एक्सप्लोरर

Gold Price on Dhanteras 2023: धनतेरस से ठीक पहले लुढ़के सोने के दाम, चांदी भी हुई 700 रुपये तक सस्ती, चेक करें ताजा रेट

Gold Silver Price Today: धनतेरस से ठीक एक दिन पहले ज्वैलरी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है. आज सोने और चांदी दोनों की कीमत में गिरावट देखी जा रही है.

Gold Silver Rate on 9 November 2023: धनतेरस और दिवाली पर सोना और चांदी की शॉपिंग करने वालों के लिए खुशखबरी है. गुरुवार यानी 9 नवंबर 2023 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना और चांदी दोनों में गिरावट दर्ज की जा रही है. ऐसे में लोगों को त्योहारी सीजन में सस्ते सोने की सौगात मिली है. गोल्ड आज 60,000 से नीचे 59,903 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला है. इसके बाद सोने की कीमत में और कमी देखी गई है. सुबह 11 बजे तक यह कल के मुकाबले 129 रुपये यानी 0.21 फीसदी सस्ता होकर 59,880 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक आ गया है. कल वायदा बाजार में सोना 60,009 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

चांदी भी हुई 700 रुपये तक सस्ती

सोने के अलावा चांदी की कीमत में आज गिरावट देखी जा रही है. धनतेरस से ठीक पहले चांदी कल के मुकाबले 1 फीसदी यानी 709 रुपये तक सस्ती होकर 70,341 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट तक आ गई है. शुरुआती दौर में चांदी 70,450 रुपये पर खुली थी. इसके बाद से इसकी कीमत में लगातार गिरावट देखी जा रही है. गुरुवार को वायदा बाजार में 71,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

प्रमुख शहरों में धनतेरस से ठीक पहले गोल्ड-सिल्वर के दाम-

  • चेन्नई- 24 कैरेट गोल्ड 61,250 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 76,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
  • दिल्ली- 24 कैरेट गोल्ड 60,910 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 73,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
  • कोलकाता- 24 कैरेट गोल्ड 61,250 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 73,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
  • मुंबई- 24 कैरेट गोल्ड 60,760 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 73,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
  • पुणे- 24 कैरेट गोल्ड 60,760 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 73,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
  • लखनऊ- 24 कैरेट गोल्ड 60,910 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 73,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
  • जयपुर- 24 कैरेट गोल्ड 60,910 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 73,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
  • पटना- 24 कैरेट गोल्ड 60,810 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 73,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
  • गाजियाबाद- 24 कैरेट गोल्ड 60,910 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 73,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
  • नोएडा- 24 कैरेट गोल्ड 60,910 रुपये प्रति 10 ग्राम, सिल्वर 73,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सस्ता हुआ सोना-

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. मेटल रिपोर्ट के अनुसार सोना आज 0.1 फीसदी की कमी के साथ 1,948.39 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बना हुआ है. वहीं अमेरिका में भी सोने की कीमतों में 0.2 फीसदी की गिरावट आई है और यह 1,953.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. सोने के अलावा चांदी की बात करें तो इसमें भी आज कमी देखी जा रही है. इंटरनेशनल मार्केट में चांदी 0.5 फीसदी गिरकर 22.41 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है.

ये भी पढ़ें-

एप्पल के को फाउंडर Steve Wozniak की बिगड़ी तबीयत, इस कारण कराया गया अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget