एक्सप्लोरर

गोल्ड में निवेश फिर दे सकता है बेहतरीन रिटर्न, सोना खरीदने के ये तरीके सबसे फायदेमंद

विश्लेषकों का कहना है कि ग्लोबल अर्थव्यवस्था में आर्थिक गतिविधियों में तेजी से गोल्ड के दाम में कमी आएगी लेकिन अगर कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हुई तो इसके दाम फिर बढ़ सकते हैं.

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर तेज होने के पहले गोल्ड की कीमतें घटने लगी थीं. एमसीएक्स में इसकी कीमतें 45 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से नीचे गिरने के बाद फिर बढ़ने लगी हैं. 1 अप्रैल को इसकी कीमत 44800 रुपये  प्रति दस ग्राम थी लेकिन अब तक इसमें लगभग पांच फीसदी से ज्यादा का इजाफा हो चुका है. एमसीएक्स में गोल्ड जून फ्यूचर 47243 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है गोल्ड एक  बार फिर पीक पर पहुंच सकता है. पिछले साल अगस्त में यह 56 हजार रुपये प्रति दस ग्राम की कीमत का स्तर छू चुका था. ऐसे में गोल्ड में निवेश किया जाए या नहीं? क्या अभी इसमें निवेश कर अच्छा रिटर्न हासिल किया जा सकता है. और निवेश किया भी जाए तो इसका तरीका क्या हो? 

फिर तेज चढ़ सकता है सोना 

विश्लेषकों का कहना है कि ग्लोबल अर्थव्यवस्था में आर्थिक गतिविधियों में तेजी से गोल्ड के दाम में कमी आएगी लेकिन अगर कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हुई तो इसके दाम फिर बढ़ सकते हैं. ऐसे में आप अभी गोल्ड में निवेश कर सकते हैं. चूंकि यूएस बॉन्ड के यील्ड में गिरावट आ रही है इसलिए गोल्ड की कीमतों में एक  बार फिर तेजी दिख रही है. लिहाजा अगर अभी गोल्ड में निवेश कर  सकते हैं तो शॉर्ट टर्म में आप इसका फायदा उठा सकते हैं. 

गोल्ड में निवेश का कौन सा तरीका बेहतरीन? 

अब सवाल यह है कि इसमें निवेश का बढ़िया तरीका क्या हो. एक्सपर्ट्स के मुताबिक सबसे अच्छा तरीका गोल्ड ईटीएफ या सरकार की ओर से जारी सोवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश हो सकता है. हालांकि ईटीएफ में डी-मैट अकाउंट होने पर ही निवेश कर सकते हैं. लेकिन सोवरेन गोल्ड बॉन्ड में डीमैट और फिजिकल दोनों तरीके से निवेश कर सकते हैं. सोवरेन गोल्ड बॉन्ड पांच से आठ साल तक के लिए जारी किया जाता है और इसमें पांच साल का लॉक-इन पीरियड होता है. पांचवें, छठे और सातवें  साल में आप आंशिक निकासी कर सकते हैं. 

ज्वैलरी, गोल्ड सिक्कों, बार में निवेश से गोल्ड से हासिल मुनाफा कम हो जाता है लेकिन गोल्ड ईटीएफ गोल्ड की वास्तविक लागत दर्शाता है और इसमें निवेश कम खर्चीला है. सोवरेन गोल्ड बॉन्ड सरकार जारी करती है. यह इश्यू कुछ ही दिनों को लिए खुलता है.

टर्म, लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस में फर्क नहीं जानते तो यहां जानिए

सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड लोन में नहीं पता है अंतर तो यहां जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget