां कनेक्टिविटी के विस्तार और अधिक भारतीयों तक इंटरनेट की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए एक साझा दृष्टिकोण के लिए साझेदारी करने पर गर्व महसूस कर रही हैं. उन्होंने कहा कि एयरटेल में गूगल का वाणिज्यिक और इक्विटी निवेश का मुख्य मकसद स्मार्टफोन तक पहुंच बढ़ाने, नए व्यापार मॉडल तैयार करने, कनेक्टिविटी बढ़ाने और कंपनियों को उनके डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन में मदद करना है. 

गूगल को अपने सर्च ईंजन के लिए ज्यादा इंटरनेट यूजर्स चाहिए. देश की 130 करोड़ आबादी में गूगल को अपार संभावनाएं नजर आती हैं और वह चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करें जिसे डेटा का खपत बढ़े और कंपनियों के रेवेन्यू में भी इजाफा हो. गूगल के साथ साझेदारी से भारती एयरटेल को जो फंड मिलेगा उससे 5जी स्पेक्ट्रम की बोली के साथ 5जी नेटवर्क के रोलआउट में भी मदद मिलेगी.  

5जी लाने में जुटी एयरटेल 
एयरटेल 5जी सर्विसेज को लॉन्च करने के पूरी तरह खुद को तैयार कर चुका है. देश में कई स्थानों पर लाईव डेमोस्ट्रेशन किया जा रहा है. माना जा रहा है कि जल्द ही कर्मशियल रो़लआउट होगा. 5जी टेक्नोलॉजी टेस्टिंग के दौरान 1जीबी फाइल केवल 30 सेंकेंड में डाउनलोड होना संभव हुआ. हाल ही में एयरटेल ने नोकिया के साथ मिलकर कोलकाता शहर के बाहर 700 मेगा हर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड में पहली 5जी ट्रायल को सफल अंजाम दिया. भारत में ग्रामीण इलाके में किया जाने वाला ये पहला 5जी ट्रायल था.

भारती एयरटेल देश के बिजनेस जगत को नया आयाम देने के लिये ग्लोबल टेक्नोलॉजी और मैन्युफैकचरिंग कंपनियों के साथ मिलकर 5जी सल्युशंस उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल कर रहा है.  साथ ही, एयरटेल Intel, Qualcomm, CISCO, Accenture, Ericsson जैसी कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि भारत को हाइपरकनेक्टेड वर्ल्ड की श्रेणी में लाया जा सके.

5जी आने से मोबाइल टेलीफोन की दुनिया ही बदल जाएगी. 5जी आने के बाद व्यवसाय खुद चलेंगे, ऑटोमेशन बढ़ जाएगा. अभी तक जो चीजें बड़े शहरों तक सीमित है, वो गांवों तक पहुंचेगी जिसमें ई-मेडिसीन भी शामिल है. साथ ही, शिक्षा के क्षेत्र और कृषि क्षेत्र को भी जबरदस्त फायदा होगा. 5जी सेवा के लॉन्च होने से डिजिटल क्रांति को नया आयाम मिलेगा. 5G टेक्नोलॉजी से हेल्थकेयर, वर्चुअल रियलिटी, क्लाउड गेमिंग के लिए नए रास्ते खुलेंगे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget