एक्सप्लोरर

Gold Price Today: सोना आज सस्ता हुआ या फिर महंगा: जानें 22 अगस्त 2025 को अपने शहर का ताजा भाव

Gold Prices: सोने और चांदी की कीमत रोज़ाना कई कारकों के आधार पर तय होती है. इनमें सबसे पहला कारण है डॉलर और रुपया यानी एक्सचेंज रेट. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी की कीमत अमेरिकी डॉलर में तय होती है.

Gold Price Today: सोने के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है और दुनियाभर के निवेशकों की नजर अमेरिका के फेडरल रिजर्व चेयरमैन जेरोम पॉवेल के भाषण पर टिकी हुई है. बाजार को उम्मीद है कि उनकी स्पीच से आगे की अमेरिकी आर्थिक नीतियों और ब्याज दरों पर संकेत मिल सकेंगे. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखें तो यूएस स्पॉट गोल्ड 0.1 प्रतिशत गिरकर 3,335.22 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है.

अब जानते हैं भारत के अलग-अलग शहरों में आज सोने के दाम क्या हैं:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,00,910 रुपये और 22 कैरेट सोना 92,460 रुपये में बिक रहा है. अहमदाबाद और पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,810 रुपये और 22 कैरेट सोना 92,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,00,760 रुपये और 22 कैरेट सोना 92,310 रुपये की दर से कारोबार कर रहा है.

कैसे तय होता है रेट?

सोने और चांदी की कीमत रोज़ाना कई कारकों के आधार पर तय होती है. इनमें सबसे पहला कारण है डॉलर और रुपया यानी एक्सचेंज रेट. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी की कीमत अमेरिकी डॉलर में तय होती है. अगर डॉलर मजबूत होता है और रुपया कमजोर तो भारत में सोने और चांदी महंगे हो जाते हैं. वहीं अगर रुपया मजबूत हो जाए तो इनकी कीमतों में थोड़ी कमी आ सकती है.

दूसरा बड़ा कारण है इंपोर्ट ड्यूटी और टैक्स. भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोना आयात करने वाला देश है. ऐसे में सरकार द्वारा लगाए गए इंपोर्ट ड्यूटी, जीएसटी और दूसरे टैक्स सीधे तौर पर सोने और चांदी की कीमत को बढ़ा देते हैं. तीसरा कारण है वैश्विक हालात और सेंटीमेंट. जब दुनिया में युद्ध, मंदी, ब्याज दरों में बदलाव या कोई आर्थिक संकट आता है तो निवेशक सोने और चांदी जैसे सुरक्षित विकल्पों की ओर भागते हैं. इससे इनकी कीमत बढ़ जाती है.

भारत में सोने और चांदी की मांग का सांस्कृतिक महत्व भी बहुत ज्यादा है. शादियों, त्योहारों और शुभ अवसरों पर सोना खरीदना परंपरा है. मांग बढ़ने से स्वाभाविक तौर पर कीमतें ऊपर चली जाती हैं.

महंगाई यानी इन्फ्लेशन का असर भी सोने और चांदी पर पड़ता है. जब महंगाई बढ़ती है तो लोग सोने को सुरक्षित निवेश मानते हैं और इसमें पैसा लगाते हैं. इस वजह से सोना लंबे समय से महंगाई के खिलाफ सुरक्षा यानी हेज की तरह काम करता आया है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों जैसे अमेरिका के कॉमेक्स और लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन में सोने-चांदी की ट्रेडिंग होती है और वहां तय हुए रुझानों के आधार पर ही भारत समेत बाकी देशों में दाम तय किए जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Multibagger Stocks: ये धमाल मचाने वाला शेयर है या सोने का खजाना, 1 लाख के बना दिए 10 करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
ईरान में हाहाकार: आसमान छू रहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतें, थाली से गायब हो रहे दूध-मीट
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget